• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
कम वसूली पर जोनल अधिकारियों और कर अधीक्षकों समेत 16 को नोटिस

कम वसूली पर जोनल अधिकारियों और कर अधीक्षकों समेत 16 को नोटिस

नगर आयुक्त आगरा अंकित खंडेलवाल ने की बड़ी कार्रवाई

December 31, 2024
in administration, Agra

आगरा। लक्ष्यानुसार गृहकर वसूली न करने पर नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने जोनल अधिकारियों, राजस्व निरीक्षकों और कर अधीक्षकों समेत सोलह लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किये हैं। नोटिस का तीन दिन में जवाब न देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
नगर आयुक्त ने विगत दिनों गृहकर वसूली की समीक्षा बैठक में लक्ष्य के अनुरुप वसूली न होने पर नाराजगी जताते हुए लक्ष्यानुरुप वसूली न करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश अपर नगर आयुक्त द्वितीय सत्येंद्र कुमार तिवारी को दिये थे। लोहामंडी जोन में वार्षिक लक्ष्य 20.15 करोड़ के सापेक्ष मात्र 9.20 करोड़ की वसूली की गयी है जो कि लक्ष्य का 45.69 प्रतिशत ही है। इस पर जोनल अधिकारी लोहामंडी अवधेश कुमार, कर अधीक्षक हेमंत कुमार, कर संग्रहकर्ता राजकुमार गिर्ज, कर संग्रहकर्ता संजय मोहन, कर संग्रहकर्ता शैलेंद्र राठौर, राजस्व निरीक्षक शमशेर सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किये गये हैं। छत्ता जोन में भी निर्धारित वार्षिक लक्ष्य 22.41 करोड़ के सापेक्ष केवल 10.68 करोड़ की वसूली की गई है। जो कि लक्ष्य का 47.70 प्रतिशत ही है। इस पर जोनल अधिकारी विजय कुमार, कर अधीक्षक नरेंद्र पाल सिंह, कर संग्रहकर्ता शराफत अली को नोटिस जारी किया गया है। ताजगंज जोन के लिए 20.79 करोड़ का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसमें से केवल 8.64 करोड़ की वसूली ही की जा सकी है। इस पर जोनल अधिकारी गजेंद्र कुमार, कर अधीक्षक रामबाबू, कर संग्रहकर्ता वीरेंद्र चंदेल और कर संग्रहकर्ता मोहम्मद सलीम को नोटिस जारी किया गया है। हरीपर्वत जोन में भी कर वसूली की स्थिति संतोषजनक नहीं रही है। यहां पर 36.65 करोड़ रुपये के सापेक्ष मात्र 13.61 करोड़ रुपये की वसूली जा सकी है। जो लक्ष्य का मात्र 37.14 प्रतिशत ही है। इस पर कर अधीक्ष्क अक्षय कुमार, राजस्व निरीक्षक प्रदीप भास्कर, धर्मेंद्र शर्मा को नोटिस जारी किया गया है। सभी को तीन दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश देते हुए अपर नगर आयुक्त ने जवाब दाखिल न करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

सीलिंग की कार्रवाई से भयभीत बकायेदारों ने जमा कराये तीस लाख

आगरा। नगर निगम के द्वारा की जा रही सीलिंग की कार्रवाई से बकायेदारों में हड़कंप मचा हुआ है। छत्ता जोन में आज मंगलवार को सीलिंग की कार्रवाई करने पहुंची नगर निगम की टीम को अस्सी बकायेदारों ने तीस लाख की राशि गृहकर के रुप में जमा कराई।
नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल द्वारा गृहकर बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश अधिकारियों को दिये गये हैं। इस क्रम में आज जोनल अधिकारी छत्ता विजयकुमार के नेतृत्व में कार्रवाई को पहुंचे कर अधीक्षक नरेन्द्र पाल सिंह, राजस्व निरीक्षक शालिनी सिंह, रोहित वर्मा, शिव कुमार, अनामिका यादव और चंद्रवीर सिंह की टीम ने बकायेदारों पर सीलिंग की कार्रवाई प्रारंभ की तो उनमें हड़कंप मच गया। कार्यवाई के डर से अस्सी लोगों ने मौके पर ही तीस लाख की धनराशि जमा कराई। 

