• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
सिकंदरा पुलिस को लोन लेकर दी रिश्वत तब छोड़ा, शिकायत पर डेढ़ महीने बाद भी कार्रवाई नहीं

सिकंदरा पुलिस को लोन लेकर दी रिश्वत तब छोड़ा, शिकायत पर डेढ़ महीने बाद भी कार्रवाई नहीं

22 नवंबर से शिकायतकर्ता कार्रवाई के लिए काट रहा चक्कर, नहीं हो रही सुनवाई

January 5, 2024
in administration, Agra, Police

-गौरव प्रताप सिंह-

आगरा। एक युवक ने आगरा कमिश्नरेट के पुलिस अधिकारियों से शिकायत की थी कि लोन लेकर उसने पुलिस को रिश्वत दी, उसके बाद उसे थाने से छोड़ा गया।  युवक पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के लिए लगातार चक्कर काट रहा है। आरोप है कि उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। रिश्वत के मामले को भी आखिर आगरा कमिश्नरेट में गंभीरता से क्यों नहीं लिया जा रहा है।

भाजपा सरकार भ्रष्टाचार को लेकर बेहद सख्त है। लेकिन आगरा कमिश्नरेट में थाने- चौकी का बुरा हाल है। आगरा कमिश्नरेट में अभी तक कई भ्रष्टाचार के मामले सामने आ चुके हैं लेकिन अभी तक एक भी मामले में सख्त कार्रवाई नहीं हुई है। जबकि पूर्व एसएसपी प्रभाकर चौधरी के समय में भ्रष्टाचार के मुकदमे दर्ज कराए गए थे। उनके जाने के बाद वह बंद हो गए। इसके चलते पुलिस निरंकुश हो गई। अब तो ऐसे भी मामले सामने आये हैं जहां पुलिस ने लोगों को थाने में बंद कर जेल भेजने की धमकी देकर बैनामा कराया और  पीड़ितों के खिलाफ ही उल्टा मुकदमा दर्ज किया गया। 

अब जो ताजा मामला सामने आया है उसमें बनवारी नाम के युवक ने शिकायत की है कि 14 अक्टूबर को उनके पास देहरादून से उनके बड़े भाई का फोन आया था। उन्होंने बताया था कि गांव में पिताजी व महिलाओं के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी है। बनवारी आगरा शहर में रहते हैं। उन्होंने यही से 112 नंबर पर कॉल कर दिया और वह रुनकता चौकी पर भी पहुंच गए। आरोप है कि रुनकता चौकी प्रभारी ने कोई भी सुनवाई नहीं की। इसके बाद उन्हें पकड़कर थाने भिजवा दिया गया। आरोप है कि वहां पर इंस्पेक्टर ने डराया धमकाया और कहा कि दो-चार केस लगाकर तुम्हें जेल भेज दूंगा। छोड़ने के लिए पैसे की डिमांड की।  पिता ने 10 हजार किसी से उधार लिए। छोटे भाई ने थाने में ही 20 हजार का क्रेडिट कार्ड पर लोन लिया और अपने दोस्त के अकाउंट में पैसे भेजे। दोस्त एटीएम से निकाल कर थाने में पैसे लाया। एक महिला कांस्टेबल को 30 हजार देने के बाद उन्हें छोड़ा गया। बनवारी का कहना है कि थाने के सीसीटीवी कैमरे के सामने ही उनके भाई ने क्रेडिट कार्ड पर लोन लिया था। यह  सीसीटीवी कैमरे में कैद है। अधिकारी चेक करेंगे तो रिश्वत की पोल खुलकर सामने आ जाएगी। इसके साथ ही उनका यह भी कहना है कि उन्होंने जब आईजीआरएस पर शिकायत की तो चौकी प्रभारी ने उसे  जमीनी विवाद की बात कहकर मामले का निस्तारण कर दिया।  चौकी प्रभारी को बनवारी ने मैसेज किया कि उन्होंने ऐसा कैसे लिख दिया उसका उन्हें रिप्लाई नहीं मिला। बनवारी का कहना है कि पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई के लिए वह लगातार चक्कर काट रहा है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बनवारी का कहना है कि रिश्वत लेने के बाद भी उनका  शांति भंग में चालान कर दिया गया है। इधर मामले में एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद का कहना है कि वह मामले की जांच कर रहे हैं। अभी दो-चार बयान रह गए हैं। एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट सौंप देंगे।

