• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 500 करोड़ से ज्यादा ठगे

नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 500 करोड़ से ज्यादा ठगे

कथित कंपनियों का असली काम ऑनलाइन ठगी और निवेश स्कैम चलाना था

October 28, 2025
in Agra, Crime

आगरा। आगरा पुलिस ने एक बड़ा गिरोह पकड़ा है। वह बेरोजगार युवाओं को जाल में फंसाता था। इसके बाद विदेश में नौकरी का झांसा देकर उन्हें कंबोडिया और थाईलैंड भेजा जाता था। वहीं पर इन युवाओं को हाउस अरेस्ट कर ऑनलाइन ठगी, डिजिटल इन्वेस्टमेंट और ट्रेडिंग के नाम पर ठगी के तरीके सिखाए जाते थे।

पुलिस के अनुसार भारत में सक्रिय एजेंट इन युवकों से 3.5 से 4 लाख रुपये लेकर उन्हें विदेश भेजते थे। वहां पहुंचने पर विदेशी एजेंट उन्हें कंपनियों को बेच देते थे। इन कथित कंपनियों का असली काम ऑनलाइन ठगी और निवेश स्कैम चलाना था। एडीशनल डीसीपी सिटी आदित्य कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त आतिफ कुरैशी ने कबूल किया है कि वह 2022 से मई 2025 तक कंबोडिया में रह चुका है और इस दौरान उसने 50 से अधिक युवकों को बेचने का काम किया। पुलिस को आशंका है कि यह संख्या सैकड़ों में हो सकती है। उन्होंने बताया कि भारत से ही सिम कार्ड, बैंक अकाउंट और ओटीपी एक्सेस जैसी सहायता विदेश भेजी जाती थी, जिससे वहां के ठग भारतीय नागरिकों के नाम पर फर्जी ऑनलाइन फ्रॉड अंजाम देते थे। कई पीड़ित युवकों ने बताया है कि विदेश पहुंचने पर उनके पासपोर्ट और दस्तावेज़ जब्त कर लिए गए और उन्हें बंद कमरों में रखकर ठगी करने को मजबूर किया गया। विरोध करने पर मारपीट और धमकियों का सामना करना पड़ा। कुछ पीड़ितों ने भारतीय दूतावास और विदेश मंत्रालय को ईमेल भेजकर मदद मांगी, जिसके बाद एम्बेसी की सहायता से कुछ लोगों को रेस्क्यू कर भारत लाया गया।

500 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की आशंका

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह रैकेट पिछले ढाई से तीन वर्षों में करीब 500 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी कर चुका है। हालांकि पुलिस इस रकम की पुष्टि के लिए विस्तृत आर्थिक जांच कर रही है।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जुड़ा नेटवर्क

जांच में यह भी सामने आया है कि भारत के ये एजेंट दक्षिण-पूर्व एशिया में सक्रिय स्कैम नेटवर्क से सीधे जुड़े हैं। कंबोडिया और पड़ोसी देशों में हाल के महीनों में ऐसे कई “स्कैम-कम्पाउंड्स” पर छापेमारी और गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। मानवाधिकार संगठनों ने भी इन देशों में फोर्स्ड साइबर लेबर पर चिंता जताई है।

Previous Post

भरभराकर कमरे की छत गिरी,सो रहे युवक की मलबे में दबकर मौत

Next Post

कांग्रेस नेता और उनके बड़े भाई पर फायरिंग, दोनों को लगी गोली

Related Posts

अमेरिकी विदेश मंत्री ने पत्नी के साथ किया ताजमहल का दीदार

अमेरिकी विदेश मंत्री ने पत्नी के साथ किया ताजमहल का दीदार

May 25, 2026

आगरा। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने सोमवार को ताजमहल का दीदार किया। वह उसकी खूबसूरती के कायल हो गए।...

