आगरा। जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम ज्वेलर्स से मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने 60 से 65 ग्राम सोना लूट लिया। लूट की सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप पहुंच गया। अधिकारी मौके पर दौड़ते हुए पहुंचे। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
नीरेश कुमार पुत्र विजेंद्र सिंह निवासी अटूस सिकंदरा की बिचपुरी में मां केला ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। मंगलवार शाम 6:00 बजे वह अपनी दुकान बंद करके अपने साथ ही राम भरोसी पुत्र नत्थी लाल को लेकर अपने गांव अटूस के लिए निकला था। उसका कहना है कि जैसे ही सदरवन पुल पार किया। इस दौरान पीछे से एक मोटरसाइकिल पर तीन लोग तेजी से आए. आते ही उन्होंने उनके हाथ में लगे थैले को छीन लिया। जिसमें 60 या 65 ग्राम सोना था। लूट होने के बाद उन्होंने 112 पर सूचना दी। ज्वेलर्स से लूट की सूचना पर एसीपी गौरव सिंह और इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार तत्काल फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने नाकाबंदी भी शुरू कराई लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा।











