आगरा। दयालबाग सत्संग सभा द्वारा दोबारा किए गए अवैध कब्जे को हटाने के लिए जब पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी रविवार को मौके पर पहुंचे तो उन पर पथराप कर दिया गया है। सत्संगी पुलिस से भिड़े हुए हैं। इधर सत्संगियों को पथराव करता देख पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया है। इसके बाद भी सत्संगी नहीं मान रहे हैं। पुलिस के साथ उनके द्वारा जमकर अभद्रता की जा रही है।
बता दें कि दयालबाग सत्संग सभा द्वारा भूमि पर अवैध कब्जा किया गया था। शनिवार को उस पर बुलडोजर चला था। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के आते ही सत्संगियों ने दोबारा रात में कब्जा कर लिया था। यह बात जब लखनऊ तक पहुंची तो पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को कड़ी हिदायत दी गई कि वह अवैध कब्जा हटवाएं और सत्संगियों पर कड़ी कार्रवाई करें। रविवार को भारी संख्या में पुलिस बाल अवैध कब्जा हटाने के लिए गया तो सत्संगियों ने पुलिस के ऊपर पथराव कर दिया। इसमें कई पुलिसकर्मी चोटिल हुए हैं। एक पत्रकार भी चोटिल हुआ है। पुलिस के लाठी चार्ज में कुछ सत्संगी भी घायल हुए हैं। मौके पर टकराव के हालात बने हुए हैं।












