आगरा। पुलिस कमिश्नर के द्वारा हरी पर्वत और ताजगंज में नए इंस्पेक्टर की तैनाती की गई है। इसके साथ ही नई की मंडी थाने में भी नये प्रभारी भेजे गए हैं। तीनों थाना प्रभारी का दूसरे कमिश्नरेट में तबादला होने कारण यहां नई तैनाती दी गई है।
पुलिस कमिश्नर ने अपने पीआरओ जसवीर सिरोही को इंस्पेक्टर ताजगंज, देवेंद्र कुमार दुबे को पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर हरीपर्वत, विनोद कुमार मिश्र को पुलिस लाइन से थाना नाई की मंडी में प्रभारी बनाया है।











