• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

गड़बड़ी करने वालों को मिलेगी सजा बोलीं कुलाधिपति

December 24, 2021
in Education, News

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में उस समय सभी के होश उड़ गए जब कुलाधिपति ने यहां पर हो रहे फर्जीवाड़े पर फटकार लगाई। कुलाधिपति ने अपने भाषण में कहा कि विश्वविद्यालय ने पांच इमारतों का उदघाटन किया है लेकिन क्वालिटी एजुकेशन के लिए क्या प्रयास किए यह नहीं बताया। उन्होंने कहा कि अध्यापकों की पदोन्नति में गड़बड़ियां की गईं हैं। विवि में वित्तीय अनियमितताएं हो रही हैं। ढाई साल में ऐसी 300 फाइल देखकर वह थक गई हैं। जिसने गड़बड़ी की है उसे सजा मिलेगी, जिसके आखिरी साइन फाइल पर होंगे उसकी जवाबदेही होगी।
अपने भाषण में उन्होंने शिक्षकों की जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि कुलपति के भरोसे नहीं रहें। स्वयं भी अपनी जिम्मेदारी समझें। जितने भी शिक्षक यहां कार्यरत हैं विवि की छवि सुधारने की उन सभी की जिम्मेदारी है। शिक्षक लेक्चर लेकर घर ना चले जाएं। कुलाधिपति ने कुलपति से कहा कि शिक्षकों की समिति बनाकर उन्हें कई जिम्मेदारियां दें।
वहीं उन्होंने यह भी कहा कि लाखों डिग्रियां कैसे पेंडिंग पड़ी हुई हैं। फर्जी डिग्रियां पाई गईं। 5000 फर्जी डिग्रियों का मामला हाईकोर्ट में चला। क्या उसकी जिम्मेदारी हम पर नहीं है? सभी प्रण लें कि एक भी डिग्री फर्जी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में पहली नौकरी से लेकर अब तक 30-30 साल से शिक्षक बने हुए हैं लेकिन कोई बदलाव नहीं ला पाए। विश्वविद्यालय के भले के लिए कोई काम नहीं किया। एनआईआर रैंकिंग में कॉलेज पीछे हैं। हर विश्वविद्यालय से 800-900 कॉलेज जुड़े हैं लेकिन नैक की रैंकिंग में दो या तीन ही आ रहे हैं। समारोह खत्म होने के बाद भी कुलाधिपति ने करीब

सांसद से पूछा आप क्लास लेते हो या नहीं?
आगरा। समारोह खत्म होने के बाद कुलाधिपति ने शिक्षकों व अधिकारियों के साथ आईटी में बातचीत की। एक-एक शिक्षक से नाम पूछा और उनका काम पूछा। इसमें सांसद से भी पूछ लिया कि क्लास लेते हो या नहीं? इस पर उन्होंने कहा कि जी मैडम, लेता हूं। इस पर वहां बैठे सभी शिक्षक अंदर ही अंदर मुस्करा गए। क्यों कि वह सच्चाई जानते थे।
कुलाधिपति ने शिक्षकों से पूछा कि आप ही बताइए कैसे इस विवि में सुधार हो सकता है। कहां कमियां दुरुस्त करने की आवश्यकता है। एक शिक्षक ने कहा कि मैडम अगर मेरे कुछ कहने पर बाद में कोई नुकसान नहीं हो तो मैं अपनी बात कहूं। कुलाधिपति ने कहा कहिए। शिक्षक ने कहा कि विवि में एससी-एसटी शिक्षकों के साथ भेदभाव किया जाता है। इस पर एक प्रोफेसर खड़े गए और उन्होंने कहा कि यहां कोई भेदभाव नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि ओबीसी और एससी के यहां कई शिक्षक बैठे हुए हैं। सभी को जिम्मेदारी मिल रही हैं। प्रोफेसर ने एक-एक कर सभी के नाम बताए। इसके बाद एक प्रोफेसर ने कहा कि जब से सेल्फ फाइनेंस कॉलेज बनना शुरू हुए हैं तब से अनियमितताएं फैलना शुरू हुई हैं। वहीं एक प्रोफेसर ने कहा कि पहले सेंटर निर्धारण में धांधली होती थी। अब कुलपति सॉफ्टवेयर बनवा रहे हैं। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि कुलपति के नेतृत्व में 20 यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर अंतर्राष्टÑीय सम्मेलन कराया। एक अन्य प्रोफेसर ने कहा कि विवि में 350 कर्मचारी हैं। लेकिन वह काम नहीं करना चाहते हैं। एक प्रोफेसर जो पूर्व कुलपति प्रो. मित्तल के खास थे और उन्हें सभी समिति में रखा गया था। वह बोले कि विवि में शिक्षकों को पढ़ाई के अलावा प्रशासनिक काम भी दिया जाता है। इससे रिसर्च बाधित होती है। इनके यह कहने पर भी कई शिक्षक अंदर ही अंदर मुस्करा गए और आपस में बोले अपनी नहीं बता रहे। पूर्व कुलपति के समय सबसे ज्यादा कमेटियों में रहे हैं। अब जब दाल नहीं गल रही तो बात बना रहे हैं। कुलाधिपति ने सभी से कहा कि आप सभी मिलकर यहां की छवि में सुधार कीजिए। वह वर्तमान कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय द्वारा की जा रही मेहनत से खुश भी नजर आर्ईं।

