आगरा। ताजगंज में टीडीआई सिटी स्थित कनक प्रीत मैरिज होम में दीपावली की पार्टी पर जुआ खिलाने के लिए दिल्ली से कैसिनो टीम बुलाई गई थी। पुलिस ने मैरिज होम में दबिश देकर जुआ खेलते एजेंसी मालिक समेत 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
कनक प्रीत मैरिज होम में दीपावली की पार्टी का आयोजन किया गया था। जिसमें महिलाएं और बच्चे भी आए थे। पुलिस को जानकारी मिली कि मैरिज होम में देर रात जुआ भी खेला जाएगा। दिल्ली की एक एजेंसी को कैसिनो मेज लगाने का ठेका दिया गया है। पुलिस ने रात 12 बजे दबिश दी, मौके पर कैसिनो मेज नहीं मिलीं। परिसर में जुआ खेलते 13 युवकों को दबोच लिया। सभी ने एक जैसी काली ड्रेस पहन रखी थी। पूछताछ करने पर रोहिणी सेक्टर-17 नार्थ-वेस्ट दिल्ली के सचिन कुमार ने बताया कि उसकी चिराग इवेंट सॉल्यूशन के नाम से एजेंसी है, जो इवेंट में कैसिनो मेज का सेटअप लगाती है।











