• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
कॉपियां बदलने के मामले में एजेंसी के कर्मचारियों से भी हो रही पूछताछ

कॉपियां बदलने के मामले में एजेंसी के कर्मचारियों से भी हो रही पूछताछ

परीक्षा नियंत्रक की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा, विश्वविद्यालय में मची खलबली

August 27, 2022
in Agra, Crime, Education

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में परीक्षाओं की कॉपी बदले जाने का मामला सुर्खियों में छाया हुआ है। पुलिस ने टेंपो चालक सहित आधा दर्जन लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा है। इसमें एजेंसी के भी कर्मचारी शामिल हैं। एजेंसी के कर्मचारियों से रजिस्टर तलब किए गए हैं।

विश्वविद्यालय में ग्रेजुएशन और बीएएमएस कोर्स की परीक्षाएं चल रही हैं। देवेंद्र नाम का एक आउटसोर्सिंग कर्मचारी ऑटो चलाता है। इस पर आरोप है कि वह कॉपियां सीधे एजेंसी के पास पहुंचाने की जगह बीच में बदलवाता था।  एसपी सिटी और एएसपी हरीपर्वत पूछताछ के लिए उसे नेहरू नगर पुलिस चौकी पर ले गए। देर शाम को एजेंसी के कर्मचारी दीपक सहित अन्य कई कर्मचारियों को भी पूछताछ के लिए पकड़ा गया है। एजेंसी पर मौजूद रजिस्टर देखे जा रहे हैं कि इनमें कॉपी आने की एंट्री कितने बजे होती है। इधर देवेंद्र से विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा इतना गोपनीय काम कराया जा रहा था। यह देखकर अधिकारी हैरान हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह काम तो किसी स्थाई कर्मचारी से कराना चाहिए था। अधिकारियों को यह भी पता चला है कि देवेंद्र पूर्व में बीए विभाग में दलाली का काम करता था। बाद में आउटसोर्सिंग के माध्यम से विश्वविद्यालय में आ गया। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। देर रात तक पूछताछ जारी थी। पूर्व में भी उसने कॉफी बदलवाई हैं या नहीं यह पूछताछ की जा रही है। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। 

आज भी नहीं चले 72 में से 34 कॉलेजों में कैमरे

 13 अगस्त से विश्वविद्यालय की परीक्षाएं शुरू हो गई थी। परीक्षाओं में पहले दिन से ही कई केंद्रों पर कैमरे नहीं चल रहे हैं। आज पहली पाली में एक या दो कॉलेजों में परीक्षा थी। दूसरी पाली की बात करें तो उसमें भी केवल 72 कॉलेजों में परीक्षा हुई। कंट्रोल रूम प्रभारी प्रोफेसर मनु प्रताप सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक 72 कॉलेजों में से 20 कॉलेजों में कैमरे ऑफलाइन थे। 14 ने लॉगइन आईडी और पासवर्ड  नहीं दिए। कुल मिलाकर 34 कॉलेजों में कैमरे नहीं चले। इधर विश्वविद्यालय प्रशासन ने आज मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी में भी टीमें भेजी। मथुरा में पहुंची प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव की टीम ने चार कॉलेजों में कैमरे चालू कराए। प्रोफेसर मनोज उपाध्याय की टीम ने भी फिरोजाबाद में कुछ कॉलेजों में कैमरे चालू कराए।

Previous Post

उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने किया विश्वविद्यालय का निरीक्षण

Next Post

रानी सरोज गौरिहार का निधन, शहर भर में दौड़ी शोक की लहर

Related Posts

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

September 20, 2026

आगरा। सदर क्षेत्र में मेट्रो निर्माण के दौरान मलवा गिरने से एक महिला घायल हो गई। महिला अपने बेटे-बेटी और...

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

September 20, 2026

आगरा। यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में आज फिर से बड़ा प्रदर्शन हो रहा है। पिछले 20 दिन में आगरा...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

September 19, 2026

आगरा। दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन (DDIVE) में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तर्कशक्ति, अभिव्यक्ति कौशल, राष्ट्र...

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

September 19, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। भव्य आयोजन को देखते हुए टॉरेंट पावर की...

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

September 19, 2026

आगरा। शहर में पानी की समस्या को लेकर शनिवार को लोगों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। धाकरान चौराहे पर...

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

September 19, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र स्थित एक शोरूम में चोरी करने के लिए चोर पेड़ के रास्ते शोरूम की छत...

Next Post
रानी सरोज गौरिहार का निधन, शहर भर में दौड़ी शोक की लहर

रानी सरोज गौरिहार का निधन, शहर भर में दौड़ी शोक की लहर

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

साहसी युवक ने दबोचे बाइक सवार दो बदमाश

साहसी युवक ने दबोचे बाइक सवार दो बदमाश

September 11, 2022
खेरागढ़ में दुर्गा विसर्जन के दौरान हुआ बड़ा हादसा सात युवक डूबे

खेरागढ़ में दुर्गा विसर्जन के दौरान हुआ बड़ा हादसा सात युवक डूबे

October 2, 2025
मिथिला नगरी में 100 फुटा रोड पर हजारों भक्तों का मन मोह रही राजराजेश्वरी राजलक्ष्मी श्री कैला मैया की भव्य झाँकी

मिथिला नगरी में 100 फुटा रोड पर हजारों भक्तों का मन मोह रही राजराजेश्वरी राजलक्ष्मी श्री कैला मैया की भव्य झाँकी

September 21, 2022
दुलहनी गावहुं मंगलचार, हमारे घर आए राजा राम भरतार..

दुलहनी गावहुं मंगलचार, हमारे घर आए राजा राम भरतार..

September 22, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग
  • यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी
  • सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर
  • जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.