आगरा। तीन दिन बाद आगरा में यमुना का जलस्तर बढ़ जाएगा। इसके पीछे कारण यह है कि सोमवार सुबह हथिनीकुंड से 3.11 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
पहाड़ों से मैदानों तक हो रही बारिश के कारण यमुना पर बने हथिनीकुंड, ओखला, हिंडन, गोकुल बैराज के जलाशयों पर अत्यधिक दबाव है। ऐसे में बैराजों के जलाशयों को खाली किया जा रहा है। सोमवार को हथिनीकुंड से छोड़े गए पानी के कारण मथुरा स्थित गोकुल बैराज से भी 99,119 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पहाड़ों से मैदानों तक हो रही बारिश के कारण यमुना पर बने हथिनीकुंड, ओखला, हिंडन, गोकुल बैराज के जलाशयों पर अत्यधिक दबाव है। ऐसे में बैराजों के जलाशयों को खाली किया जा रहा है। सोमवार को हथिनीकुंड से छोड़े गए पानी के कारण मथुरा स्थित गोकुल बैराज से भी 99,119 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। यमुना का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। ऐसे में नदी किनारे क्षेत्र में हालात बिगड़ने लगे हैं। प्रशासन द्वारा मुनादी कराई जा रही है।











