आगरा। खंदौली थाने में आज करीब 21 हजार लीटर अवैध शराब नष्ट की गई। इसकी कीमत करीब 70 लाख रुपये थी। यह काफी दिनों से थाने में रखी हुई थी। वर्तमान थानाध्यक्ष ने इसको नष्ट कराने के लिए चार्ज लेने के बाद प्रक्रिया शुरू की थी।
58 मुकदमों से संबंधित यह शराब रखी हुई थी। इसमें कई ब्रांडेड कंपनी की भी शराब थी। यह सभी चेकिंग के दौरान पकड़ी गई थी। शराब के कार्टून से माल खाने में काफी जगह घिर रही थी। यह देख वर्तमान थानाध्यक्ष आनंदवीर ने मजिस्ट्रेट से अनुमति लेकर इसे नष्ट करा दिया है।












