आगरा। सोमवार दोपहर दीवानी परिसर की पार्किंग में एक के बाद एक पांच कारों में आग लग गई। आग लगने के बाद वहां मौजूद लोगों के बीच में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग को काबू किया।
बताया जा रहा है गेट नंबर एक की पार्किंग के पास पार्किंग में खड़ी एक कार में आग लग गई। लपटों ने पास में खडी अन्य कारों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग ने पांच कारों को चपेट में ले लिया। एक कार पूरी तरह से जल गई। सुरक्षाकर्मियों ने लोगों की मदद से कारों को वहां से धक्का देकर दूर किया। फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों ने आग को काबू किया। आग पार्किंग में कारों के पास पड़े कूड़े के ढेर से लगने की आशंका जताई जा रही है।










