• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
एसओजी और न्यू आगरा पुलिस ने ठेकेदार का अपहरण होने से बचाया

एसओजी और न्यू आगरा पुलिस ने ठेकेदार का अपहरण होने से बचाया

साजिश बनाते समय ही गिरफ्तार कर लिए बदमाश, अपहरण कर पत्नी से फिरौती मांगने का था प्लान

September 24, 2023
in Agra, Crime, News, Police

आगरा। सिटी एसओजी और न्यू आगरा थाना पुलिस ने एक ठेकेदार का अपहरण होने से बचा लिया है। अपहरण की घटना से पहले ही पांच बदमाशों को पकड़ लिया है। पूछताछ में सामने आया है कि मास्टरमाइंड ने बेरोजगारी के चलते अपहरण की साजिश रची थी। इस साजिश में अपने दोस्तों को भी शामिल किया। अपहरण के बाद पुलिस से बचने के लिए उन्होंने यू-ट्यूब पर कई वीडियो देखे। प्लानिंग यह भी थी कि अपहरण करने के बाद ठेकेदार की पत्नी से फिरौती मांगेंगे।

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि सिकंदरा कैलाश मोड कृष्णा कॉलोनी निवासी सूरज दक्ष के कॉलोनी में बिल्डिंग ठेकेदार अशोक कुमार रहते हैं। लंबे समय से सूरज कोई काम नहीं कर रहा था। ऐसे में उसकी आर्थिक स्थिति खराब थी। उसके ऊपर कुछ कर्जा भी था। ऐसे में उसने ठेकेदार का अपहरण करने का प्लान बनाया। अकेले वारदात को अंजाम न दे पाने के चलते उसने अपने दोस्त गौरव से संपर्क किया। उसे अपहरण का अपना प्लान बताया। गौरव उसका साथ देने को तैयार हो गया। उसने अपने तीन और दोस्तों को साथ ले लिया। सूरज और गौरव ने अपने दोस्तों के साथ ठेकेदार की रेकी करनी शुरू कर दी। पहले उन्होंने उसे ठेका देने के बहाने मिलने के लिए बुलाकर अपहरण करने की योजना बनाई थी, लेकिन ठेकेदार इनके चगुंल में नहीं आया। इसके बाद शनिवार को फिर अपहरण करने की योजना थी। मगर पुलिस ने पहले पकड़ लिया। डीसीपी ने बताया कि ठेकेदार अशोक कुमार की कमला नगर के मुगल रोड पर एक साइट चल रही है। बदमाशों ने योजना बनाई थी कि सुबह घर से निकलने के बाद वह व्यापारी का अपहरण कर लेंगे। इसके बाद कार में बैठाकर शहर में घूमते रहेंगे। सूरज ठेकेदार की पत्नी के साथ रहेगा। गौरव ओर उसके साथी उससे फिरौती मांगेंगे और रकम लेकर छोड़ देंगे। अपहरण से पहले पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ बदमाश निर्भय नगर में डकैती की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने इनको पकड़ लिया। जब पूछताछ की तो अपहरण की साजिश का खुलासा हुआ। पकड़े गए बदमाशों के नाम सूरज, सुनील, विनय, मनीष और सौरभ हैं। पकड़ने वाली टीम में सर्विलेंस प्रभारी अंकुर मलिक, एसओजी प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष न्यू आगरा राजीव कुमार, एसआई सत्येंद्र सिंह, अनुराग सिंह, नितिन यादव कांस्टेबल रुस्तम आदि शामिल रहे।

Previous Post

सत्संगियों ने दी प्रशासन को चुनौती, फिर से लगाया गेट

Next Post

अतिक्रमण को ढहाने पहुंचे पुलिस-प्रशासन पर सत्संगियों ने किया पथराव

Related Posts

स्टार्ट-अप व उद्यमशील परियोजनाओं के लिए उपलब्ध विभिन्न वित्तीय स्रोतों की छात्रों को दी गई जानकारी

स्टार्ट-अप व उद्यमशील परियोजनाओं के लिए उपलब्ध विभिन्न वित्तीय स्रोतों की छात्रों को दी गई जानकारी

September 23, 2026

आगरा। सेंट जॉन्स कॉलेज के असेंबली हॉल में एक संवादात्मक सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान...

