• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
थानाध्यक्ष जितेंद्र का नया ठिकाना बैरक नंबर नौ

थानाध्यक्ष जितेंद्र का नया ठिकाना बैरक नंबर नौ

बैरक में पहले से बंद हैं 70 अभियुक्त, लाइन में लगकर नाश्ता लिया, खाना लिया, गुमसुम हैं

January 18, 2024
in Agra, Crime, News, Police

-गौरव प्रताप सिंह-

आगरा। थानाध्यक्ष जितेंद्र का नया ठिकाना बैरक नंबर नौ है। इस बैरक में पहले से 70 अभियुक्त बंद हैं। बुधवार रात को वह करवटें बदलता रहा। उसे नींद नहीं आई। गुरुवार को वह गुमसुम रहा। लाइन में लगकर नाश्ता लिया, खाना लिया। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार के जेल जाने के बाद सभी लोग यही बोल रहे है कि लोगों को जेल की रोटी खिलाने वाले एसओ जितेंद्र कुमार खुद जेल में है। 

जिला जेल के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार की शाम जितेंद्र कुमार को जेल में दाखिल किया गया। तलाशी के बाद उन्हें बैरक नंबर नौ में भेजा गया। वहां पहले से 70 कैदी बंद हैं। जेल कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि जितेंद्र कुमार की गतिविधि पर नजर रखें। जब भी कोई पुलिस वाला जेल में बंदी बनकर आता है तो सुरक्षा बढ़ा दी जाती है ताकि बैरक में उसके साथ कोई घटना नहीं हो जाए। जितेंद्र कुमार ने गुरुवार की सुबह लाइन में लगकर नाश्ता लिया। खाना लिया। वह ज्यादा किसी से बात नहीं कर रहे हैं। इधर जिला जेल में वह अकेले नहीं है। पहले से दो पुलिस वाले बंद हैं। उनकी बैरक अलग है। बरहन थाने से दरोगा संदीप दुराचार में जेल गया था। उसका खंभे से बांधकर पिटाई का वीडियो भी वायरल हुआ था। हाल ही में 30 दिसंबर को छत्ता थाने से सिपाही राघवेंद्र को जेल भेजा गया था। उसकी दोस्त ने उसके कमरे पर खुदकुशी कर ली थी। उसके खिलाफ दुराचार और आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज हुआ था।

पहलवान और बिल्डर पर कल होगा इनाम घोषित
 शुक्रवार को बिल्डर और पहलवान पर इनाम घोषित करने की तैयारी है। डीसीपी सिटी ने एसओ जगदीशपुरा से इनाम के लिए रिपोर्ट मांगी है। वहीं पुलिस ने बिल्डर और पुरुषोत्तम पहलवान के गैर जमानती वारंट के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है।
डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि फरार बिल्डर और पुरुषोत्तम पहलवान पर इनाम की तैयारी है। शुक्रवार को तीनों आरोपियों पर इनाम घोषित किया जाएगा। तीनों जल्द पुलिस के सामने नहीं आए तो पुलिस कोर्ट में कुर्की पूर्व नोटिस के लिए प्रार्थना पत्र देगी।

एसआईटी को अपनी जांच में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं
एसआईटी को अपनी जांच में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। एसओ जितेंद्र कुमार की तैनाती जून 2023 में जगदीशपुरा थाने में हुई थी। उनकी तैनाती के लिए पीछे एक मकसद इस जमीन को खाली कराने का था। हालांकि इसका किसी के पास कोई प्रमाण नहीं है। पुलिस को जानकारी मिली है कि जमीन की कथित मालकिन उमा देवी ने इस जमीन का सौदा मथुरा की एक पार्टी से किया था। यह सौदा मई में हुआ था। इस सौदे में पीड़ित परिवार की पैरवी करने वाले धर्मेंद्र वर्मा ने अहम भूमिका अदा की थी। मथुरा की पार्टी ने जून के महीने में जमीन पर बुलडोजर चलवाया था। जमीन को समतल किया गया था। इसी दौरान उमा देवी का नाम खतौनी में बढ़वाया गया था। क्षेत्रीय पार्षद ने अपने लैटरहेड पर यह लिखकर दिया था कि उमा देवी टहल सिंह की बहू हैं। उनके बेटे की पत्नी हैं। इसी आधार पर तहसील में खतौनी में नाम बढ़वाने के लिए आवेदन किया गया था। जमीन का सौदा हो गया है। उस पर मथुरा की पार्टी कब्जा लेने वाली है। पांच करोड़ की डील हुई है। यह जानकारी बिल्डर को हुई तो वे सक्रिय हुए। आनन-फानन में जमीन को खाली कराने के प्रयास किए गए। 25 अगस्त को पहले गांजे का वीडियो वायरल कराया गया। उसके बाद 26 अगस्त 2023 को जगदीशपुरा पुलिस ने नौ किलोग्राम गांजा सहित रवि कुशवाह, संकरिया और ओमप्रकाश को गिरफ्तार करके जेल भेजा था।