चौपाटी हादसे का लाइव वीडियो आया सामने, टिकट 400 रुपये लेकिन सुरक्षा के मानकों से खिलवाड़

चौपाटी हादसे का लाइव वीडियो आया सामने, टिकट 400 रुपये लेकिन सुरक्षा के मानकों से खिलवाड़

May 25, 2026

आगरा। ताजनगरी फेज-2 स्थित चौपाटी में रविवार शाम फिरोजाबाद से आए चूड़ी व्यापारी के बेटे कुनाल  का जिप लाइन से...

आगरा चौपाटी में जिप लाइन झूले से गिरकर किशोर की मौत

आगरा चौपाटी में जिप लाइन झूले से गिरकर किशोर की मौत

May 24, 2026

आगरा। थाना ताजगंज क्षेत्र स्थित आगरा चौपाटी में जिप लाइन झूले पर सवार होकर रोमांच का आनंद ले रहे 15...

आगरा क्लब में ग्लैमर का महाकुंभ, ‘मे क्वीन बॉल 2026’ में मॉडल्स ने बिखेरा खूबसूरती का जलवा

आगरा क्लब में ग्लैमर का महाकुंभ, ‘मे क्वीन बॉल 2026’ में मॉडल्स ने बिखेरा खूबसूरती का जलवा

May 24, 2026

आगरा। आगरा क्लब के लॉन में शनिवार रात आयोजित प्रतिष्ठित ‘मे क्वीन बॉल 2026’ सौंदर्य, प्रतिभा और आत्मविश्वास का अद्भुत...

दर्द निवारक दवा ‘ऑक्सालजिन डीपी’ का नकली संस्करण तैयार कर बाजार में बेचा जा रहा था

दर्द निवारक दवा ‘ऑक्सालजिन डीपी’ का नकली संस्करण तैयार कर बाजार में बेचा जा रहा था

May 24, 2026

आगरा। आगरा में कोतवाली थाना क्षेत्र से नकली दवाओं के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। औषधि प्रशासन और...

डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को होटल बुलाकर बंधक बनाने और ऑनलाइन पैसे वसूलने वाला गैंग पकड़ा

डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को होटल बुलाकर बंधक बनाने और ऑनलाइन पैसे वसूलने वाला गैंग पकड़ा

May 23, 2026

आगरा। डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को होटल बुलाकर बंधक बनाने और ऑनलाइन पैसे वसूलने वाले गैंग का ताजगंज पुलिस...

Next Post
कांग्रेस नेता और उनके बड़े भाई पर फायरिंग, दोनों को लगी गोली

कांग्रेस नेता और उनके बड़े भाई पर फायरिंग, दोनों को लगी गोली

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

नाला निर्माण में लापरवाही, कार्यदायी संस्था पर दो लाख का जुर्माना

नाला निर्माण में लापरवाही, कार्यदायी संस्था पर दो लाख का जुर्माना

June 14, 2024
बेटी और उसके प्रेमी का अपरहण करने वाली मां सहित तीन लोग जेल भेजे

बेटी और उसके प्रेमी का अपरहण करने वाली मां सहित तीन लोग जेल भेजे

July 2, 2022
पिनाहट में बच्चों से भरी वैन पलटी, महिला सहित दो घायल

पिनाहट में बच्चों से भरी वैन पलटी, महिला सहित दो घायल

August 12, 2025
हिंदू युवतियों का धर्म बदलवा कर निकाह कर लेता था राजा फिर छोड़ देता था

हिंदू युवतियों का धर्म बदलवा कर निकाह कर लेता था राजा फिर छोड़ देता था

May 15, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अमेरिकी विदेश मंत्री ने पत्नी के साथ किया ताजमहल का दीदार
  • चौपाटी हादसे का लाइव वीडियो आया सामने, टिकट 400 रुपये लेकिन सुरक्षा के मानकों से खिलवाड़
  • आगरा चौपाटी में जिप लाइन झूले से गिरकर किशोर की मौत
  • आगरा क्लब में ग्लैमर का महाकुंभ, ‘मे क्वीन बॉल 2026’ में मॉडल्स ने बिखेरा खूबसूरती का जलवा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.