आगरा। बुधवार को नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में हाउस टैक्स, वाटर टैक्स में किसी प्रकार की बढ़ोतरी न करने का फैसला लिया गया है।
नगर निगम कार्यकारिणी की मेयर हेमलता दिवाकर, नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल, अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र सिंह यादव, अपर नगर आयुक्त द्वितीय विनोद गुप्ता आदि कार्यकारिणी की बैठक में नवनिर्वाचित उप सभापति रवि माथुर ने ही प्रस्ताव रखा कि इस वर्ष हाउस और वाटर टैक्स आदि में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। इस प्रस्ताव को कार्यकारिणी ने चर्चा के बाद पास कर दिया। इससे आगरा के लाखों लोगों को काफी राहत रहेगी। वहीं बजट को लेकर हुई चर्चा में नगर निगम का बजट 1250 लाख रुपए रखा गया। वहीं निर्माण का बजट भी इस बार बढ़ाया गया है। रवि माथुर पीपल मंडी वार्ड से पांचवीं बार पार्षद चुने गए हैं। पहले वह कांग्रेस पार्टी में थे इसके बाद निर्दलीय का चुनाव जीते। अब वह बीजेपी में हैं।











