आगरा। शाहगंज में रहने वाले विधायक के परिवार के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने के साथ पथराव हुआ। पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों का मेडिकल कराया।
शाहगंज में भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक रहते हैं। विधायक के परिवारी जन भी वहीं पास में ही रहते हैं। बताया जा रहा है जगदीश कुशवाहा ने एक श्वान पाल रखा है। श्वान ने दो राहगीरों को काट लिया। राहगीरों ने जगदीश के ही परिवार के प्रेम सिंह कुशवाहा से इस बात की शिकायत की। बताया जा रहा है कि बातों ही बातों में प्रेम सिंह कुशवाह और जगदीश के बीच में झगड़ा हो गया झगड़ा मारपीट और पथराव में बदल गया। इंस्पेक्टर जसवीर सिरोही का कहना है कि घायलों का मेडिकल कराया गया है।











