आगरा। एक डेंटिस्ट पति महिला मरीजों को अकेले में देखता है। अपनी पत्नी को वह समय नहीं देता है। यह देखते हुए पत्नी ने उसे छोड़ दिया। मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंच गया। आज काउंसलर के द्वारा दोनों के बीच समझौता करा दिया गया है। पति से कहा गया है कि वह अपनी पत्नी को समय दें।
ताजगंज निवासी दंपति का रविवार को परिवार परामर्श केंद्र में अजीब मामला सामने आया। पत्नी का कहना था कि उनके पति के द्वारा हर महिला मरीज को अकेले में देखा जाता है, उन्होंने कई बार मरीजों को देखते हुए नर्स साथ रखने के लिए कहा है लेकिन उनके पति उनकी बात नहीं मानते हैं। इसके साथ ही वह महिलाओं से फोन पर भी बातें करते हैं। अगर वह विरोध करती हैं तो उनके साथ में झगड़ा करते हैं। मामले में काउंसलर अमित गॉड के द्वारा पति को समझाया गया कि वह अपने वैवाहिक जीवन को ऐसे खराब ना करें। अगर पत्नी कोई समझदारी की बात करती हैं तो उसे मान लें। वहीं पत्नी से भी कहा कि वह अपने पति से अच्छे तरीके से बात करें। इसके बाद दोनों के बीच में समझौता हो गया।











