• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
बेबी रानी मौर्य के डिप्टी सीएम बनाए जाने की चर्चा

बेबी रानी मौर्य के डिप्टी सीएम बनाए जाने की चर्चा

भाजपा और सपा के खेमों में चल रही है सरकार बनाने की जोड़-तोड़

March 7, 2022
in National, News, Politics

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की नई सरकार किसकी बनेगी, स्थिति अभी तक साफ नहीं है लेकिन भाजपा और सपा में अभी से गुणा-भाग लगने लगा है। आज उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण की वोटिंग चल रही है। इस बार वोटिंग का पैटर्न काफी हद तक पिछले चुनावों की तर्ज पर ही है। बिना मुद्दे पर आधारित चुनाव में हर दल खुद को जीतता हुआ दिखा रहा है। इसका कारण स्थानीय मुद्दों का प्रभावी रहना है। तमाम दलों और गठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार पहले से तय हैं। अब डिप्टी सीएम की संख्या और चेहरों पर चर्चा शुरू हो गई है। तमाम राजनीतिक दलों की ओर से वोट बैंक के आधार पर चर्चा हो रही है। राजनीतिक दलों ने अब तक हुए चुनाव के आधार पर अपना गणित बैठा लिया है। वोटिंग के बाद के ट्रेंड इस चर्चा का आधार बन रहे हैं। रिजल्ट के बाद देखा जाएगा कि आखिर किस वर्ग का समर्थन जीतने वाले दल को किस प्रकार से मिला। उसी आधार पर पदों का बंटवारा होगा। भाजपा से लेकर सपा तक डिप्टी सीएम पद की संख्या को लेकर चर्चाएँ  तेज हो गई हैं।

सपा में एक ओर जयंत चौधरी डिप्टी सीएम पद की उम्मीद में हैं तो वहीं स्वामी प्रसाद मौर्य और ओम प्रकाश राजभर की निगाह इस पद पर टिकी हुई है। वहीं भाजपा के दो डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य तो पहले से ही हैं। इनके अलावा भी कुछ नेता खुद को डिप्टी सीएम के तौर पर देख रहे हैं। यूपी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सीएम योगी आदित्यनाथ के चेहरे के साथ उतरी है। पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ-साथ तमाम भाजपा नेता उनके चेहरे को आगे लेकर चुनावी मैदान में प्रचार करते दिखे। उन्हें भावी मुख्यमंत्री के रूप में भी पेश किया गया। वहीं, समाजवादी पार्टी में मुख्यमंत्री के चेहरे पर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर कोई विवाद नहीं है। बसपा सुप्रीमो मायावती अपने दल की सर्वमान्य नेता हैं और खुद को वर्ष 2007 के बाद एक बार फिर मुख्यमंत्री बनाने की बात कर चुकी हैं। पार्टी महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा भी इस पर अपनी मुहर लगाते दिख रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी की ओर से इस बार के चुनाव में बहुमत मिलने के बाद सरकार बनने की स्थिति में चार डिप्टी सीएम बनाने की चर्चा चल रही है। वर्ष 2017 में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद ओबीसी के बड़े चेहरे के रूप में केशव प्रसाद मौर्य और ब्राह्मण समाज के चेहरे के रूप में डॉ. दिनेश शर्मा को डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी दी गई थी। माना जा रहा है कि इस बार ओबीसी और ब्राह्मण के साथ-साथ एक दलित और एक जाटलैंड के नेता को भी डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी दी जा सकती है। दलित नेता में आगरा की बेबीरानी मौर्य का नाम सामने आ रहा है। उन्हें उत्तराखंड के राज्यपाल पद से इस्तीफा दिला कर चुनाव मैदान में उतारा गया है।

Previous Post

पीएम मोदी ने पुतिन से कहा-जेलेंस्की से सीधी बात करें

Next Post

शाहगंज में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी

Related Posts

कंगना रनौत के वकील को न्यायालय के तीखे सवालों के बीच बार-बार मांगनी पड़ी माफी

कंगना रनौत के वकील को न्यायालय के तीखे सवालों के बीच बार-बार मांगनी पड़ी माफी

April 30, 2026

आगरा। स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए में भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत से जुड़े किसानों के अपमान और कथित राजद्रोह...

