• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

दीक्षांत समारोह में शिवानी पर बरसा सोना

December 24, 2021
in Article, Education, News

शिवानी सिंह को गोल्ड मेडल देते हुए कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल और कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय।

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 86 वें दीक्षांत समारोह में शिवानी पर जमकर सोना बरसा। शिवानी को 12 गोल्ड और सिल्वर मेडल मिला। 13 मेडल पाने के बाद शिवानी के चेहरे पर खुशी थमने का नाम नहीं ले रही थी।

शिवानी सिंह को गोल्ड मेडल देते हुए कुलाधिपति आनंदीबे न पटेल और कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय।
शिवानी सिंह को गोल्ड मेडल देते हुए कुलाधिपति आनंदीबे न पटेल और कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय।

मंगलवार को जेपी सभागार में विवि का दीक्षांत समारोह मना। सुबह दस बजे कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल विवि में पहुंच गईं। यहां उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने उनका फूल देकर स्वागत किया। इसके बाद एनसीसी बैंड के साथ शोभायात्रा सभागार में पहुंची। यहां कुलाधिपति ने समारोह को शुरू करने की अनुमति दी। समारोह में 69 छात्रों को 109 मेडल दिए गए। 109 मेडल में 95 स्वर्ण और 14 रजत पदक शामिल थे। 93 छात्र-छात्राओं को एमफिल और आठ को डी-लिट की उपाधि दी गई। कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने कहा कि मेडल पाने वालों में 68 प्रतिशत छात्राएं और 32 प्रतिशत छात्र शामिल हैं। कुलपति ने यह भी कहा कि करीब 85 प्रतिशत छात्रों को डिग्री वितरित कर दी गई हैं। वहीं सभी की डिग्री आज शाम तक डिजिटल लॉकर पर पड़ जाएंगी। नैक की तैयारी को लेकर उन्होंने कहा कि तैयारी शुरू कर दी गई है। इधर समारोह में एसएन मेडिकल कॉलेज की शिवानी सिंह को जब 13 मेडल दिए गए तो सभागार तालियों की आवाज से गूंज उठा। शिवानी ने डीएलए से बातचीत में कहा कि वह बचपन से डॉक्टर बनना चाहती थीं। वहीं उन्होंने बताया कि वह सर्जन बनकर गरीबों की सेवा करनी चाहती हैं। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता और भाइयों को दिया।

समारोह में 3 या उससे अधिक मेडल पाने वाले छात्र छात्राएं

– 5 पदक, उपासना, राजकीय कन्या महाविद्यालय, सिरसागंज, फिरोजाबाद की एमए हिंदी अंतिम वर्ष की छात्रा।

– 4 पदक, दीपक शर्मा, डीएस कॉलेज, अलीगढ़ के एलएलबी अंतिम वर्ष के छात्र।

– 4 पदक, उदित माहेश्वरी, केए पीजी कॉलेज, कासगंज के एमए अर्थशास्त्र अंतिम वर्ष के छात्र।

– 4 पदक, नम्रता, महात्मा गांधी बालिका पीजी कॉलेज, फिरोजाबाद की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा।

– तीन पदक, दीपांशु शाक्य, एसएन महाविद्यालय, विनोदपुर, भोगांव, मैनपुरी के बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र।

– तीन पदक, लिली राजपूत, श्रीमती शारदा जौहरी नगर पालिका कन्या महाविद्यालय, कासगंज, एटा की छात्रा।

– तीन  पदक, मोहन, विश्वविद्यालय के समाज विज्ञान संस्थान के एमएसडब्ल्यू के छात्र।

छात्र नेता किए नजरबंद

आगरा। सोमवार रात से ही छात्रनेताओं के घर पर पुलिस पहुंच गई। सभी को नजरबंद कर दिया गया। नजरबंद किए जाने वालों में मानवेंद्र सिंह, राजन ठाकुर, गौरव शर्मा, अंकुश गौतम, सतीश सिकरवार, रवि यादव, चिराग तोमर, अमित प्रताप आदि शामिल रहे। राजन ठाकुर को तो पुलिस ने जिम करते समय उठाया।

समारोह में यह रहे उपस्थित

समारोह में कुलसचिव संजीव कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव, वित्ताधिकारी एके सिंह, सहायक कुलसचिव अजय गौतम, कैलाश विंद, ममता शर्मा, अनूप कुमार, पवन कुमार, प्रो. सुगम आनंद, प्रो. अजय तनेजा, प्रो. प्रदीप श्रीधर, प्रो. संजीव कुमार, प्रो. लवकुश मिश्रा, प्रो. मनोज श्रीवास्तव, प्रो. मोहम्मद अरशद, प्रो. शरद उपाध्याय, प्रो. वीपी सिंह, प्रो. ब्रजेश रावत, प्रो. बिंदूशेखर शर्मा, प्रो. संतोष बिहारी शर्मा, प्रो. भूपेंद्र स्वरूप शर्मा, डॉ. अखिलेश सक्सेना, डॉ. आनंद टाइटलर, अरविंद गुप्ता, सुखपाल तोमर आदि शामिल रहे।

Previous Post

लोको पायलट के बंद मकान में लाखों की चोरी

Next Post

गड़बड़ी करने वालों को मिलेगी सजा बोलीं कुलाधिपति

Related Posts

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

September 18, 2026

आगरा। नए यूजीसी एक्ट रोलबैक मांग को लेकर आज होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सुबह से चौकन्ना...

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

September 17, 2026

आगरा। 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने डेढ़...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

September 4, 2026

आगरा। घड़ी की सुइयां जैसे-जैसे रात के 12 बजे की ओर बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे आगरा में कान्हा के जन्मोत्सव...

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को आगरा कोर्ट से मिली बड़ी राहत, परिवाद खारिज

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को आगरा कोर्ट से मिली बड़ी राहत, परिवाद खारिज

September 3, 2026

आगरा। भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के कथित ‘गटर जेनरेशन’ बयान को लेकर दायर परिवाद को विशेष न्यायालय...

सेंट जॉन्स कॉलेज में UPRISE- 2026 में छात्र- छात्राओं ने व्यावसायिक विचार प्रस्तुत कर जीता दिल

सेंट जॉन्स कॉलेज में UPRISE- 2026 में छात्र- छात्राओं ने व्यावसायिक विचार प्रस्तुत कर जीता दिल

August 31, 2026

आगरा। सेंट जॉन्स कॉलेज प्रदेश सरकार की पहल पर अपराइज-2026 का आयोजन  किया गया।  यह कार्यक्रम छात्रों के लिए शार्क...

Next Post

गड़बड़ी करने वालों को मिलेगी सजा बोलीं कुलाधिपति

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

राम नाम की पट्टिका को लेकर भाजपा और सपा प्रत्याशी में विवाद

राम नाम की पट्टिका को लेकर भाजपा और सपा प्रत्याशी में विवाद

May 4, 2023
रिश्वत मांगने के मामले में कुलपति सहित कई अधिकारी और प्रोफेसर के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दर्ज, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

रिश्वत मांगने के मामले में कुलपति सहित कई अधिकारी और प्रोफेसर के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दर्ज, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

October 4, 2024
आगरा में तैनात पीसीएस की आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में मौत

आगरा में तैनात पीसीएस की आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में मौत

August 29, 2025
कल मुख्यमंत्री आगरा में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की करेंगे समीक्षा

कल मुख्यमंत्री आगरा में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की करेंगे समीक्षा

June 27, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक
  • सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा
  • प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप
  • 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.