• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
बजाओ ढोल स्वागत में मेरे घर राम आए हैं..  हे राम! हे राम! तेरे चरणों में चारों धाम…

बजाओ ढोल स्वागत में मेरे घर राम आए हैं.. हे राम! हे राम! तेरे चरणों में चारों धाम…

प्रभु राम की अगवानी को आतुर दिखी मिथिलानगरी, छाया उल्लास, गूंजे जय श्री राम के गगनभेदी जयकारे

September 18, 2025
in Agra, Cultural

आगरा। बजाओ ढोल स्वागत में मेरे घर राम आए हैं.. हे राम! हे राम! तेरे चरणों में चारों धाम… जनकपुरी में इन भक्ति गीतों के मध्य भक्ति और श्रद्धा का अनूठा नजारा था। गुरुवार सुबह पूरी मिथिलानगरी प्रभु राम और उनके भाइयों की अगवानी को आतुर दिखाई दी। मिथिला नगरी में हर ओर प्रभु राम का रंग और राम बारात के आगमन का उल्लास छाया हुआ था। ऐसा लगा जैसे राम बारात की अगवानी को पूरी मिथिला नगरी उमड़ पड़ी हो।
चांदी के रथ पर विराजमान भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के स्वरूप, वातानुकूलित बग्घी पर विराजमान राजा दशरथ अजय अग्रवाल व उनके बेटे-बहू अनुभव अग्रवाल व आशिमा अग्रवाल, अलग-अलग आकर्षक रथों पर सवार शेषावतार लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के स्वरूप, भजनों की मधुर स्वर लहरी बिखेरते बैंड वादक और सबसे पीछे मयूर रथ पर विराजमान मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम सुबह 10:30 बजे जब विजय प्रकाश गोयल हुंडी वालों के बालाजी नगर स्थित निवास (दशरथ आवास) से नगर भ्रमण को निकले तो पग पग पर आरती, पुष्प वर्षा, दर्शन, फोटो, सेल्फी और एक झलक पाने को जनकपुरवासियों का रेला उमड़ पड़ा।
मार्ग में जगह-जगह प्रभु की बारात का भाव भरे हृदय से स्वागत किया गया। एमसीईआई कंप्यूटर सेंटर के डायरेक्टर नितिन मित्तल के नेतृत्व में पाँच दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रभु की बारात का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।
भगवान राम की बारात बालाजी नगर से शुरू होकर ब्रज रसायनम होते हुए नगर भ्रमण करती हुई महाराजा अग्रसेन सेवा सदन पहुंची जहां राजा जनक राजेश अग्रवाल (रसोई रत्न), महारानी सुनैना अंजू अग्रवाल और जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने राजा दशरथ अजय अग्रवाल और प्रभु के स्वरूपों की अगवानी कर भव्य स्वागत किया और जयकारों के बीच आरती उतारी। श्री रामचंद्र कृपालु भजमन हरण भव भय दारुणम के समवेत स्वरों में क्या घराती, क्या बराती, सब भक्ति भाव में डूबे हुए नजर आए।

आई आई रे बारात जनक नगरी,
बाजे बाजे रे बधाई जनक नगरी

महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में मंच पर प्रभु स्वरूपों के साथ राजा दशरथ विराजमान हुए तो राजा जनक परिवार ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान जनकपुरी महिला समिति की संरक्षक मीरा अग्रवाल, महारानी सुनैना  अंजू अग्रवाल और  संगीता अग्रवाल के साथ अन्य परिवारीजनों ने मंगल गीत गाकर समा बांध दिया। आई आई रे बारात जनक नगरी.. बाजे बाजे रे बधाई जनक नगरी.. और प्रीतम से प्यारे समधी हमारे.. बिटिया से प्यारे दामाद मेरे राम.. जैसे गीतों से पूरे वातावरण में विवाह का उल्लास छा गया।

ये भी रहे अगवानी में शामिल..
विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, जनक परिवार से अनुराज अग्रवाल, पर्व अग्रवाल, जनकपुरी महोत्सव समिति के महामंत्री उमेश कंसल, पार्षद प्रदीप अग्रवाल, संयोजक पार्षद पंकज अग्रवाल, नितिन कोहली, कोषाध्यक्ष राम रतन मित्तल, सह कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल बैंक, स्वागताध्यक्ष डीडी सिंघल, स्वागत मंत्री भरत महाजन, संरक्षक जीवनलाल मित्तल, राकेश मंगल, हरिश्चंद्र अग्रवाल जुगनू, रंगेश त्यागी, राकेश मित्तल, राजीव नागरानी, राजेंद्र तिवारी, संतोष मित्तल, जितेंद्र तिवारी, प्रवीण अग्रवाल, विमल फतेहपुरिया, विनय आगरी, शशांक तिवारी, गौरव परमार, नीरज अग्रवाल, नवनीत कुलश्रेष्ठ, केके अग्रवाल, पवन अग्रवाल, संजीव शर्मा, विजय गोयल, मनोज शाक्य, सौरभ पाठक, राहुल शाक्य, आकाश गौतम और महिला समिति की अध्यक्ष सीमा अग्रवाल भी प्रमुख रूप से अगवानी में शामिल रहीं।
इस दौरान रामलीला कमेटी के महामंत्री राजीव अग्रवाल, ताराचंद अग्रवाल, टीएन अग्रवाल, अंजुल बंसल, मुकेश जौहरी, विनोद जौहरी, आनंद मंगल, राहुल गौतम, ऋषि गोयल और संजय अग्रवाल भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Previous Post

