• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पूर्व कुलपति डॉ. अरविंद दीक्षित की विजिलेंस की गोपनीय जांच के बाद ‘खुली’ जांच शुरू

पूर्व कुलपति डॉ. अरविंद दीक्षित की विजिलेंस की गोपनीय जांच के बाद ‘खुली’ जांच शुरू

August 3, 2022
in Agra, Corruption, Crime, Education

-गौरव प्रताप सिंह-
आगरा। डॉ. भीमराव  आंबेडकर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. अरविंद दीक्षित की मुश्किलें बढ़ गई हैं। विजिलेंस ने उन पर लगे भ्रष्टाचार व अन्य आरोपों को गोपनीय जांच में सही पाया है। शासन के निर्देश पर अब उनकी खुली जांच शुरू हो गई है।

बता दें कि पूर्व कुलपति डॉ. अरविंद कुमार दीक्षित पर कुलपति रहने के दौरान भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। आरोपों को गंभीर देखकर शासन ने उनकी विजिलेंस जांच शुरू कराई। गोपनीय जांच में दोषी पाए जाने के बाद अब उनकी खुली जांच शुरू करने के आदेश आ गए हैं। डॉ. दीक्षित के अलावा शिकायत में कई और अधिकारी, प्रोफेसर भी शामिल हैं। इन सभी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं

शिकायत में क्या-क्या बिंदू हैं, जानें

 विशेष सूत्रों की मानें तो शिकायत में आरोप लगाए गए थे कि डॉ. दीक्षित ने 145 करोड़ रुपये के निर्माण कार्य कराए, जबकि उनकी कोई आवश्यकता नहीं थी। आरोप लगाया गया कि 30 प्रतिशत कमीशन के लालच में यह कराए गए। संस्कृति भवन का विवि भूस्वामी नहीं है। एडीए से नक्शा पास नहीं है। फिर भी वहां 50 करोड़ की लागत से इमारत बनवाकर खड़ी करा दी गई। शासन के आदेश के विपरीत जाकर उन्होंने संविदा पर कई चहेतों और अपने रिश्तेदारों को नौकरी दी। एक युवक को गाय का दूध निकालने के लिए अपनी कोठी पर नौकरी दी गई। माइंडलाजिक्स एजेंसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज था। फिर भी उसका भुगतान किया गया। परीक्षाओं के बीच में पैसे लेकर केंद्र बनाए जाने, माफिया से वसूली कर अन्नपूर्णा कैंटीन का निर्माण कराए जाने, निर्धारित अनुभव नहीं होने पर भी अधिवक्ताओं की नियुक्ति किए जाने, इंडियन साइंस कांग्रेस में पदाधिकारी बनने को फर्जी वोटर बनाए जाने, सुरक्षा में दरोगा के होने के बावजूद बाउंसर रखे जाने, तीन महीने का कार्य विस्तार मिलने पर नियम विरुद्ध कार्य किए जाने, एनजीटी से अनुमति लिए बिना पेड़ कटवाए जाने आदि बिंदुओं पर शिकायत की गई थी। 

संस्कृति भवन में आ रहा करोड़ों का फर्नीचर

संस्कृति भवन की विजिलेंस जांच चल रही है। यह देख पूर्व कुलपति प्रो. आलोक राय और प्रो. अशोक मित्तल ने उसका उदघाटन नहीं कराया था। विशेष सचिव उच्च शिक्षा ने भी बिल्डिंग को विवादित देख इसका उदघाटन करने के मना किया था। वर्तमान कुलपति ने उसका उदघाटन करा दिया। अब यहां बड़ी तादाद में महंगा फर्नीचर खरीदा जा रहा है। 

Previous Post

11.46 करोड़ के घोटाले के आरोपी शिक्षक को किया गया निलंबित

Next Post

सर धड़ से अलग करने की धमकी पर 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा

Related Posts

दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई

दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई

October 23, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस की थर्ड डिग्री का एक और मामला सामने आया है। चौकी प्रभारी सौदागर लाइन का...

किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे

किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे

October 23, 2026

आगरा। आगरा में भारतीय किसान यूनियन टिकैत और संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी एसआईआर के विरोध और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश...

एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े

एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े

October 23, 2026

आगरा। शुक्रवार को एमएलसी चुनाव के मतदान के दौरान फतेहाबाद में एक मतदान केंद्र पर हंगामा हो गया। सपाईयों ने...

उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी

उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी

October 23, 2026

आगरा। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने आगरा सीट से सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी।...

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

October 22, 2026

आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया स्थित सौ फुटा मार्ग पर घरेलू विवाद के दौरान सगी बहन को...

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

October 22, 2026

आगरा। कल 23 अक्टूबर को एमएलसी चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके चलते पूरे प्रदेश में शराब की दुकानें...

Next Post
सर धड़ से अलग करने की धमकी पर 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा

सर धड़ से अलग करने की धमकी पर 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

गैस सिलेंडर फटने से 6 लोग हुए घायल

January 24, 2022
बिजली विभाग का जेई 10 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

बिजली विभाग का जेई 10 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

August 16, 2024
माननीय, पूर्व ब्लाक प्रमुख, होटल संचालक, बिल्डर का खेल, पीड़ित भिजवाए जेल, इन पर कार्रवाई में पुलिस फेल !

मुख्य आरोपियों में एक भी गिरफ्तार नहीं, फरार थानाध्यक्ष ने जिला जज के यहां डाली एंटीसिपेटरी बेल एप्लिकेशन

January 12, 2024
मतदाता सूची की शुद्धता लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती का आधार है: मंडलायुक्त

मतदाता सूची की शुद्धता लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती का आधार है: मंडलायुक्त

February 28, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई
  • किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे
  • एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े
  • उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.