Previous Post

दीक्षांत समारोह में शिवानी पर बरसा सोना

Next Post

कल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 69 छात्रों को मिलेंगे 109 मेडल

Related Posts

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

September 18, 2026

आगरा। नए यूजीसी एक्ट रोलबैक मांग को लेकर आज होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सुबह से चौकन्ना...

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

September 17, 2026

आगरा। 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने डेढ़...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

September 4, 2026

आगरा। घड़ी की सुइयां जैसे-जैसे रात के 12 बजे की ओर बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे आगरा में कान्हा के जन्मोत्सव...

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को आगरा कोर्ट से मिली बड़ी राहत, परिवाद खारिज

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को आगरा कोर्ट से मिली बड़ी राहत, परिवाद खारिज

September 3, 2026

आगरा। भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के कथित ‘गटर जेनरेशन’ बयान को लेकर दायर परिवाद को विशेष न्यायालय...

सेंट जॉन्स कॉलेज में UPRISE- 2026 में छात्र- छात्राओं ने व्यावसायिक विचार प्रस्तुत कर जीता दिल

सेंट जॉन्स कॉलेज में UPRISE- 2026 में छात्र- छात्राओं ने व्यावसायिक विचार प्रस्तुत कर जीता दिल

August 31, 2026

आगरा। सेंट जॉन्स कॉलेज प्रदेश सरकार की पहल पर अपराइज-2026 का आयोजन  किया गया।  यह कार्यक्रम छात्रों के लिए शार्क...

Next Post

कल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 69 छात्रों को मिलेंगे 109 मेडल

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

लोक अदालत वाले नोटिस तामीला पर विशेष ध्यान दें, विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने दिए निर्देश

लोक अदालत वाले नोटिस तामीला पर विशेष ध्यान दें, विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने दिए निर्देश

March 7, 2026
वैश्विक संकट के बीच “राष्ट्र प्रथम अभियान” शुरू, सांसद नवीन जैन जन-जन  तक पहुंचाएंगे पीएम के विचारों को

वैश्विक संकट के बीच “राष्ट्र प्रथम अभियान” शुरू, सांसद नवीन जैन जन-जन तक पहुंचाएंगे पीएम के विचारों को

May 15, 2026
एसओजी, सिकंदरा पुलिस ने तीन करोड़ का गांजा पकड़ा

एसओजी, सिकंदरा पुलिस ने तीन करोड़ का गांजा पकड़ा

June 2, 2025
जेसीबी चालक से बातचीत का ऑडियो वायरल होने पर दरोगा और चालक निलंबित

जेसीबी चालक से बातचीत का ऑडियो वायरल होने पर दरोगा और चालक निलंबित

November 18, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक
  • सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा
  • प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप
  • 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.