• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
बैंड बाजे के साथ निकल रही राम बारात, सुबह पहुंचेगी जनकपुरी

बैंड बाजे के साथ निकल रही राम बारात, सुबह पहुंचेगी जनकपुरी

रात भर नगर में करेगी भ्रमण, बरात में आस्था का सैलाब, 100 से अधिक मनमोहक झांकियां

September 17, 2025
in Agra, Cultural

आगरा। 148 वर्षों से निकाली जा रही ऐतिहासिक रामबारात शुरू हो चुकी है। बारात का जगह-जगह स्वागत हो रहा है। आगरा की राम बरात में आस्था का सैलाब, 100 से अधिक मनमोहक झांकियां, जयघोषों की गूंज सुनाई दे रही है।

राम बरात की शुरुआत बुधवार सायं लाला चन्नोमल की बारहदरी से भव्यता के साथ हुई। चांदी के रथ पर सवार प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न जब डोले में निकले तो पूरा वातावरण जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं की भीड़ से मार्ग सराबोर हो गया और हर ओर दिव्य आभा छा गई। राम बरात में प्रभु श्रीराम के रथ के साथ मौजूद केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल और महामंत्री राजीव अग्रवाल भी दिख रहे हैं। 
राम बरात के मार्ग पर झांकियां धार्मिक उल्लास जगाने के साथ ही सामाजिक समरसता और राष्ट्रभक्ति का संदेश भी दे रही हैं। 110 भव्य झांकियों, 12 बैंडों की स्वर लहरियों और भक्तिरस से भरे जनसैलाब ने वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। राम बरात कल सुबह कमलानगर स्थित जनकपुरी में अपने चरम पर पहुंचेगी। इस वर्ष की बरात में कुल 110 झांकियां शामिल हैं। इनमें 12 ज्योतिर्लिंगों के अलौकिक स्वरूप के दर्शन कराए तो ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आधारित झांकी ने राष्ट्रभक्ति की भावना को जाग्रत किया। वहीं, अनेक झांकियों ने सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विविधता का संदेश दिया। बरात में शामिल 12 बैंडों ने भक्ति और देशभक्ति की धुनों से वातावरण को उल्लसित कर दिया।

Previous Post

गिजौली गांव में जातीय तनाव पर सियासत तेज, सांसद सुमन का पुतला फूंका

Next Post

बजाओ ढोल स्वागत में मेरे घर राम आए हैं.. हे राम! हे राम! तेरे चरणों में चारों धाम…

Related Posts

आगरा कॉलेज खेल मैदान में मेट्रो निर्माण को लेकर सड़क पर उतरे छात्र, लगा लंबा जाम

आगरा कॉलेज खेल मैदान में मेट्रो निर्माण को लेकर सड़क पर उतरे छात्र, लगा लंबा जाम

November 27, 2026

आगरा। आगरा कॉलेज के खेल मैदान में मेट्रो निर्माण को लेकर  गुरुवार को कॉलेज के छात्र-छात्राओं और कॉलेज प्रशासन ने...

जगनेर में दलित दूल्हे को घोड़ी से गिराकर पीटा, बरातियों के साथ भी मारपीट

जगनेर में दलित दूल्हे को घोड़ी से गिराकर पीटा, बरातियों के साथ भी मारपीट

November 27, 2026

आगरा। जगनेर थाना क्षेत्र में एक दलित दूल्हे को पीटने का आरोप है। आरोप है कि डीजे बंद कराने को...

शादी में गया था परिवार लौटा तो देखा कि घर के अंदर चोर थे, साहस दिखाते हुए पकड़ा

शादी में गया था परिवार लौटा तो देखा कि घर के अंदर चोर थे, साहस दिखाते हुए पकड़ा

November 26, 2026

आगरा। शाहगंज थाना क्षेत्र में एक परिवार शादी समारोह में गया था। घर को सूना देखकर उसमें चोर घुस गए।...

व्यापारियों से अभद्रता और मारपीट करने वाले नगर निगम कर्मियों पर कार्रवाई की मांग

व्यापारियों से अभद्रता और मारपीट करने वाले नगर निगम कर्मियों पर कार्रवाई की मांग

November 26, 2026

आगरा।  बुधवार को राजा मंडी बाजार में अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर निगम की टीम और व्यापारियों के बीच झड़प...

568 एमओयू तैयार, 443 फैक्ट्रियां चालू, आगरा में औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार

568 एमओयू तैयार, 443 फैक्ट्रियां चालू, आगरा में औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार

November 25, 2026

आगरा। आगरा मंडल में औद्योगिक विकास और निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के साथ उद्यमियों की समस्याओं के समाधान...

गैर-जमानती वारंट लौटाने पर कोर्ट ने पुलिस आयुक्त से मांगा जवाब

गैर-जमानती वारंट लौटाने पर कोर्ट ने पुलिस आयुक्त से मांगा जवाब

November 25, 2026

आगरा। शाहगंज के चर्चित तेजाब हमले में साढ़े चार साल बाद भी पीड़ित परिवार को न्याय का इंतजार है। मामले...

Next Post
बजाओ ढोल स्वागत में मेरे घर राम आए हैं..  हे राम! हे राम! तेरे चरणों में चारों धाम…

बजाओ ढोल स्वागत में मेरे घर राम आए हैं.. हे राम! हे राम! तेरे चरणों में चारों धाम...

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला से ईडी की पूछताछ, बैंक घोटाले को लेकर कई नेता हैं ईडी के रडार पर

जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला से ईडी की पूछताछ, बैंक घोटाले को लेकर कई नेता हैं ईडी के रडार पर

April 7, 2022
रिश्वत लेने में जेल गए संयुक्त शिक्षा निदेशक को मिली जमानत

रिश्वत लेने में जेल गए संयुक्त शिक्षा निदेशक को मिली जमानत

October 18, 2024
25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

September 17, 2026
दीवानी में आज आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में वादकारी अपने वादों का करा सकते हैं निस्तारण

दीवानी में आज आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में वादकारी अपने वादों का करा सकते हैं निस्तारण

May 9, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • आगरा कॉलेज खेल मैदान में मेट्रो निर्माण को लेकर सड़क पर उतरे छात्र, लगा लंबा जाम
  • जगनेर में दलित दूल्हे को घोड़ी से गिराकर पीटा, बरातियों के साथ भी मारपीट
  • शादी में गया था परिवार लौटा तो देखा कि घर के अंदर चोर थे, साहस दिखाते हुए पकड़ा
  • व्यापारियों से अभद्रता और मारपीट करने वाले नगर निगम कर्मियों पर कार्रवाई की मांग
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.