• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आगरा में यह कैसी पुलिसिंग! ट्रांस यमुना चौकी पुलिस ने जुआ लूटा, चार निलंबित

आगरा में यह कैसी पुलिसिंग! ट्रांस यमुना चौकी पुलिस ने जुआ लूटा, चार निलंबित

फड़ के रुपये के साथ आरोपियों को छोड़ने के लिए भी वसूली

October 26, 2024
in administration, Agra, Crime, Police

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा कमिश्नरेट में जिस प्रकार की पुलिसिंग हो रही है वह आश्चर्यचकित करने वाली है। यहां छेड़छाड़ के आरोपी और गैंग छोड़ने तक के मामले तो सामने आए थे, लेकिन अब पुलिस के द्वारा जुआ भी लूटा जा रहा है। पुलिस आयुक्त के आदेश पर शनिवार सुबह थानों में पुलिस ने ईमानदारी की शपथ ली थी। शपथ शाम तक नहीं चली। एत्मादुद्दौला थाने की ट्रांस यमुना चौकी क्षेत्र में पुलिस ने जुआ लूट लिया। अधिकारियों तक मामला पहुंचा तो देर रात 12 बजे चार पुलिसकर्मी निलंबित कर दिए गए हैं।

घटना शाम करीब सात बजे की है। एत्माउद्दौला थाना के ट्रांसयमुना फेस वन में अमित का मकान है। उसने हाल ही में कालोनी में अपना एक मकान बेचा है। उसे अच्छी रकम मिली थी। उसके घर जुए की सूचना इलाके में जुआ कराने वाले पचौरी गैंग ने परिचित पुलिस कर्मियों को दी। बताया गया कि फड़ पर ही पांच-सात लाख रुपये मिल जाएंगे। दो सिपाही बाइक से पहुंचे। बाइक को हेरीटेज स्कूल के पास खड़ा किया। मौके पर जो भी मिला उसे पकड़कर चौकी पर ले गए। कुछ देर बाद आरोपित चौकी से बाहर आ गए। चौकी के पास ही मुंशी नाम से चर्चित एक व्यक्ति ने मध्यस्थता कराई। इलाके में हल्ला मचा हुआ है। आरोपियों ने ही अपने परिचितों को बताया कि पुलिस ने फड़ पर मिली रकम तो रखी ही उसके बाद छोड़ने के लिए भी आर्थिक दंड लगाया। यह मामला देर रात अधिकारियों तक पहुंच गया। जुआ लूटने पर डीसीपी सिटी सूरज राय द्वारा चार पुलिसकर्मी निलंबित किये गए हैं। इनमें चौकी प्रभारी ट्रांस यमुना योगेश, उप निरीक्षक आशीष पुंडीर, कांस्टेबल विशाल राठी,  कांस्टेबल कपिल कुमार शामिल हैं। 

Previous Post

दबंगों से समझौता न करने पर पुलिस ने पीड़ित को धमकाया, आरोप

Next Post

जुआ खिलाने के लिए दिल्ली से कैसिनो टीम बुलाई गई थी, 13 गिरफ्तार

Related Posts

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

November 5, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर योगी सरकार पर दबाव बढ़ाना...

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

November 5, 2026

आगरा। कमला नगर कारोबारी के घर में 70 लाख के जेवरात चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया...

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

November 4, 2026

आगरा। सदर बाजार स्थित सुल्तानपुरा सर्राफा बाजार से 31 अक्टूबर को 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने...

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

November 4, 2026

आगरा। सरकारी जमीनों पर कब्जे और नक्शा पास के मामले इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। आगरा विकास प्राधिकरण...

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

November 3, 2026

आगरा। ताज ट्रेपेजियम जोन में हरे पेड़ों की कटाई रुकने का काम नहीं ले रही है। ताजमहल के पास ही...

सेवानिवृत्त आईएएस की  हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

November 3, 2026

आगरा। भोपाल में एक महीने पहले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की हत्या हुई थी। हत्यारा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा...

Next Post
जुआ खिलाने के लिए दिल्ली से कैसिनो टीम बुलाई गई थी, 13 गिरफ्तार

जुआ खिलाने के लिए दिल्ली से कैसिनो टीम बुलाई गई थी, 13 गिरफ्तार

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

बंद घर में चोरी के बाद आग लगाकर चले गए चोर, विदेश गया था परिवार

बंद घर में चोरी के बाद आग लगाकर चले गए चोर, विदेश गया था परिवार

March 21, 2024
सिकंदरा में दस साल की बालिका के साथ दुष्कर्म

सिकंदरा में दस साल की बालिका के साथ दुष्कर्म

March 28, 2024
असम और मेघालय का 50 साल पुराना सीमा विवाद सुलझा, अमित शाह की मौजूदगी में किया गया करार

असम और मेघालय का 50 साल पुराना सीमा विवाद सुलझा, अमित शाह की मौजूदगी में किया गया करार

March 29, 2022
पूर्व विधायक बने साइबर शातिरों का शिकार

पूर्व विधायक बने साइबर शातिरों का शिकार

November 12, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी
  • कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी
  • नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.