• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
मंगलवार को तेज हवाएं चलने लगीं, आसमान में घने बादल छा गए

मंगलवार को तेज हवाएं चलने लगीं, आसमान में घने बादल छा गए

March 31, 2026
in Agra, Weather

आगरा। आगरा में मंगलवार को  शाम होते ही मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज हवाएं चलने लगीं, आसमान में घने बादल छा गए और शहर के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बूंदाबांदी शुरू हो गई। 

इससे पहले सोमवार शाम से ही आगरा में मौसम का मिजाज बदलना शुरू हो गया था। दिन में तेज धूप और गर्मी के बाद शाम होते-होते तेज हवाएं चलीं और कई इलाकों में बूंदाबांदी दर्ज की गई। रात तक शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश की हल्की गतिविधियां जारी रहीं। बताया जा रहा है कि रात करीब 10 बजे बिचपुरी क्षेत्र में तेज आंधी के साथ लगभग 10 मिनट तक अच्छी बारिश हुई। इस दौरान तेज हवाओं के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं सड़कों पर भी मौसम का असर साफ नजर आया। लगातार बदलते मौसम का असर तापमान पर भी देखने को मिला है। रविवार को जहां शहर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, वहीं सोमवार को इसमें करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार सुबह का तापमान करीब 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तेज हवाओं और बूंदाबांदी के चलते धूप निकलने के बावजूद गर्मी का अहसास कम रहा। लोगों ने मौसम को सुहाना बताया और अचानक आई ठंडक से राहत महसूस की।

Previous Post

48 आपत्तिजनक वीडियो ने पूरे इलाके में सनसनी फैलाई, क्षेत्र में फोर्स तैनात

Next Post

बेबी रानी मौर्य के प्रस्ताव पर 180.87 करोड़ से बनेंगे दो सेतु, लंबे समय से कर रहीं थीं प्रयास

Related Posts

गुजरात में सोना लूट के मामले में 6 साल से फरार चल रहा आरोपी आगरा से पकड़ा गया

गुजरात में सोना लूट के मामले में 6 साल से फरार चल रहा आरोपी आगरा से पकड़ा गया

September 12, 2026

आगरा। गुजरात में 6 साल पहले सोना लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को एसटीएफ और गुजरात पुलिस...

सदर में पोखर में गिरने से पांच साल के मासूम की हुई मौत

सदर में पोखर में गिरने से पांच साल के मासूम की हुई मौत

September 12, 2026

आगरा। सदर थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय मासूम पोखर में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। बच्चे के माता-पिता...

पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा भाई मुझे माफ करना

पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा भाई मुझे माफ करना

September 12, 2026

आगरा। शनिवार सुबह पुलिस लाइन ग्राउंड में एक कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर अधिकारी मौके पर...

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

September 11, 2026

आगरा। यूनाइटेड बैंक फोरम आफ यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को की गई देशव्यापी बैंक हड़ताल का असर ताजनगरी में...

सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा

सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा

September 11, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम क्षेत्र में युवती को रोककर उसके साथ जबरदस्ती करने और विरोध करने पर बेरहमी से हमला करने के...

हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा

हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा

September 11, 2026

आगरा। जैतपुर और बमरौली कटारा पुलिस की एसटीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई में हत्या समेत कई गंभीर मामलों में वांछित...

Next Post
बेबी रानी मौर्य के प्रस्ताव पर 180.87 करोड़ से बनेंगे दो सेतु, लंबे समय से कर रहीं थीं प्रयास

बेबी रानी मौर्य के प्रस्ताव पर 180.87 करोड़ से बनेंगे दो सेतु, लंबे समय से कर रहीं थीं प्रयास

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

एनसीसी कैडेट्स ने किया रक्तदान, प्राचार्य बोले रक्तदान सबसे बड़ी सेवा

एनसीसी कैडेट्स ने किया रक्तदान, प्राचार्य बोले रक्तदान सबसे बड़ी सेवा

June 11, 2025
नैनीताल घूमने गए दवा व्यापारी परिवार सहित गायब

नैनीताल घूमने गए दवा व्यापारी परिवार सहित गायब

May 8, 2023
क्रिकेटर शिखर धवन ने किया ताजमहल का दीदार

क्रिकेटर शिखर धवन ने किया ताजमहल का दीदार

February 18, 2025
दो हजार के नकली नोट बैंक में जमा करने पहुंचा कारोबारी पुत्र, मुकदमा

दो हजार के नकली नोट बैंक में जमा करने पहुंचा कारोबारी पुत्र, मुकदमा

May 24, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • गुजरात में सोना लूट के मामले में 6 साल से फरार चल रहा आरोपी आगरा से पकड़ा गया
  • सदर में पोखर में गिरने से पांच साल के मासूम की हुई मौत
  • पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा भाई मुझे माफ करना
  • शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.