दिसंबर माह तक 70 प्रतिशत वसूली का दिया गया था टारगेट

अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि दिसंबर माह तक निर्धारित लक्ष्य का सत्तर प्रतिशत वसूली के निर्देश दिये गये थे लेकिन किसी भी जोन में शतप्रतिशत वसूली नहीं की जा सकी है। सभी को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।

नगर निगम की आय बढ़ाये जाने के लिए कर वसूली पर विशेष बल दिया जा रहा है। सभी जोनल अधिकारियों और कर संग्रह में लगाये गये अन्य कर्मियों के लक्ष्य निर्धारित कर दिये हैं। जो भी लक्ष्यानुरुप कर की वसूली नहीं कर पाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई तय है।

अंकित खंडेलवाल ,नगर आयुक्त

Previous Post

नए साल के जश्न से पहले सड़कों पर उतरी पुलिस, पीएसी भी मौजूद

Next Post

कारगिल चौराहे पर युवक की गोली मारकर हत्या, कई राउंड फायरिंग से फैली दहशत

Related Posts

बिजलीघर चौराहे से लिफ्ट देकर गाड़ी में बैठाते और सुनसान जगह पर ले जाकर लूट लेते थे

बिजलीघर चौराहे से लिफ्ट देकर गाड़ी में बैठाते और सुनसान जगह पर ले जाकर लूट लेते थे

July 27, 2026

आगरा। आगरा पुलिस ने सवारी बनाकर लोगों को लूटने वाले एक शातिर गैंग का पर्दाफाश करते हुए चार बदमाशों को...

बाह में घेवर बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, पिता-पुत्र समेत पांच लोग झुलसे

बाह में घेवर बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, पिता-पुत्र समेत पांच लोग झुलसे

July 27, 2026

आगरा। जिले के जरार (बाह) क्षेत्र में घेवर बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में लगी अचानक आग लगने से पिता-पुत्र...

ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली

ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली

July 26, 2026

आगरा। ताजमहल पर रविवार को विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया। हैरानी की बात यह रही कि बंदर के...

मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया

July 26, 2026

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय के शिवाजी मंडपम में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का...

कमला नगर से गायब हुए दो छात्रों को पुलिस ने हरिद्वार से खोज निकाला

कमला नगर से गायब हुए दो छात्रों को पुलिस ने हरिद्वार से खोज निकाला

July 25, 2026

आगरा। आगरा के कमला नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए कक्षा नौ के दोनों...

अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ

अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ

July 25, 2026

आगरा। शनिवार को फतेहाबाद रोड स्थित टाटा मैदान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा और कांग्रेस की...

Next Post
कारगिल चौराहे पर युवक की गोली मारकर हत्या, कई राउंड फायरिंग से फैली दहशत

कारगिल चौराहे पर युवक की गोली मारकर हत्या, कई राउंड फायरिंग से फैली दहशत

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में कुलपति पद पर नियुक्ति को निकला विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में कुलपति पद पर नियुक्ति को निकला विज्ञापन

June 7, 2025
एत्माद्दौला में हॉस्पिटल संचालक और उसके दोस्त ने रिसेप्शनिस्ट के साथ कई बार किया दुष्कर्म

एत्माद्दौला में हॉस्पिटल संचालक और उसके दोस्त ने रिसेप्शनिस्ट के साथ कई बार किया दुष्कर्म

December 20, 2022
स्कूल जाने के लिए सड़क किनारे खड़े बच्चों को कार सवार ने रौंदा, दो की मौत

स्कूल जाने के लिए सड़क किनारे खड़े बच्चों को कार सवार ने रौंदा, दो की मौत

May 11, 2023
भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी, अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी को देखने के लिए होड़ मची रही

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी, अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी को देखने के लिए होड़ मची रही

February 25, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • बिजलीघर चौराहे से लिफ्ट देकर गाड़ी में बैठाते और सुनसान जगह पर ले जाकर लूट लेते थे
  • बाह में घेवर बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, पिता-पुत्र समेत पांच लोग झुलसे
  • ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली
  • मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.