• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आईईटी के पूर्व निदेशक पर हमला करने की किसने रची साजिश, सुर्खियों में छाया सवाल

आईईटी के पूर्व निदेशक पर हमला करने की किसने रची साजिश, सुर्खियों में छाया सवाल

प्रोफेसर वीके सारस्वत ने कुलपति को फोन कर दी सूचना, चीफ प्रॉक्टर से भी हुई उनकी गर्मा गर्मी

July 29, 2022
in News

आगरा। आईईटी में आज दिनभर ड्रामा चला। पूर्व निदेशक का कहना था कि उन्हें  सूचना मिली थी कि उन्हें मारने के लिए कुछ लड़के बुलाए गए हैं। हमला होने की आशंका से वे संस्थान में नहीं आए, उन्होंने कुलपति को भी इस बात की सूचना दी। इधर सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर उन पर हमला करने की साजिश किसने रची थी? यह सिर्फ अफवाह थी या सच्चाई?

बात दें कि शुक्रवार को आइक्यूएसी की बैठक में प्रोफेसर वीके सारस्वत ने कुलपति से कहा था कि उन्हें जानबूझकर किनारे किया जा रहा है। कुलपति के द्वारा बताए गए बिलों का उन्होंने सत्यापन नहीं किया, इसलिए उन्हें आईईटी के निदेशक पद से हटाया जा रहा है। बैठक में प्रोफेसर वीके सारस्वत और प्रोफेसर संजीव कुमार के बीच में भी गर्मा गर्मी हुई थी। इधर आज सुबह प्रोफेसर वीके सारस्वत ने कुलपति को फोन कर कहा कि उन्हें मारने के लिए खंदारी परिसर में लड़के बुलाए गए हैं। क्या उन्हें मरवाकर ही दम लिया जाएगा। कुलपति ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है और इसके बाद उन्होंने फोन काट दिया। इसके बाद डरते हुए वह अपने संस्थान में पहुंचे।

इधर विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव 20-25 सुरक्षाकर्मियों को लेकर आईईटी में मौजूद थे। चीफ प्रॉक्टर का कहना था कि उन्हें रात में सूचना मिली थी कि शनिवार सुबह आईईटी में हंगामा हो सकता है। कुलसचिव ने उन्हें रात में ही अलर्ट कर दिया था। प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव निदेशक के ऑफिस में बैठे हुए थे। यहां दोनों के बीच उस समय गरमा-गरमी भी हो गई। जब प्रोफेसर वीके सारस्वत ने उन्हें बाहर जाने के लिए कहा।

इधर देर शाम प्रोफेसर वीके सारस्वत कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह के पास पहुंचे और प्रोफेसर मनु प्रताप सिंह को निदेशक का चार्ज देने के लिए बुलाने के लिए कहा। कुलसचिव ने प्रोफेसर मनु प्रताप सिंह को बुलाया, जिसके बाद दोनों के बीच में चार्ज का आदान प्रदान हो गया। 

कौन से दो बिल थे जो प्रोफेसर सारस्वत ने सत्यापित नहीं किए, जानें

 वर्ष 2014 में सुभ्राटेक एजेंसी छात्रों का डाटा लेकर विश्वविद्यालय से भाग गई थी। एजेंसी के खिलाफ एफ आईआर दर्ज कराई गई थी। प्रो. सारस्वत का आरोप है कि वर्तमान कुलपति उन पर एजेंसी के दो करोड रुपए के बिल को सत्यापित करने के लिए दबाव बना रहे थे।  प्रोफेसर सारस्वत का कहना है कि उन्होंने बिल सत्यापन के लिए मना कर दिया था क्योंकि उन्हें किसी जांच के घेरे में नहीं आना था।  इसके अलावा डिजी लॉकर के लिए विश्वविद्यालय ने 22 लाख का भुगतान किया है। यह भुगतान नियम विरुद्ध किया गया है। इस फाइल पर भी उनके हस्ताक्षर करने के लिए दबाव बनाया गया था। प्रोफेसर वीके सारस्वत ने साफ साफ मना कर दिया था। इसके बाद से ही कुलपति उनसे नाराज चल रहे थे।

Previous Post

शिल्पा शेट्टी ने किए बांकेबिहारी के दर्शन

Next Post

आगरा कॉलेज में 21 साल बाद आए छात्रों की पुरानी यादें हुईं ताजा

Related Posts

कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रित सहित कई प्रोफेसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत कोर्ट में परिवाद दर्ज

कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रित सहित कई प्रोफेसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत कोर्ट में परिवाद दर्ज

August 23, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति, कुलसचिव, प्रोफेसरों सहित कई के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए एक अधिवक्ता...

