• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
36 में से 33 विधान परिषद सीटों पर लहराया भगवा, नहीं चला अखिलेश का यादव फैक्टर

यूपी में गुड माफिया और बैड माफिया पॉलिसी का आरोप

April 13, 2022
in Crime, National, News, Politics

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार माफियाओं के खिलाफ जमकर कार्रवाई कर रही है। बुलडोजर चल रहे हैं। इस कार्रवाई के बीच उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के परिणाम चर्चा में हैं। दरअसल चुनाव में जितनी चर्चा बीजेपी के 36 में से 33 सीटों की बड़ी जीत की नहीं है, उससे ज्यादा चर्चा बाहुबली नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया, माफिया बृजेश सिंह और माफिया धनंजय सिंह से जुड़े प्रत्याशियों की जीत की हो रही है। इस बीच विपक्ष सरकार की कार्रवाईयों पर कथित रूप से गुड माफिया, बैड माफिया की पॉलिसी पर चलने का आरोप लगा रहा है। वहीं राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई को लेकर अगर जनता के बीच पक्षपात का संदेश चला गया तो सरकार की पूरी मेहनत पर पानी फिरने का संकट खड़ा हो सकता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहले कार्यकाल में माफियाओं पर कार्रवाई की बात करें तो पूरे प्रदेश में मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद से लेकर सुंदर भाटी, कुंटू सिंह जैसे माफियाओं की करोड़ों की संपत्ति ध्वस्त की जा चुकी है। यही नहीं न्यायालय में लंबित केसों में भी सरकार ने तेजी दिखाई है और कई मामलों में लिस्टेड माफियाओं को सजा तक दिलाई गई है। यही नहीं दूसरी बार शपथ लेते ही सीएम योगी ने एक बार फिर माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई का बिगुल फूंक दिया है। इसी दौर में यूपी में विधान परिषद चुनाव होते हैं। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी बड़ी जीत दर्ज करती है। 36 सीटों में से 33 सीटें जीतकर भारतीय जनता पार्टी 40 साल बाद यूपी में ऐसा पहला राजनीतिक दल बनी है, जिसके पास विधानसभा के दोनों सदनों में बहुमत है। लेकिन बीजेपी की इस बड़ी जीत की इस बार चर्चा नहीं है। चर्चा में तीन प्रमुख प्रत्याशी हैं, जिनमें एक भाजपा से हैं। इनमें वाराणसी से विजेता निर्दलीय प्रत्याशी अन्नपूर्णा सिंह, प्रतापगढ़ से जनसत्ता दल के अक्षय प्रताप और जौनपुर से बीजेपी प्रत्याशी बृजेश सिंह प्रिंशू का नाम शामिल है। अन्नपूर्णा सिंह माफिया बृजेश सिंह की पत्नी हैं। अक्षय प्रताप बाहुबली नेता और जनसत्ता दल के प्रमुख रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के रिश्तेदार हैं और तीसरे बृजेश सिंह प्रिंशू माफिया धनंजय सिंह के खास माने जाते हैं।
एक तरफ बीजेपी एमएलसी चुनाव में विपक्ष को चारों खाने चित कर रही दूसरी तरफ पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में बीजेपी तीसरे स्थान पर रही। चर्चा शुरू हो ही रही थी कि अन्नपूर्णा सिंह का जीत पर बयान आ गया, उन्होंने जीत का श्रेय पीएम मोदी और सीएम योगी को दिया। इससे कहीं न कहीं अदृश्य समर्थन की बातों को हवा मिलने लगी।

Previous Post

11वीं की छात्रा के अपहरण से फैली सनसनी

Next Post

उत्तर प्रदेश में शीघ्र ही सिंगल विंडो सिस्टम शुरू होगा: उपमुख्यमंत्री मौर्य

Related Posts

सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा

सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा

September 11, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम क्षेत्र में युवती को रोककर उसके साथ जबरदस्ती करने और विरोध करने पर बेरहमी से हमला करने के...

हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा

हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा

September 11, 2026

आगरा। जैतपुर और बमरौली कटारा पुलिस की एसटीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई में हत्या समेत कई गंभीर मामलों में वांछित...

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

September 10, 2026

आगरा। अछनेरा में चोरों ने सगे भाइयों के घर में से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

September 10, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस के भ्रष्टाचार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। विधायक चौधरी बाबूलाल के द्वारा पुलिसकर्मियों...

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

September 9, 2026

आगरा नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा के कई पार्षद अधिकारियों की कथित मनमानी और अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों को...

Next Post
उत्तर प्रदेश में शीघ्र ही सिंगल विंडो सिस्टम शुरू होगा: उपमुख्यमंत्री मौर्य

उत्तर प्रदेश में शीघ्र ही सिंगल विंडो सिस्टम शुरू होगा: उपमुख्यमंत्री मौर्य

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

शराब के नशे में हुआ था झगड़ा, चाकू से की थी सतीश की हत्या

शराब के नशे में हुआ था झगड़ा, चाकू से की थी सतीश की हत्या

January 17, 2023
लखनऊ इंटरसिटी 8 से 13 अप्रैल तक कानपुर तक ही चलेगी

लखनऊ इंटरसिटी 8 से 13 अप्रैल तक कानपुर तक ही चलेगी

April 4, 2026
मिशन शक्ति में सिपाही का कारनामा, युवती को भगा कर ले गया

मिशन शक्ति में सिपाही का कारनामा, युवती को भगा कर ले गया

October 27, 2023
आगरा कॉलेज में तमंचा दिखाकर रंगबाजी कर रहे थे दो छात्र, पकड़े

आगरा कॉलेज में तमंचा दिखाकर रंगबाजी कर रहे थे दो छात्र, पकड़े

August 26, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा
  • सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा
  • हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा
  • अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.