Previous Post

वरिष्ठ त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. जीजी धीर का निधन

Next Post

महिलाओं ने ठेके से शराब की बोतल लूटकर हाईवे पर फोड़ दीं

Related Posts

आगरा के शिवालय बम भोले, हर-हर महादेव और भोलेनाथ के जयकारों से गूंज रहे

आगरा के शिवालय बम भोले, हर-हर महादेव और भोलेनाथ के जयकारों से गूंज रहे

August 10, 2026

आगरा। सावन मास के दूसरे सोमवार पर सोमवार तड़के से ही आगरा के शिवालय बम भोले, हर-हर महादेव और भोलेनाथ...

जमीन विवाद को लेकर हुए झगड़े में घायल भाजपा मंडल अध्यक्ष के चाचा की मौत

जमीन विवाद को लेकर हुए झगड़े में घायल भाजपा मंडल अध्यक्ष के चाचा की मौत

August 10, 2026

आगरा। बाह देहात के बासौनी थाना क्षेत्र के गुगावली गांव में सात अगस्त को जमीन विवाद को लेकर भाजपा मंडल...

उद्योगपति पर कोर्ट के आदेश पर न्यू आगरा थाने में एफआईआर

उद्योगपति पर कोर्ट के आदेश पर न्यू आगरा थाने में एफआईआर

August 9, 2026

आगरा। शहर के उद्योगपति विवेक बैनारा के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर न्यू आगरा थाने में एफआईआर दर्ज की गई...

ताजगंज में लंबे समय से चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर, सैकड़ो लोगों से करोड़ों ठगे

ताजगंज में लंबे समय से चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर, सैकड़ो लोगों से करोड़ों ठगे

August 9, 2026

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में शनिवार को जो फर्जी कॉल सेंटर पकड़ा गया था, वह दो साल से चल रहा था। ...

खतरे के निशान से थोड़ा नीचे है यमुना, 23 गांव में जारी किया गया अलर्ट

खतरे के निशान से थोड़ा नीचे है यमुना, 23 गांव में जारी किया गया अलर्ट

August 8, 2026

आगरा। अन्य राज्यों में लगातार हो रही बारिश से यमुना का जलस्तर भी बढ़ गया है।  शनिवार को नदी के...

आगरा में तैनात रहे ड्रग इंस्पेक्टर कपिल शर्मा को शासन ने किया निलंबित

आगरा में तैनात रहे ड्रग इंस्पेक्टर कपिल शर्मा को शासन ने किया निलंबित

August 8, 2026

आगरा। आगरा में तैनात रहे ड्रग इंस्पेक्टर कपिल शर्मा के खिलाफ शासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर...

Next Post
महिलाओं ने ठेके से शराब की बोतल लूटकर हाईवे पर फोड़ दीं

महिलाओं ने ठेके से शराब की बोतल लूटकर हाईवे पर फोड़ दीं

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पुलिस ने गायब हुई दो बच्चियां 4 घंटे में खोज निकालीं

पुलिस ने गायब हुई दो बच्चियां 4 घंटे में खोज निकालीं

March 22, 2022
कमलानगर में मोबाइल कारोबारी भाइयों पर मिर्च पाउडर डाल तमंचा तानकर 10 लाख रुपए की लूट

कमलानगर में मोबाइल कारोबारी भाइयों पर मिर्च पाउडर डाल तमंचा तानकर 10 लाख रुपए की लूट

July 25, 2024
बंद घर में लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

बंद घर में लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

January 16, 2024
अवैध खनन में संलिप्तता मिलने पर शमसाबाद थाने के एसएसआई और कांस्टेबल लाइन हाजिर

अवैध खनन में संलिप्तता मिलने पर शमसाबाद थाने के एसएसआई और कांस्टेबल लाइन हाजिर

August 9, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • आगरा के शिवालय बम भोले, हर-हर महादेव और भोलेनाथ के जयकारों से गूंज रहे
  • जमीन विवाद को लेकर हुए झगड़े में घायल भाजपा मंडल अध्यक्ष के चाचा की मौत
  • उद्योगपति पर कोर्ट के आदेश पर न्यू आगरा थाने में एफआईआर
  • ताजगंज में लंबे समय से चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर, सैकड़ो लोगों से करोड़ों ठगे
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.