• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पर्यटक ने रची थी लूट की फर्जी साजिश, बेल्जियम नहीं गोवा का निकला

पर्यटक ने रची थी लूट की फर्जी साजिश, बेल्जियम नहीं गोवा का निकला

पुलिस के डंडे को देखते ही हिंदी में बोलना किया शुरू, बोला माफ कर दो साहब

September 14, 2022
in Agra, Crime, Travel

आगरा। एक पर्यटक ने अपने को बेल्जियम का बताते हुए अपने साथ लूट की वारदात होने की पुलिस को जानकारी दी। बेल्जियम के पर्यटक के साथ लूट होने पर पुलिस लुटेरों को पकड़ने के लिए जुटी हुई थी। इसी बीच पुलिस को पर्यटक पर कुछ शक हुआ। शक होने पर उससे गहनता से पूछताछ की गई तो वह बोला कि मैंने झूठ बोला था। मैं बेल्जियम का नहीं हूं। मैं गोवा का हूं। पुलिस का डंडा देख कर वह उससे हिंदी में बात करने लगा। पुलिस भी उसे देखकर हैरान हो गई।

 सिल्वा नाम के युवक ने पुलिस को जानकारी दी थी कि वह बेल्जियम से आया है। मथुरा से बस में बैठकर आगरा आईएसबीटी तक आया था। यहां से उसने पांच सितारा होटल के लिए ऑटो किया। ऑटो चालक उन्हें होटल में ले जाने की जगह इधर-उधर घुमाता रहा। करीब एक घंटे बाद कैंट रेलवे स्टेशन के पास में उसने अपने दो साथियों को बुला लिया। तीनों ने मिलकर  ट्रॉली बैग और बैग लूट लिया और वहां से भाग गए। राहगीरों की मदद से पर्यटक थाने में पहुंचा। पर्यटक ने बताया कि भारतीय मुद्रा में लगभग 6,32,000, लैपटॉप, कैमरा, मोबाइल लुटेरे लूटकर ले गए हैं।यह सब बातें उसने अंग्रेजी में बताई थी। अंग्रेजी में उसने यह भी बताया था कि जिस ऑटो चालक ने उसे बैठाया था उसके हाथों पर ब्लेड के निशान लगे हुए हैं। पुलिस ऑटो चालक को खोजने में जुट गई। इसी बीच एसओजी प्रभारी को उस पर कुछ शक हुआ। एसओजी प्रभारी कुलदीप दीक्षित ने जब उससे गहनता से पूछताछ की तो उसने बताया कि साहब मैं इंडियन ही हूं। मैं आगरा घूमने के लिए आया था। मेरे पास पैसे खत्म हो गए थे। इसलिए मैंने लूट की फर्जी साजिश रची थी। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि पूर्व में भी वह एक बार पुलिस को विदेशी पर्यटक बनकर गुमराह कर चुका है। पुलिस कल पूरे मामले का पर्दाफाश करेगी।

Previous Post

पत्नी की हत्या कर शव जलाने वाले पति को आजीवन कारावास

Next Post

परमादर्णीय डोरीलाल जी अग्रवाल की पावन स्मृति पर सादर नमन्

Related Posts

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सीईसी को लेकर बोले- देश में चुनावी प्रक्रिया के जरिए ‘वोट चोरी’ कर सरकारें बनाई जा रही हैं

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सीईसी को लेकर बोले- देश में चुनावी प्रक्रिया के जरिए ‘वोट चोरी’ कर सरकारें बनाई जा रही हैं

September 27, 2026

आगरा। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय शनिवार को आगरा  दौरे पर रहे। एमजी रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस...

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की हुई मौत

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की हुई मौत

September 26, 2026

आगरा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह डौकी थाना क्षेत्र में बाजिदपुर के पास तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर कई...

टॉरेंट पावर के शिविर में  ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

टॉरेंट पावर के शिविर में ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

September 25, 2026

आगरा। शहरी क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से टॉरेंट पावर द्वारा शुक्रवार को प्रिंस वाटिका,...

अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

September 25, 2026

आगरा। अछनेरा थाना क्षेत्र में एक करोड़पति साधु के सिर में ईंट मार कर उनकी हत्या कर दी गई है।...

विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम

विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम

September 25, 2026

आगरा। फतेहाबाद के भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह उनके पैतृक गांव नगला देवहंस पहुंचा तो अंतिम...

बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार

बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार

September 24, 2026

आगरा। बुखार से पीड़ित फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक छोटेलाल वर्मा का  निधन हो गया। परिजन उन्हें आगरा से नोएडा...

Next Post
परमादर्णीय डोरीलाल जी अग्रवाल की पावन स्मृति पर सादर नमन्

परमादर्णीय डोरीलाल जी अग्रवाल की पावन स्मृति पर सादर नमन्

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

डाकघर में सीनियर पोस्ट मास्टर और पब्लिक रिलेशन इंस्पेक्टर सीबीआई ने रिश्वत लेते हुए पकड़े

डाकघर में सीनियर पोस्ट मास्टर और पब्लिक रिलेशन इंस्पेक्टर सीबीआई ने रिश्वत लेते हुए पकड़े

June 22, 2024
सिकंदरा क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट के दौरान ज्वेलर की गोली मारकर हत्या

सिकंदरा क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट के दौरान ज्वेलर की गोली मारकर हत्या

May 2, 2025
UGC के नियमों में किए गए बदलाव को लेकर आगरा में अधिवक्ता सड़कों पर उतरे

UGC के नियमों में किए गए बदलाव को लेकर आगरा में अधिवक्ता सड़कों पर उतरे

January 28, 2026
सांसद रामजीलाल सुमन ने अपने बयान पर खेद जताया

सांसद रामजीलाल सुमन ने अपने बयान पर खेद जताया

March 26, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सीईसी को लेकर बोले- देश में चुनावी प्रक्रिया के जरिए ‘वोट चोरी’ कर सरकारें बनाई जा रही हैं
  • आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की हुई मौत
  • टॉरेंट पावर के शिविर में ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान
  • अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.