आगरा। शाहगंज में बालिका से छेड़छाड़ करने वाला मौलाना पुलिस ने पकड़ लिया है। मौलाना को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से वह जेल चला गया।
सादाबाद निवासी अतीक सराय ख्वाजा स्थित एक मस्जिद में मौलवी हैं। पास में ही रहने वाली एक 10 वर्षीय बालिका शनिवार दोपहर को मस्जिद गई थी।बालिका के परिजनों का कहना है कि अतीक ने कमरे में ले जाकर उसके साथ में छेड़छाड़ की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। आज उसे पकड़ लिया। इंस्पेक्टर जसवीर सिरोही की एसपी सिटी विकास कुमार ने पीठ थपथपाई है।











