आगरा। गुरुवार को आगरा विकास प्राधिकरण की टीम ने गुरुवार को ताजगंज वार्ड में बहुमंजिला भवन को सील कर दिया। यह निर्माण बिना नक्शा स्वीकृत कराए किया गया था।
ताजगंज वार्ड में निर्माणकर्ता राकेश शर्मा पुत्र भगवान सिंह द्वारा कैलाश हॉस्पिटल के सामने, कोटला बगीची, नगला कौलक्खा देवरी रोड, करीब 400 वर्गगज क्षेत्र में निर्माण कराया गया है। यहां बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और सेकेंड फ्लोर पर निर्माण का कोई स्वीकृत मानचित्र नहीं दिखाये जाने पर एडीए ने उसे सील कर दिया।