Previous Post

मोटापे से परेशान लोगों को मिलेगी राहत, मैक्स हॉस्पिटल वैशाली ने आगरा में शुरू की ओपीडी सेवा

Next Post

बिल्डर, उसके बेटे और पहलवान के खिलाफ कोर्ट से एनबीडब्ल्यू हुए जारी, इनाम भी घोषित

Related Posts

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सीईसी को लेकर बोले- देश में चुनावी प्रक्रिया के जरिए ‘वोट चोरी’ कर सरकारें बनाई जा रही हैं

September 26, 2026

आगरा। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय शनिवार को आगरा  दौरे पर रहे। एमजी रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस...

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की हुई मौत

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की हुई मौत

September 26, 2026

आगरा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह डौकी थाना क्षेत्र में बाजिदपुर के पास तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर कई...

टॉरेंट पावर के शिविर में  ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

टॉरेंट पावर के शिविर में ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

September 25, 2026

आगरा। शहरी क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से टॉरेंट पावर द्वारा शुक्रवार को प्रिंस वाटिका,...

अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

September 25, 2026

आगरा। अछनेरा थाना क्षेत्र में एक करोड़पति साधु के सिर में ईंट मार कर उनकी हत्या कर दी गई है।...

विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम

विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम

September 25, 2026

आगरा। फतेहाबाद के भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह उनके पैतृक गांव नगला देवहंस पहुंचा तो अंतिम...

बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार

बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार

September 24, 2026

आगरा। बुखार से पीड़ित फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक छोटेलाल वर्मा का  निधन हो गया। परिजन उन्हें आगरा से नोएडा...

Next Post
बिल्डर, उसके बेटे और पहलवान के खिलाफ कोर्ट से एनबीडब्ल्यू हुए जारी, इनाम भी घोषित

बिल्डर, उसके बेटे और पहलवान के खिलाफ कोर्ट से एनबीडब्ल्यू हुए जारी, इनाम भी घोषित

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

प्राधिकरण ने किया 136 आवासीय भूखण्डों का आवंटन,  अब 374 प्लॉट्स के लिए पंजीकरण खुले

प्राधिकरण ने किया 136 आवासीय भूखण्डों का आवंटन, अब 374 प्लॉट्स के लिए पंजीकरण खुले

September 29, 2025
अवैध रूप से रह रहे 18 बांग्लादेशी घुसपैठियों को सीजेएम कोर्ट ने दोषी माना, तीन वर्ष का कारावास

अवैध रूप से रह रहे 18 बांग्लादेशी घुसपैठियों को सीजेएम कोर्ट ने दोषी माना, तीन वर्ष का कारावास

July 21, 2025
आज फिर बढे पेट्रोल और डीजल के दाम

पेट्रोल ने लगाया शतक, डीजल सैकडे के करीब

March 30, 2022
15 हजार के इनामी बदमाश से लोहामंडी पुलिस की मुठभेड़, हुआ घायल

15 हजार के इनामी बदमाश से लोहामंडी पुलिस की मुठभेड़, हुआ घायल

May 7, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सीईसी को लेकर बोले- देश में चुनावी प्रक्रिया के जरिए ‘वोट चोरी’ कर सरकारें बनाई जा रही हैं
  • आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की हुई मौत
  • टॉरेंट पावर के शिविर में ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान
  • अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.