• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
मोटापे से परेशान लोगों को मिलेगी राहत, मैक्स हॉस्पिटल वैशाली ने आगरा में शुरू की ओपीडी सेवा

मोटापे से परेशान लोगों को मिलेगी राहत, मैक्स हॉस्पिटल वैशाली ने आगरा में शुरू की ओपीडी सेवा

ओपीडी सेवा एसआर हॉस्पिटल और आगरा हार्ट सेंटर के साथ मिलकर शुरू की

January 18, 2024
in Agra, Health, News

आगरा। मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल वैशाली (गाजियाबाद) ने गुरुवार को आगरा में मिनिमल एक्सेस, बेरिएट्रिक एंड रोबोटिक सर्जरी की ओपीडी सेवा शुरू की है।  यह ओपीडी सेवा एसआर हॉस्पिटल और आगरा हार्ट सेंटर के साथ मिलकर शुरू की गई है।

होटल पीएल पैलेस में पत्रकार वार्ता कर मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के मिनिमल एक्सेस, बेरिएट्रिक एंड रोबोटिक सर्जरी विभाग के डायरेक्टर व हेड डॉक्टर विवेक बिंदल ने बताया कि यह नई ओपीडी सेवा रकाबगंज स्थित एसआर हॉस्पिटल में हर महीने के चौथे गुरुवार सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक उपलब्ध रहेगी। जबकि सिविल लाइंस स्थित आगरा हार्ट सेंटर में दोपहर एक बजे से दोपहर तीन बजे तक ओपीडी चलेगी।  ओपीडी लॉन्च के मौके पर डॉक्टर विवेक बिंदल ने मोटापे के कारण हो रही स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मोटापे के कारण कई तरह की अन्य बीमारियां हो जाती हैं। जैसे दिल की बीमारी, डायबिटीज, कैंसर, ऑस्टियोअर्थराइटिस, लिवर, किडनी डिजीज, स्लीप एप्निया व डिप्रेशन। मोटापे से जुड़े रिस्क को देखते हुए हमारा अस्पताल ऐसे मरीजों की रोबोटिक बेरिएट्रिक सर्जरी करता है जिनका हाई बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) होता है और मोटापे से जुड़ी अन्य बीमारियां रहती हैं। बेरिएट्रिक सर्जरी के जरिए डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एप्निया की समस्या दूर करने में मदद मिलती है। जिन मरीजों को ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में समस्या होती है, यहां तक कि इंसुलिन की हाई डोज से भी कंट्रोल नहीं होता, उन मरीजों की बेरिएट्रिक सर्जरी के बाद शुगर लेवल ठीक हो जाता है। 

लेप्रोस्कोपिक और रोबोटिक सर्जिकल टेक्नोलॉजी में शानदार प्रगति की जानकारी देते हुए डॉक्टर विवेक ने आगे कहा, ”इस तरह के एडवांसमेंट से इलाज का दायरा बढ़ा है और वेट लॉस सर्जरी, रोबोटिक हर्निया सर्जरी, एब्डोमिनल वॉल रिकंस्ट्रक्शन, स्प्लीन सर्जरी और पित्त की पथरी या पित्त निकालने जैसी सर्जरी मिनिमली इनवेसिव तरीके से हो जाती है। इस तरह की सर्जरी से मरीज को दर्द कम होता है। अस्पताल में कम वक्त रुकना पड़ता है। तेजी से रिकवरी होती है और एस्थेटिक व फंक्शनल रिजल्ट बेहतर आते हैं। ओपीडी सेवाएं शुरू करना और बैरिएट्रिक, पित्ताशय और हर्निया हटाने के लिए रोबोटिक सर्जरी करके एडवांस हेल्थ केयर प्रदान कराना मैक्स अस्पताल वैशाली की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। एडवांस तकनीक और रोबोटिक्स के साथ विशेषज्ञता व स्किल की मदद से अस्पताल का मकसद मरीजों के लिए बेस्ट रिजल्ट लाना और समाज को रोग मुक्त बनाने में योगदान देना है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने अब तक हजारों सर्जरी की है। एक युवक का वजन 300 किलो था सर्जरी के बाद उसका वजन 150 किलो हो गया। एक दो महीने की बच्ची का वजन 45 किलो था। सर्जरी के बाद उसका वजन 30 किलो हो गया।  

Previous Post

ज्वेलरी दुकान में चोरी करने वाले बदमाश से पुलिस की देर रात हुई मुठभेड़

Next Post

थानाध्यक्ष जितेंद्र का नया ठिकाना बैरक नंबर नौ

Related Posts

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

September 8, 2026

आगरा। बारिश के बाद आगरा जनपद के गांवों से लेकर शहर की कॉलोनियों और नगर निकाय क्षेत्रों में जलभराव की...

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

September 8, 2026

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर पार्टी संगठन की मजबूती, जनसेवा,...

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

Next Post
थानाध्यक्ष जितेंद्र का नया ठिकाना बैरक नंबर नौ

थानाध्यक्ष जितेंद्र का नया ठिकाना बैरक नंबर नौ

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

खुशखबरी: हाउस और वाटर टैक्स नहीं बढ़ेगा

खुशखबरी: हाउस और वाटर टैक्स नहीं बढ़ेगा

July 5, 2023
सिविल एन्क्लेव का प्रधानमंत्री ने किया वर्चुअल शिलान्यास

सिविल एन्क्लेव का प्रधानमंत्री ने किया वर्चुअल शिलान्यास

October 20, 2024
आगरा से गायब छात्र का मथुरा में मिला शव

आगरा से गायब छात्र का मथुरा में मिला शव

March 18, 2023
50 हजार का इनामी बदमाश लॉरेंस युसूफ एसटीएफ ने दबोचा

50 हजार का इनामी बदमाश लॉरेंस युसूफ एसटीएफ ने दबोचा

November 3, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा
  • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा
  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.