• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
एक थाने के दरोगा ने नाम निकालने के लिए मांगी 20 लाख की रिश्वत, दूसरे थाने के दरोगा डायरी में पैसे लेते हुए दिख रहे

एक थाने के दरोगा ने नाम निकालने के लिए मांगी 20 लाख की रिश्वत, दूसरे थाने के दरोगा डायरी में पैसे लेते हुए दिख रहे

पहला मामला इरादत नगर का और दूसरा अछनेरा थाने का बताया जा रहा है

March 18, 2026
in administration, Agra, Corruption, Crime, Police

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में रिश्वत लिए जाने और रिश्वत मांगे जाने के दो अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो इरादत नगर थाने के दरोगा और दूसरा अछनेरा थाने के एसएसआई का बताया जा रहा है। इरादत नगर थाने के दरोगा ने चार नाम निकालने के लिए 20 लाख रुपए की रिश्वत मांगी है तो वही अछनेरा थाने के एसएसआई डायरी के अंदर पैसे देते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिस अंदाज में रिश्वत ली गई है उसे देखकर बच्चा भी बता देगा कि पैसे दिए गए हैं। इधर पुलिस कमिश्नर के द्वारा इरादत नगर थाने के दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। 

जो दो वीडियो वायरल हो रहे हैं उनमें पहला वीडियो का जिक्र करें तो  वह इरादत नगर थाने के दरोगा मानवेंद्र गंगवार का है। बताया जा रहा है थाने में जयप्रकाश, गजेंद्र, नगेंद्र, सत्यवीर और वातेन्द्र के खिलाफ एक मकदमा दर्ज हुआ था। नगेंद्र पूर्व सैनिक है और पाकिस्तान से जंग भी लड़ चुका है। उसने अधिकारियों से शिकायत कर कहा था कि जो मुकदमा दर्ज हुआ है उसकी विवेचना दरोगा मानवेंद्र गंगवार द्वारा की जा रही है। दरोगा ने लोगों के नाम निकालने के लिए पांच लाख प्रति व्यक्ति की मांग की है। वीडियो में वह पैसे मांगते हुए भी दिखाई दे रहा है। आरोप है कि कई बार उसे रुपए की मांग के लिए बुलाया गया। जल्दी रुपए का इंतजाम करने की बात भी कही गई। पुलिस कमिश्नर के द्वारा वीडियो संज्ञान में आने के बाद दरोगा को निलंबित कर दिया गया है।  दूसरी ओर अछनेरा थाने का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एसएसआई जितेंद्र यादव थाने के अंदर बैठे हुए हैं। उनके सामने तीन व्यक्ति बैठे हुए हैं एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को टेबल के नीचे से कुछ देता है। यह व्यक्ति धीरे से उसे दरोगा की डायरी में रखकर उसे दे देता है। दरोगा डायरी में से दी हुई चीज निकालकर धीरे से अपनी जेब में रख लेता है। वीडियो को देखकर प्रथम दृष्टा रिश्वत लिए जाना ही प्रतीत हो रहा है। अगर कोई गलत चीज नहीं ली थी तो खुलकर क्यों नहीं ली गई? यह वीडियो भी अधिकारियों के संज्ञान में पहुंच गया है। मामले की जांच की जा रही है। वीडियो में दरोगा गरम वर्दी पहन रहा है। हाल ही में पुलिस की वर्दी में बदलाव हुआ है। इसलिए वीडियो कुछ दिन पुराना हो सकता है। 

Previous Post

टीपी नगर में ट्रक की डीजल टैंक में वेल्डिंग के दौरान धमाका

Next Post

गैस संकट के विरोध में समाजवादी पार्टी ने किया कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

Related Posts

कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग

कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग

June 3, 2026

आगरा। बुधवार को कागारौल क्षेत्र के गांव रिठौरी में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर से एक ईको कार में गैस रिफिलिंग...

बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

June 3, 2026

आगरा। बालूगंज क्षेत्र में बारिश के बाद चार मकानों के ढहने की घटना के बाद जिलाधिकारी मनीष बंसल  मौके पर...

जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान

जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान

June 2, 2026

आगरा। मंगलवार को भारी संख्या में किसान आगरा विकास प्राधिकरण कार्यालय पर धरने के लिए पहुंचे। इनर रिंग रोड लैंड...

AI तकनीक से पकड़ा गया 25 साल से फरार 50 हजार का इनामी

AI तकनीक से पकड़ा गया 25 साल से फरार 50 हजार का इनामी

June 2, 2026

आगरा। आगरा पुलिस ने 25 सालों से फरार एक आरोपी को एआई तकनीक की मदद से गिरफ्तार किया है। उस...

विश्वविद्यालय में बीएड 2008-09 के चार्ट में पेज बदलने के आरोप में बाबू हुआ निलंबित

विश्वविद्यालय में बीएड 2008-09 के चार्ट में पेज बदलने के आरोप में बाबू हुआ निलंबित

June 1, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में एक बाबू पर बीएड के चार्ट में पेज बदलने का आरोप है। मामले में...

महिला ने अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ पकड़ा, हुई हाथापाई

महिला ने अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ पकड़ा, हुई हाथापाई

June 1, 2026

आगरा। ताजगंज थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ होटल के बाहर देख लिया।...

Next Post
गैस संकट के विरोध में समाजवादी पार्टी ने किया कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

गैस संकट के विरोध में समाजवादी पार्टी ने किया कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पूर्व कैबिनेट मंत्री सहित 146 लोगों के खिलाफ मुकदमा

December 8, 2021
आगरा पुलिस का एक और कारनामा: मुर्दा के बयान लिए और लगाई चार्जशीट

आगरा पुलिस का एक और कारनामा: मुर्दा के बयान लिए और लगाई चार्जशीट

December 22, 2024
शॉपिंग मॉल में कर्मचारी को सेंटा क्लॉज की टोपी नहीं पहनने पर निकाला

शॉपिंग मॉल में कर्मचारी को सेंटा क्लॉज की टोपी नहीं पहनने पर निकाला

December 25, 2022
पंजाबी समाज ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर लगाए नारे चौधरी उदयभान सिंह को पार्टी से निष्कासित करो

पंजाबी समाज ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर लगाए नारे चौधरी उदयभान सिंह को पार्टी से निष्कासित करो

April 29, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग
  • बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम
  • जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान
  • AI तकनीक से पकड़ा गया 25 साल से फरार 50 हजार का इनामी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.