आगरा। खेरागढ़ के गांव कुसियापुर में मंगलवार सुबह तड़के एक मकान की छत की पटिया टूटने से छत गिर पड़ी। हादसे में कमरे में सो रहे युवक की मलबे में दबकर मौत हो गई।
मुन्ना लाल (50) पुत्र राम शरण राजपूत अपने घर के कमरे में सो रहे थे। सुबह पांच बजे छत की गार्डर,पटिया अचानक टूट कर उनके ऊपर गिर पड़ी। छत गिरने की तेज आवाज होने से परिजन दौड़ कर कमरे में पहुंचे और मलबे में दबे मुन्ना लाल को निकाल कर सीएचसी खेरागढ़ ले गए। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार, थाना प्रभारी मदन सिंह भी पुलिसफोर्स सहित मौके पर पहुंच गए।
सीलन से गार्डर में जंग लगने से कमजोर होकर टूटी गार्डर, पटिया
ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार से हो रही वर्षा से छत में सीलन हो गई वहीं गार्डर भी जंग लगने से कमजोर हो गया था। और जर्जर गार्डर, पटिया चटक कर टूट गई।