मन की बात’ कार्यक्रम अब केवल संवाद का माध्यम नहीं रह गया है, बल्कि यह देशवासियों को प्रेरित करने वाला एक सशक्त अभियान बन चुका है: नवीन जैन

मन की बात’ कार्यक्रम अब केवल संवाद का माध्यम नहीं रह गया है, बल्कि यह देशवासियों को प्रेरित करने वाला एक सशक्त अभियान बन चुका है: नवीन जैन

April 26, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133वें संस्करण का रविवार को कमला नगर स्थित वार्ड 80...

केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल ने धर्मपत्नी संग निहारा ताज

केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल ने धर्मपत्नी संग निहारा ताज

April 26, 2026

आगरा। देश की आर्थिक रणनीति और वैश्विक व्यापार को नई रफ्तार देने के मिशन के तहत केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग...

भ्रष्टाचार के मामले में जलकल विभाग के महाप्रबंधक को शासन ने किया निलंबित

भ्रष्टाचार के मामले में जलकल विभाग के महाप्रबंधक को शासन ने किया निलंबित

April 23, 2026

आगरा। जलकल विभाग में पाइपलाइन मरम्मत और नई लाइन बिछाने के नाम पर हुए भ्रष्टाचार व अन्य गंभीर मामलों में...

आगरा में भीषण गर्मी के बीच तीन दिन तक हीटवेव को लेकर रेड अलर्ट जारी

आगरा में भीषण गर्मी के बीच तीन दिन तक हीटवेव को लेकर रेड अलर्ट जारी

April 23, 2026

आगरा। आगरा में इन दिनों लोग गर्मी से परेशान हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने 23 से 25 अप्रैल तक...

देश की महिलाएं अपना हक लेकर रहेंगी बोलीं आगरा की मेयर

देश की महिलाएं अपना हक लेकर रहेंगी बोलीं आगरा की मेयर

April 19, 2026

आगरा। महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधन विधेयक पर सियासी घमासान के बीच आगरा की महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने...

Next Post
शाहगंज में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी

शाहगंज में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

फतेहाबाद में बदमाशों ने महिला के ऊपर की फायरिंग

फतेहाबाद में बदमाशों ने महिला के ऊपर की फायरिंग

October 7, 2024
एसटीएफ की पूछताछ के बाद प्रोफेसर ने बोला- मैं इस्तीफे की धमकी दे आया हूं

एसटीएफ की पूछताछ के बाद प्रोफेसर ने बोला- मैं इस्तीफे की धमकी दे आया हूं

November 20, 2022
4 छात्रों ने मिलकर चुराई स्कूटी, सीसीटीवी में कैद

4 छात्रों ने मिलकर चुराई स्कूटी, सीसीटीवी में कैद

July 9, 2022
बेकाबू कार ने गार्ड को मारी टक्कर, 10 फीट उछलकर गिरा, मौत

बेकाबू कार ने गार्ड को मारी टक्कर, 10 फीट उछलकर गिरा, मौत

June 19, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अवैध धर्मांतरण नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस ने चार और आरोपी पकड़े
  • आगरा में स्मार्ट मीटर को लेकर हंगामा, बिजली विभाग में पहुंचकर जमीन पर फेंककर तोड़कर किया विरोध
  • कंगना रनौत के वकील को न्यायालय के तीखे सवालों के बीच बार-बार मांगनी पड़ी माफी
  • दरोगा योगेश नागर के पांच महीने में चार थाने बदले, पेड़ कटवाने के मामले में कार्रवाई की जगह फिर से थानाध्यक्ष के रूप में तबादला विभाग में चर्चा का विषय
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.