आगरा। टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया है, लेकिन कार्रवाई अभी तक कुछ नहीं की है। मृतक के पिता मानव की पत्नी और उसके परिवारीजनों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
मानव की बहन आकांक्षा ने बताया है कि मानव शर्मा ने जनवरी 2025 में आत्महत्या करने के लिए हाथ की कलाई काट ली थी। उन्होंने बताया कि जनवरी में मानव को पत्नी के अतीत के बारे में जानकारी मिली। इससे आहत होकर उसने मुंबई में अपनी कलाई काट ली थी। इसके बाद मानव ने ही पिता नरेंद्र शर्मा व मां नीलम शर्मा को बुलाया था। मां-बाप तीन दिन मुंबई में रुके और दोनों को समझाकर घर आ गए थे। इसके बाद से सबकुछ ठीक चल रहा था। वीडियो और चैट इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद मृतक की बहन आकांक्षा शर्मा ने सफाई दी कि वह तो दिल्ली में थीं। सवा घंटे से अधिक समय तक निकिता ने मुझसे चैट की, वह चाहती तो 20 मिनट में घर तक आ सकती थी। मुझे अंदाजा नहीं था मानव ऐसा कर लेगा। उन्होंने कहा कि निकिता से जानकारी मिलने के बाद मैंने मानव को काल की, लेकिन उसने नहीं उठाई। उसने मैसेज किया कि वीडियो देख रहा हूं, खाना खा रहा हूं। मेरा भाई नार्मल था, इसलिए पत्नी से कहा टेंशन मत लो सो जाओ।
इधर मानव शर्मा की पत्नी निकिता शर्मा ने पति पर शराब पीकर मारने-पीटने और हाथ काटने का आरोप लगाया है। पत्नी ने ये आरोप वीडियो में लगाए हैं। आरोपों का जवाब देते हुए मृतक की बहन आकांक्षा ने कहा कि जिसने खुद को मार लिया, वह दूसरे को कैसे मार सकता है।











