आगरा। न्यू आगरा पुलिस की देर रात टप्पेबाज गैंग से मुठभेड़ हो गई। इसमें तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी है। तीनों को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर अंधेरे का फायदा उठाकर इनके दो साथी फरार हो गए।
एएसपी विनायक भोसले ने बताया इंस्पेक्टर राजीव त्यागी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश गढ़ी पोइया घाट की ओर से कही जा रहे हैं। सूचना पर इंस्पेक्टर ने पुलिस फोर्स के साथ चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस को देखते ही टप्पेबाजों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। पुलिस की जवाबी फायरिंग में तीन बदमाशों के पैर में गोली लग गई। पकड़े गए बदमाशों के नाम महेंद्र पुत्र हरीनाथ, मनोज गोस्वामी पुत्र नेमीचंद्रन निवासी शाहगंज, हकीम गोस्वामी पुत्र रामजीलाल निवासी फरीदाबाद हैं। तीनों के द्वारा क्षेत्र में टप्पेबाजी की घटना को अंजाम दिया गया था।