बैंड बाजे के साथ निकल रही राम बारात, सुबह पहुंचेगी जनकपुरी

Next Post

बिना सूचना के गायब जलकल विभाग के बिल कलेक्टर निलंबित

Related Posts

इरादतनगर में होटल में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ग्रामीणों का हंगामा

इरादतनगर में होटल में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ग्रामीणों का हंगामा

August 26, 2026

आगरा। आगरा-ग्वालियर हाईवे स्थित थाना इरादतनगर क्षेत्र के एक  होटल में कमरे में बुधवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों...

कमला नगर में देर रात बदमाशों ने व्यापारी से की ढाई लाख रुपए की लूट

कमला नगर में देर रात बदमाशों ने व्यापारी से की ढाई लाख रुपए की लूट

August 26, 2026

आगरा। कमला नगर थाना क्षेत्र में देर रात एक व्यापारी को दो बदमाशों ने रोक लिया और उन पर तमंचा...

ट्रेनिंग के दौरान ही रिश्वत लेना सीख गया था दरोगा, हुआ था निलंबित, तब भी छात्र ही बना था रिश्वत का शिकार

ट्रेनिंग के दौरान ही रिश्वत लेना सीख गया था दरोगा, हुआ था निलंबित, तब भी छात्र ही बना था रिश्वत का शिकार

August 26, 2026

आगरा। फतेहाबाद थाने के जिस दरोगा धीरेंद्र यादव का 30 हजार रुपये मांगने का ऑडियो वायरल हुआ है। वह एत्माउद्दौला...

आगरा में रेलवे इंजीनियर के दोनों पैर ट्रेन से कटे, हुई मौत

आगरा में रेलवे इंजीनियर के दोनों पैर ट्रेन से कटे, हुई मौत

August 25, 2026

आगरा। आगरा-झांसी रेलवे ट्रैक पर मंगलवार को एक इंजीनियर के दोनों पैर ट्रेन से कटकर अलग हो गए। तड़प तड़प...

खेरागढ़ में सवर्ण समाज ने यूजीसी बिल के खिलाफ जमकर किया प्रदर्शन

खेरागढ़ में सवर्ण समाज ने यूजीसी बिल के खिलाफ जमकर किया प्रदर्शन

August 25, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में मंगलवार को सवर्ण समाज ने यूजीसी बिल में संशोधन और आर्थिक आरक्षण समेत आठ सूत्रीय मांगों...

आगरा में छात्र से दरोगा बोला 30 हजार दे दो, नहीं तो मुकदमा लिख जाएगा ऑडियो वायरल

आगरा में छात्र से दरोगा बोला 30 हजार दे दो, नहीं तो मुकदमा लिख जाएगा ऑडियो वायरल

August 25, 2026

आगरा। फतेहाबाद थाने के एक दरोगा के द्वारा छात्र से मुकदमा दर्ज नहीं करने के नाम पर 30 हजार रुपये...

Next Post
बिना सूचना के गायब जलकल विभाग के बिल कलेक्टर निलंबित

बिना सूचना के गायब जलकल विभाग के बिल कलेक्टर निलंबित

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

खंदौली पुलिस ने पकड़ा 50 हजार का इनामी, पांच मुकदमे हैं दर्ज

खंदौली पुलिस ने पकड़ा 50 हजार का इनामी, पांच मुकदमे हैं दर्ज

February 2, 2025
पुलिस की मुस्तैदी के बीच निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू

पुलिस की मुस्तैदी के बीच निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू

April 11, 2023
मंडलायुक्त को जिला अस्पताल में अचानक आता हुआ देखकर मची खलबली

मंडलायुक्त को जिला अस्पताल में अचानक आता हुआ देखकर मची खलबली

February 7, 2026
नाम-धर्म बदल कर  युवती को बनाया शिकार

नाम-धर्म बदल कर युवती को बनाया शिकार

February 21, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • इरादतनगर में होटल में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ग्रामीणों का हंगामा
  • कमला नगर में देर रात बदमाशों ने व्यापारी से की ढाई लाख रुपए की लूट
  • ट्रेनिंग के दौरान ही रिश्वत लेना सीख गया था दरोगा, हुआ था निलंबित, तब भी छात्र ही बना था रिश्वत का शिकार
  • आगरा में रेलवे इंजीनियर के दोनों पैर ट्रेन से कटे, हुई मौत
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.