• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
हत्यारोपी के नहीं पकड़े जाने पर एसओजी प्रभारी सहित 6 पुलिसकर्मियों का पूर्वी जोन ट्रांसफर

हत्यारोपी के नहीं पकड़े जाने पर एसओजी प्रभारी सहित 6 पुलिसकर्मियों का पूर्वी जोन ट्रांसफर

सिकंदरा में ज्वेलर्स के यहां लूट कर हुई थी हत्या, दूसरे हत्यारोपी को पकड़ने में फेल रही थी पुलिस

September 10, 2025
in administration, Agra, Crime, Police

आगरा। आगरा कमिश्नरेट की मुख्य एसओजी के प्रभारी और 6 पुलिसकर्मियों को पूर्वी जोन में ट्रांसफर किया गया है। इनके पूर्वी जोन में ट्रांसफर किए जाने से खलबली मच गई है। कार्रवाई के पीछे चर्चाएं हैं कि सिकंदरा में ज्वेलर्स हत्याकांड में हत्यारोपी के सरेंडर किए जाने पर यह कार्रवाई हुई है। क्योंकि एसओजी उसे पकड़ नहीं पाई थी। कुछ और पुलिसकर्मियों पर भी गाज गिरने की संभावनाएं हैं। 

शहर के व्यस्त बाजार कारगिल चौराहा (सिकंदरा) पर दो मई को बाइक से आए नकाबपोश दो बदमाशों ने बालाजी ज्वेलर्स के शोरूम में घुसकर आभूषण लूटने के बाद सराफ योगेश चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 6 मई को पुलिस ने मुठभेड़ में मुख्य आरोपी बिचपुरी के मघटई के रहने वाले अमन को ढेर किया था। दूसरा हत्यारोपी फारुख फरार था। एसओजी और थाना पुलिस उसे साढ़े तीन महीने में भी नहीं पकड़ पाई। कुछ दिनों पहले बड़ी आसानी से उसने न्यायालय में आत्मसमर्पण भी कर दिया। इसके बाद आगरा के पुलिस अधिकारी एसओजी और थाना पुलिस पर नाराज थे। इसके पीछे कारण यह था कि पुलिस की जमकर किरकिरी हो रही थी। चर्चाएं यह भी थी कि फारूख जगदीशपुरा, सिकंदरा क्षेत्र में भी घूमते हुए देखा गया था। पुलिस की जानकारी में यह बात थी, लेकिन फिर भी वह उसे नहीं पकड़ रही थी। जबकि पुलिस अधिकारी चाहते थे  एसओजी उसे गिरफ्तार करे। अपर पुलिस आयुक्त रामबदन सिंह ने एसओजी प्रभारी जैकब फर्नांडिस का पूर्वी जोन में तबादला कर दिया है। इनके अलावा हेड कांस्टेबल वीरेंद्र, कांस्टेबल राकुल, राजीव पराशर, मानवेंद्र उपाध्याय, आमिर खान को पूर्वी जोन में भेजा गया है। इसके अलावा दो दिन पहले पुलिस आवास पर सर्विलेंस सेल में तैनात रोहित यादव, अरुण कुमार, आशीष शर्मा, अभिषेक को भी पूर्वी जोन में भेजा गया था। इधर एसओजी के जो पुलिसकर्मी पूर्वी जोन में भेजे गए हैं वह उन पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं जो फेल साबित हुए हैं। 

Previous Post

लो फ्लड लेवल से सवा दो फीट ऊपर पहुंचा पानी, बेलनगंज-फाउंड्री-नगर दयालबाग सहित कई क्षेत्र जलमग्न

Next Post

शिक्षकों को TET परीक्षा अनिवार्यता से मुक्त करने की प्राथमिक शिक्षक संघ ने की मांग

Related Posts

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

September 5, 2026

आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। पत्नी परिधि अडानी,...

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

September 5, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।...

Next Post
शिक्षकों को TET परीक्षा अनिवार्यता से मुक्त करने की प्राथमिक शिक्षक संघ ने की मांग

शिक्षकों को TET परीक्षा अनिवार्यता से मुक्त करने की प्राथमिक शिक्षक संघ ने की मांग

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

हर घर तिरंगा अभियान का जो हमें जिम्मा मिला उसे पूरा करेंगे: राजकुमार चाहर

हर घर तिरंगा अभियान का जो हमें जिम्मा मिला उसे पूरा करेंगे: राजकुमार चाहर

August 1, 2022
मुझे बाहर करने वाला मैच फिक्स था-इमरान

मुझे बाहर करने वाला मैच फिक्स था-इमरान

April 17, 2022
आज शाम इस्तीफा दे सकते हैं इमरान, पीटीआई सांसद का दावा

पाकिस्तान में इमरान सरकार गिरी, देर रात अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग, हताश सत्तापक्ष ने किया वॉकआउट

April 9, 2022
खंदौली थाने से जेसीबी चोरी करने वाला एक आरोपी पकड़ा

खंदौली थाने से जेसीबी चोरी करने वाला एक आरोपी पकड़ा

April 27, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर
  • ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत
  • ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.