पासपोर्ट सेवाओं में बड़ा बदलाव, सांसद नवीन जैन के सवाल पर विदेश राज्य मंत्री ने संसद में दी डिजिटल सुधार और नई सुविधाओं की जानकारी

पासपोर्ट सेवाओं में बड़ा बदलाव, सांसद नवीन जैन के सवाल पर विदेश राज्य मंत्री ने संसद में दी डिजिटल सुधार और नई सुविधाओं की जानकारी

August 4, 2026

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने संसद में देशभर में पासपोर्ट सेवाओं के आधुनिकीकरण, ई-पासपोर्ट के क्रियान्वयन, पासपोर्ट सेवा केंद्रों...

कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिक्षा के साथ संस्कार पर जोर दिया, जंतर मंतर आंदोलन छाया रहा भाषणों में

कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिक्षा के साथ संस्कार पर जोर दिया, जंतर मंतर आंदोलन छाया रहा भाषणों में

August 3, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 92 वें दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने 64 मेधावियों को 88 पदक...

ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली

ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली

July 26, 2026

आगरा। ताजमहल पर रविवार को विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया। हैरानी की बात यह रही कि बंदर के...

शिकोहाबाद में पुलिसकर्मियों को गोली मारने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में ढेर, एडीजी बोले- पुलिस ने अदम्य साहस का परिचय दिया

शिकोहाबाद में पुलिसकर्मियों को गोली मारने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में ढेर, एडीजी बोले- पुलिस ने अदम्य साहस का परिचय दिया

July 17, 2026

आगरा/ फिरोजाबाद। इटावा में लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों की शुक्रवार को शिकोहाबाद में नगला कन्हई...

विश्वविद्यालय में कर्मचारी संघ चुनाव के लिए पांच पदों पर 17 उम्मीदवार, अध्यक्ष पद पर होगा रोचक मुकाबला

विश्वविद्यालय में कर्मचारी संघ चुनाव के लिए पांच पदों पर 17 उम्मीदवार, अध्यक्ष पद पर होगा रोचक मुकाबला

June 27, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में कर्मचारी संघ चुनाव को आज नामांकन प्रक्रिया खत्म हो गई है। पांच पदों पर...

Next Post
आगरा कॉलेज में 21 साल बाद आए छात्रों की पुरानी यादें हुईं ताजा

आगरा कॉलेज में 21 साल बाद आए छात्रों की पुरानी यादें हुईं ताजा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

ब्रिटिश पीएम के साथ बैठक के बाद मोदी बोले- आजादी के अमृतकाल में बोरिस जॉनसन की भारत यात्रा ऐतिहासिक

ब्रिटिश पीएम के साथ बैठक के बाद मोदी बोले- आजादी के अमृतकाल में बोरिस जॉनसन की भारत यात्रा ऐतिहासिक

April 22, 2022
यूपी बार काउंसिल के चुनाव में मतदान के लिए पहुंचे रामजीलाल सुमन का क्षत्रिय अधिवक्ताओं ने किया विरोध

यूपी बार काउंसिल के चुनाव में मतदान के लिए पहुंचे रामजीलाल सुमन का क्षत्रिय अधिवक्ताओं ने किया विरोध

January 17, 2026
आढ़त में हुई लाखों रुपये की चोरी का सिकंदरा पुलिस ने किया खुलासा

आढ़त में हुई लाखों रुपये की चोरी का सिकंदरा पुलिस ने किया खुलासा

August 15, 2026
सदर में 500 रुपये के लिए युवक को नग्न कर पीटा

सदर में 500 रुपये के लिए युवक को नग्न कर पीटा

March 16, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रित सहित कई प्रोफेसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत कोर्ट में परिवाद दर्ज
  • आगरा में सांसद चंद्रशेखर बोले देश में हिटलरशाही जैसे हालात
  • ग्रेटर आगरा की दोनों टाउनशिप के आवेदकों के पास पंजीकरण फॉर्म में त्रुटि सुधार के लिए एक दिन का समय और है
  • पुलिस ने महिला का पैसे और आभूषण से भरा बैग लौटाया तो महिला को चैन आया, इंस्पेक्टर बोले हमने तो फर्ज निभाया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.