• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आगरा का संबंध बिहारी लाल और राधा रानी से है: योगी आदित्यनाथ

आगरा का संबंध बिहारी लाल और राधा रानी से है: योगी आदित्यनाथ

635 करोड़ की 128 योजनाओं का तोहफा दिया, बोले आगरा की पहचान मुगलों से नहीं छत्रपति शिवाजी से है

March 26, 2025
in administration, Cultural, Development, Politics

आगरा। भाजपा सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर आगरा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जीआईसी मैदान में जनसभा में 635 करोड़ की 128 योजनाओं का तोहफा दिया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि आगरा की पहचान मुगलों से नहीं छत्रपति शिवाजी से है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार के सेवा सुरक्षा सुशासन के आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में आयोजित विकास उत्सव कार्यक्रम में आज आगरा में भागीदार बनने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

बुधवार को मुख्यमंत्री ने सरकार के 8 साल पूरे होने पर जीआईसी मैदान में प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। सीएम ने आगरा में 635 करोड रुपए की विकास से जुड़ी हुई परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया। सीएम ने कहा, कि जिनकी उम्र 25 साल या उससे ऊपर है, उन्हें तो यूपी के अंदर 2017 के पहले के उत्तर प्रदेश के अराजकता, व्यवस्था, गुंडागर्दी माफियागिरी याद है। बेटी और व्यापारी सुरक्षित नहीं थे, हर पल और त्योहार के पहले लोगों के मन में आशंका घिर जाती थी कि पता नहीं इस बार कहां दंगाई दंगा कर देंगे। यूपी में दंगों के कारण कर्फ्यू लगता था। आज उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन गया है। सीएम योगी ने कहा कि कोरोना काल में सरकार ने फ्री में वैक्सीन, फ्री में राशन दिया। सपा के शासन काल पर हमलावर होते हुए कहा, कि विकास कहां होता था। पीएम मोदी ने किसानों को सम्मान निधि भेजने की बात करते हुए कहा, कि आज खाते में पैसा सीधा किसान के पास पहुंच रहा है। 28,0000 करोड़ गन्ना किसानों के खाते में भेजा जा चुका है। यूपी का किसान आत्महत्या नहीं करता है।सीएम ने कहा कि अब तक साढ़े आठ लाख से अधिक नौजवानों को नौकरी दी है। पुलिस भर्ती में बेटियों का चयन हुआ। भाजपा ने हर जिला में मेडिकल कॉलेज दिया है। आज देश के सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे यूपी के पास हैं। इंटर स्टेट कनेक्टिविटी यूपी के पास है। सबसे अधिक मेट्रो यूपी के पास हैं। सबसे ज्यादा रेलवे का नेटवर्क है। सबसे अच्छी हाईवे की सुविधा है। गंगाजल आगरा वासियों को पिलाया जाना है, आगरा मेट्रो सिटी भी शुरू हो गई है, एयरपोर्ट का निर्माण अंतिम चरणों में चल रहा है। यहां लेदर इंडस्ट्री को भी जान देने का काम डबल इंजन की सरकार कर रही है। लेकिन पिछली सरकार ने क्या किया, एक म्यूजियम का निर्माण कर रहे थे, उसका नाम भी उन्होंने मुगल म्यूजियम रखा। हमने कभी मुगलों का संबंध नहीं रखा। आगरा का संबंध बिहारी लाल से है, राधा रानी से है और आगरा की पहचान अगर किसी से है छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर होगी। छत्रपति शिवाजी महाराज का एक भव्य स्मारक बनाने की कार्य योजना को लेकर मेरी सरकार आगे बढ़ चुकी है।

यह रहे उपस्थित

मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाहा, महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान, विधायक डॉक्टर धर्मपाल सिंह, विधायक डॉक्टर जीएस धर्मेश, विधायक भगवान सिंह कुशवाहा, विधायक रानी पक्षालिका सिंह, विधायक छोटेलाल वर्मा, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, विधायक चौधरी बाबूलाल, एमएलसी विजय शिवहरे, जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदोरिया,  श्याम भदौरिया, पंकज पाठक ललित शर्मा आदि उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए जिला अध्यक्ष प्रशांत पौनिया, महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता।
Previous Post

प्लेन में खराबी होने के कारण वापस आ गए थे मुख्यमंत्री, काफी देर बाद दूसरे प्लेन से गए

Next Post

छत से पथराव हुआ तो प्रदर्शनकारी नौजवान और आक्रोशित हो गये – बोले सांसद चाहर

Related Posts

आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर मधुर कोल्ड स्टोरेज में लगी आग

आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर मधुर कोल्ड स्टोरेज में लगी आग

April 24, 2026

आगरा। शुक्रवार को आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर मधुर कोल्ड स्टोरेज में अचानक भीषण आग लग गई। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच...

