• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
राजस्व विभाग की टीम राजा मंडी मार्केट में पैमाइश करने पहुंची, मची खलबली

राजस्व विभाग की टीम राजा मंडी मार्केट में पैमाइश करने पहुंची, मची खलबली

सुप्रीम कोर्ट के  आदेश के बाद पहुंची थी टीम, जिलाधिकारी ने किया स्पष्ट

February 10, 2026
in administration, Agra

आगरा। आगरा के प्रमुख बाजारों में शामिल राजा मंडी बाजार पर संकट के बादल छा गए हैं। सुप्रीम कोर्ट के  आदेश के बाद मंगलवार को राजस्व विभाग की टीम ने मार्केट में पैमाइश और सीमांकन की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान 60 दुकानें और उनके ऊपर बना होटल व शोरूम अवैध निर्माण की जद में पाए गए, जिन्हें ध्वस्त किया जा सकता है।

जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर राजामंडी के लाभचंद मार्केट की पैमाइश कराई जा रही है। अवैध दुकानों और होटल का सीमांकन किया जा रहा है। पूरी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तुत की जाएगी, उसके बाद आगे की कार्रवाई तय होगी। इधर राजा मंडी बाजार में सुबह जैसे ही राजस्व विभाग की टीम फीता लेकर पैमाइश करने पहुंची, पूरे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आरोप है कि लाभचंद मार्केट की नींव भ्रष्टाचार पर रखी गई। पहले सड़क की जमीन पर 60 दुकानें बनाई गईं और बाद में उनके ऊपर होटल व शोरूम खड़े कर दिए गए। जब दुकानदारों और पट्टाधारकों के बीच किराए को लेकर विवाद बढ़ा, तब पूरे अवैध निर्माण का मामला उजागर हुआ और यह सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया। इस मामले में दुकानदार एएस सूरी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। उनके अधिवक्ता बलविंदर सिंह ने बताया कि यदि राजस्व रिकॉर्ड में यह भूमि सड़क के रूप में दर्ज पाई जाती है, तो इसे हर हाल में खाली कराया जाएगा और सार्वजनिक मार्ग बहाल किया जाएगा। राजस्व विभाग के अनुसार यह जमीन पहले धर्मचंद जैन को विशेष शर्तों पर पट्टे पर रहने के लिए दी गई थी। वर्तमान में उनके वारिसों का कब्जा बताया जा रहा है। आरोप है कि नगर निगम द्वारा पट्टा पहले ही निरस्त किया जा चुका है, इसके बावजूद दुकानदारों से भारी-भरकम किराया वसूला जा रहा है। करीब 60 दुकानदार दशकों से यहां व्यापार कर रहे हैं, जिनका भविष्य अब अधर में लटक गया है।

Previous Post

मदिया कटरा तिराहे पर अचानक सड़क धंसी, बस का पहिया फंसा, मची चीख पुकार

Next Post

नकली सोना गिरवी रख 11.75 लाख की ठगी, पुलिस ने पकड़ा ठग

Related Posts

इरादतनगर में होटल में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ग्रामीणों का हंगामा

इरादतनगर में होटल में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ग्रामीणों का हंगामा

August 26, 2026

आगरा। आगरा-ग्वालियर हाईवे स्थित थाना इरादतनगर क्षेत्र के एक  होटल में कमरे में बुधवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों...

कमला नगर में देर रात बदमाशों ने व्यापारी से की ढाई लाख रुपए की लूट

कमला नगर में देर रात बदमाशों ने व्यापारी से की ढाई लाख रुपए की लूट

August 26, 2026

आगरा। कमला नगर थाना क्षेत्र में देर रात एक व्यापारी को दो बदमाशों ने रोक लिया और उन पर तमंचा...

ट्रेनिंग के दौरान ही रिश्वत लेना सीख गया था दरोगा, हुआ था निलंबित, तब भी छात्र ही बना था रिश्वत का शिकार

ट्रेनिंग के दौरान ही रिश्वत लेना सीख गया था दरोगा, हुआ था निलंबित, तब भी छात्र ही बना था रिश्वत का शिकार

August 26, 2026

आगरा। फतेहाबाद थाने के जिस दरोगा धीरेंद्र यादव का 30 हजार रुपये मांगने का ऑडियो वायरल हुआ है। वह एत्माउद्दौला...

आगरा में रेलवे इंजीनियर के दोनों पैर ट्रेन से कटे, हुई मौत

आगरा में रेलवे इंजीनियर के दोनों पैर ट्रेन से कटे, हुई मौत

August 25, 2026

आगरा। आगरा-झांसी रेलवे ट्रैक पर मंगलवार को एक इंजीनियर के दोनों पैर ट्रेन से कटकर अलग हो गए। तड़प तड़प...

खेरागढ़ में सवर्ण समाज ने यूजीसी बिल के खिलाफ जमकर किया प्रदर्शन

खेरागढ़ में सवर्ण समाज ने यूजीसी बिल के खिलाफ जमकर किया प्रदर्शन

August 25, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में मंगलवार को सवर्ण समाज ने यूजीसी बिल में संशोधन और आर्थिक आरक्षण समेत आठ सूत्रीय मांगों...

आगरा में छात्र से दरोगा बोला 30 हजार दे दो, नहीं तो मुकदमा लिख जाएगा ऑडियो वायरल

आगरा में छात्र से दरोगा बोला 30 हजार दे दो, नहीं तो मुकदमा लिख जाएगा ऑडियो वायरल

August 25, 2026

आगरा। फतेहाबाद थाने के एक दरोगा के द्वारा छात्र से मुकदमा दर्ज नहीं करने के नाम पर 30 हजार रुपये...

Next Post
नकली सोना गिरवी रख 11.75 लाख की ठगी, पुलिस ने पकड़ा ठग

नकली सोना गिरवी रख 11.75 लाख की ठगी, पुलिस ने पकड़ा ठग

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

बटेश्वर चौकी पर खाना बनाने वाले युवक ने की थी दरोगा की पिस्टल चोरी

बटेश्वर चौकी पर खाना बनाने वाले युवक ने की थी दरोगा की पिस्टल चोरी

December 20, 2024
शाहगंज में शिव मंदिर की छत्त गिरी, एक की मौत, सात घायल

शाहगंज में शिव मंदिर की छत्त गिरी, एक की मौत, सात घायल

August 7, 2023
आगरा मंडल में ऑपरेशन सिन्दूर में शामिल जवानों की बहादुरी और देशभक्ति को सम्मानित करने के लिए रेलवे की  अद्भुत पहल

आगरा मंडल में ऑपरेशन सिन्दूर में शामिल जवानों की बहादुरी और देशभक्ति को सम्मानित करने के लिए रेलवे की अद्भुत पहल

May 16, 2025
मोटापे से परेशान लोगों को मिलेगी राहत, मैक्स हॉस्पिटल वैशाली ने आगरा में शुरू की ओपीडी सेवा

मोटापे से परेशान लोगों को मिलेगी राहत, मैक्स हॉस्पिटल वैशाली ने आगरा में शुरू की ओपीडी सेवा

January 18, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • इरादतनगर में होटल में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ग्रामीणों का हंगामा
  • कमला नगर में देर रात बदमाशों ने व्यापारी से की ढाई लाख रुपए की लूट
  • ट्रेनिंग के दौरान ही रिश्वत लेना सीख गया था दरोगा, हुआ था निलंबित, तब भी छात्र ही बना था रिश्वत का शिकार
  • आगरा में रेलवे इंजीनियर के दोनों पैर ट्रेन से कटे, हुई मौत
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.