आगरा। जिला एवं सत्र न्यायालय (दीवानी कचहरी) परिसर में कई वर्षों से पीने के पानी की गंभीर समस्या खत्म हो गई है।
भारतीय जनकल्याण क्रांति दल (बीजेकेडी) न्यास विचारधारा के संरक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष चंद्र यादव, संघर्षशील, अधिवक्ताओ के हितैसी जनकल्याणवादी अधिवक्ता अमित कुमार सिंह, प्रत्याशी बार काउंसिल उत्तर प्रदेश,वरिष्ठ अधिवक्ता नरेंद्र कुमार शर्मा, एडवोकेट केके शर्मा, गोपाल प्रसाद मथुरिया, राहुल राजपूत, सुजीत कुमार कुशवाहा, पल्लवी शर्मा, अंजुला जैन के अथक एवं सक्रिय प्रयासों से दीवानी कचहरी परिसर के चारों गेटों पर शुद्ध एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था कर गंभीर समस्या का समाधान किया गया है। चारों गेटों पर नये वाटर कूलर स्थापित कर दिये गये हैं। संस्था के अध्यक्ष /संस्थापक श्री बॉबी राजपूत (राजाराम ) ने भारतीय जनकल्याण क्रांति दल (बीजेकेडी) न्यास के जनकल्याणवादी विचारधारा के सहयोगी संघर्षशील निष्ठावान अधिवक्ताओं के प्रयासों एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश के सहयोग से हुए गंभीर पानी की समस्या के समाधान के लिए धन्यवाद के देते हुए न्यायालय प्रशासन का ध्यान न्यायालय बिल्डिंग में बंद पड़ी इलेक्ट्रिक सीढ़ी अर्थात् एस्केलेटर्स की ओर आकर्षित किया है।











