आगरा। एक महिला अधिवक्ता ने अपने साथी अधिवक्ता पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
एक महिला वकील द्वारा न्यू आगरा थाने में तहरीर दी गई है। महिला वकील का कहना है की दिवाली के दिन शाम को वह अपनी जूनियर वकील के साथ अपनी सीट पर पूजा करने गई थी। वकील ने उसके साथ में छेड़छाड़ शुरू कर दी। आरोप है कि साथी अधिवक्ता के साथ में कुछ और लोग भी थे। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया है कि आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।











