• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
जगदीशपुरा में मंदिर के पास मीट की दुकान होने से क्षेत्रीय लोगों में फूटा आक्रोश

जगदीशपुरा में मंदिर के पास मीट की दुकान होने से क्षेत्रीय लोगों में फूटा आक्रोश

January 21, 2026
in administration, Agra, Crime, Cultural

आगरा। थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के अंतर्गत बोदला चौकी क्षेत्र स्थित मारुति स्टेट (बोदला रोड) में मंदिर के समीप संचालित मीट की दुकानों और रेस्टोरेंट को लेकर क्षेत्रवासियों और भाजपाइयों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान “जय श्री राम” के नारे लगाए गए और मंदिर की मर्यादा व सरकारी गाइडलाइन के पालन की मांग की गई।

क्षेत्रवासियों का आरोप है कि मंदिर से महज कुछ ही दूरी पर कई वर्षों से मीट की दुकानें और रेस्टोरेंट धड़ल्ले से संचालित हो रहे थे, जबकि सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार मंदिर से 100 मीटर के दायरे में मीट की दुकान खोलना प्रतिबंधित है। इस नियम का लंबे समय से खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा था। जब इस पूरे मामले की शिकायत भाजपा युवा नेता गौरव सारस्वत से की गई, तो उन्होंने क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर तत्काल मोर्चा संभाला। सभी ने एकजुट होकर मंदिर से 100 मीटर के भीतर संचालित मीट की दुकानों और रेस्टोरेंट का विरोध किया, जिसके बाद संबंधित दुकानों को बंद कराया गया। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्रवासियों में संतोष और खुशी देखी गई। लोगों ने भाजपा युवा नेता गौरव सारस्वत और उनके साथियों की खुले तौर पर प्रशंसा की और जय श्री राम के नारों के साथ खुशी जाहिर की। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम के बाद एक बड़ा सवाल भी खड़ा हो गया है कि आखिर इतने वर्षों से मंदिर के 100 मीटर के भीतर ये मीट की दुकानें और अवैध रेस्टोरेंट किसकी शह पर चल रहे थे। मीट की दुकानों के बंद होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि नियमों के उल्लंघन की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

Previous Post

बाह में लेखपाल ने पकड़ा अधिवक्ता का गला, अधिवक्ताओं ने किया हंगामा

Next Post

छत पर पढ़ाई कर रहे छात्र पर बंदरों ने किया हमला, घायल

Related Posts

जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष

जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष

November 24, 2026

आगरा। थाना इरादत नगर क्षेत्र के चंदीपुरा गांव में जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच मंगलवार को...

दीवानी कचहरी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप

दीवानी कचहरी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप

November 24, 2026

आगरा। नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का एक मामला सामने आया है। शाहगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने...

यमुना एक्सप्रेसवे के पास गुजरात में लूट के आरोपी STF ने दबोचे

यमुना एक्सप्रेसवे के पास गुजरात में लूट के आरोपी STF ने दबोचे

November 23, 2026

आगरा। गुजरात में लूट और डकैती की वारदातों को अंजाम देकर फरार चल रहे दो वांछित आरोपियों को यूपी एसटीएफ...

बूथों से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों का बीएसए ने रोका वेतन, मची खलबली

बूथों से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों का बीएसए ने रोका वेतन, मची खलबली

November 23, 2026

आगरा। निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतना बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को भारी पड़ गया। विशेष संक्षिप्त...

2027 में आगरा की पुरानी राजनीतिक जमीन वापस पाने को आकाश आनंद ने भरी हुंकार

2027 में आगरा की पुरानी राजनीतिक जमीन वापस पाने को आकाश आनंद ने भरी हुंकार

November 22, 2026

आगरा। एत्मादपुर में आकाश आनंद की जनसभा के जरिए बसपा ने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों का संदेश दिया।...

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने परिवार के साथ किया ताजमहल का दीदार

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने परिवार के साथ किया ताजमहल का दीदार

November 22, 2026

आगरा। रविवार को कंगना अपने परिवार के साथ ताजमहल का दीदार करने पहुंचीं। वह ताजमहल की खूबसूरती की कायल हो...

Next Post
छत पर पढ़ाई कर रहे छात्र पर बंदरों ने किया हमला, घायल

छत पर पढ़ाई कर रहे छात्र पर बंदरों ने किया हमला, घायल

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

प्रथम चरण के मतदान के बाद विरोधी समझ गए हैं चुनाव में भाजपा की लहर है: प्रधानमंत्री

प्रथम चरण के मतदान के बाद विरोधी समझ गए हैं चुनाव में भाजपा की लहर है: प्रधानमंत्री

February 11, 2022

कल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 69 छात्रों को मिलेंगे 109 मेडल

December 24, 2021
इंडस्ट्रीयल एरिया में दवा गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

इंडस्ट्रीयल एरिया में दवा गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

February 6, 2024
जगदीशपुरा में कलयुगी बेटे ने की मां की हत्या

जगदीशपुरा में कलयुगी बेटे ने की मां की हत्या

May 9, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष
  • दीवानी कचहरी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप
  • यमुना एक्सप्रेसवे के पास गुजरात में लूट के आरोपी STF ने दबोचे
  • बूथों से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों का बीएसए ने रोका वेतन, मची खलबली
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.