नगर निगम की लापरवाही से राजा मंडी में टूटी पड़ी पुलिया और खुले पड़े मैनहोल में मोटरसाइकिल सवार गिरे

नगर निगम की लापरवाही से राजा मंडी में टूटी पड़ी पुलिया और खुले पड़े मैनहोल में मोटरसाइकिल सवार गिरे

September 23, 2026

आगरा।  नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों की घोर लापरवाही के कारण बुधवार को राजा मंडी में आज एक बड़ा हादसा...

शौचालय की फाइल 6 महीने से लंबित होने पर नगर आयुक्त के ऑफिस में धरने पर बैठे भाजपा पार्षद

शौचालय की फाइल 6 महीने से लंबित होने पर नगर आयुक्त के ऑफिस में धरने पर बैठे भाजपा पार्षद

September 23, 2026

आगरा। आगरा नगर निगम में विकास कार्यों की फाइलों के लंबित होने को लेकर भाजपा के नामित पार्षद सुनील करमचंदानी...

कागारौल में चोरों ने एक ही रात दो घरों में की चोरी, एक करोड़ के जेवर-नकदी किए पार

कागारौल में चोरों ने एक ही रात दो घरों में की चोरी, एक करोड़ के जेवर-नकदी किए पार

September 22, 2026

आगरा।  कागारौल थाना क्षेत्र के नगला परमाल गांव में सोमवार देर रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। चोर...

झरना नाला के जंगल में हत्या करके फेंकी गई युवती के मामले में 12 गाड़ियां पुलिस के रडार पर

झरना नाला के जंगल में हत्या करके फेंकी गई युवती के मामले में 12 गाड़ियां पुलिस के रडार पर

September 22, 2026

आगरा। कानपुर हाईवे पर झरना नाला के जंगल में हत्या करके फेंकी गई युवती के मामले में 12 गाड़ियां पुलिस...

मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी

मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी

September 21, 2026

आगरा। जूता उद्योग के महाकुंभ के रूप में विख्यात लेदर, फुटवियर कंपोनेंट्स एवं टेक्नोलॉजी फेयर ‘मीट एट आगरा’ के 18वें...

Next Post
अतिक्रमण को ढहाने पहुंचे पुलिस-प्रशासन पर सत्संगियों ने किया पथराव

अतिक्रमण को ढहाने पहुंचे पुलिस-प्रशासन पर सत्संगियों ने किया पथराव

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

झगड़े का वीडियो फेसबुक पर लाइव करने पर दिव्यांग शिक्षिका निलंबित

झगड़े का वीडियो फेसबुक पर लाइव करने पर दिव्यांग शिक्षिका निलंबित

September 13, 2022
जिन्हें कानून का ज्ञान, एसएसपी उन्हें ही देंगे थाने की कमान!

जिन्हें कानून का ज्ञान, एसएसपी उन्हें ही देंगे थाने की कमान!

May 8, 2022
न्यू आगरा पुलिस की मुठभेड़ में लुटेरा घायल

न्यू आगरा पुलिस की मुठभेड़ में लुटेरा घायल

July 5, 2024
धर्मांतरण गैंग के सरगना के बेटों और जुनैद ने कई राज्यों में कराया युवतियों का धर्मांतरण

धर्मांतरण गैंग के सरगना के बेटों और जुनैद ने कई राज्यों में कराया युवतियों का धर्मांतरण

July 24, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • स्टार्ट-अप व उद्यमशील परियोजनाओं के लिए उपलब्ध विभिन्न वित्तीय स्रोतों की छात्रों को दी गई जानकारी
  • नगर निगम की लापरवाही से राजा मंडी में टूटी पड़ी पुलिया और खुले पड़े मैनहोल में मोटरसाइकिल सवार गिरे
  • शौचालय की फाइल 6 महीने से लंबित होने पर नगर आयुक्त के ऑफिस में धरने पर बैठे भाजपा पार्षद
  • मूर्धन्य पत्रकार स्व. श्री अनिल अग्रवाल की 37वीं पुण्यतिथि पर सादर नमन्!
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.