विश्वविद्यालय ने पिछले तीन साल में शौचालय की मरम्मत, रंगाई पुताई में में करोड़ों फूंक डाले, RTI से खुली पोल

विश्वविद्यालय ने पिछले तीन साल में शौचालय की मरम्मत, रंगाई पुताई में में करोड़ों फूंक डाले, RTI से खुली पोल

April 23, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में मंगलवार को विधि संकाय में दो रूम की छत का प्लास्टर और फॉल्स सीलिंग...

भ्रष्टाचार के मामले में जलकल विभाग के महाप्रबंधक को शासन ने किया निलंबित

भ्रष्टाचार के मामले में जलकल विभाग के महाप्रबंधक को शासन ने किया निलंबित

April 23, 2026

आगरा। जलकल विभाग में पाइपलाइन मरम्मत और नई लाइन बिछाने के नाम पर हुए भ्रष्टाचार व अन्य गंभीर मामलों में...

बेलनगंज में केनरा बैंक की छत और दीवार ढही

बेलनगंज में केनरा बैंक की छत और दीवार ढही

April 23, 2026

आगरा। गुरुवार को बेलनगंज में केनरा बैंक की छत और दीवार ढह गई। बताया जा रहा है बराबर में एक...

मेट्रो कार्य में लगी क्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत

मेट्रो कार्य में लगी क्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत

April 22, 2026

आगरा। बुधवार को एमजी रोड पर राजा मंडी के सामने दर्दनाक हादसा हुआ। मेट्रो कार्य में लगी क्रेन की चपेट...

डीएम को अचानक जिला अस्पताल में आता देख मची खलबली

डीएम को अचानक जिला अस्पताल में आता देख मची खलबली

April 22, 2026

आगरा। नवागत जिलाधिकारी ने चार्ज लेते ही अपने तेवर दिखा दिए हैं। बुधवार सुबह वह अचानक जिला अस्पताल में निरीक्षण...

Next Post
छत से पथराव हुआ तो प्रदर्शनकारी नौजवान और आक्रोशित हो गये – बोले सांसद चाहर

छत से पथराव हुआ तो प्रदर्शनकारी नौजवान और आक्रोशित हो गये - बोले सांसद चाहर

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पुलिस के टॉर्चर की वजह से दो भाइयों के आत्महत्या के मामले में दरोगा को भेजा जेल, इंस्पेक्टर फरार

पुलिस के टॉर्चर की वजह से दो भाइयों के आत्महत्या के मामले में दरोगा को भेजा जेल, इंस्पेक्टर फरार

June 26, 2024
डॉक्टर ने मरीज के सही पैर का किया ऑपरेशन

डॉक्टर ने मरीज के सही पैर का किया ऑपरेशन

March 3, 2022
सपा और कांग्रेस ने मुसलमान को हमेशा वोट बैंक के चश्मे से देखा

सपा और कांग्रेस ने मुसलमान को हमेशा वोट बैंक के चश्मे से देखा

May 2, 2024
छात्राओं से छेड़खानी करने वाले बोले- वह हमारी बहनें हैं भविष्य में ऐसा नहीं करेंगे

छात्राओं से छेड़खानी करने वाले बोले- वह हमारी बहनें हैं भविष्य में ऐसा नहीं करेंगे

March 8, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • दयालबाग में तेज रफ्तार कार ने मासूम की ली जान, बहन गंभीर
  • सदर में चौकीदार की सिर कुचलकर हुई हत्या, पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी
  • आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर मधुर कोल्ड स्टोरेज में लगी आग
  • विश्वविद्यालय ने पिछले तीन साल में शौचालय की मरम्मत, रंगाई पुताई में में करोड़ों फूंक डाले, RTI से खुली पोल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.