• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
बाह में लेखपाल ने पकड़ा अधिवक्ता का गला, अधिवक्ताओं ने किया हंगामा

बाह में लेखपाल ने पकड़ा अधिवक्ता का गला, अधिवक्ताओं ने किया हंगामा

January 21, 2026
in administration, Agra, Court, Crime

आगरा। तहसील बाह में एक लेखपाल पर अधिवक्ता का गला पकड़कर अभद्रता करने, कपड़े फाड़ने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। घटना के बाद तहसील के अधिवक्ताओं में जबरदस्त रोष व्याप्त है और आरोपी लेखपाल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने कोतवाली परिसर में धरना-प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की।

अधिवक्ता देवीचरन सिंह, जो बाह बार एसोसिएशन के सह सचिव भी हैं, ने थाना बाह में दी गई तहरीर में बताया कि 20 जनवरी को वे अपने एक पक्षकार के कार्य से आरईओ कार्यालय, बाह पहुंचे थे। इसी दौरान उदयपुर खालसा में पदस्थ लेखपाल जितेंद्र शर्मा कार्यालय में मौजूद था। आरोप है कि बातचीत के दौरान लेखपाल ने अचानक आपा खो दिया और अधिवक्ता के साथ अभद्रता करते हुए उनका गला पकड़ लिया। इस हाथापाई में अधिवक्ता का स्वेटर फट गया।

इतना ही नहीं, लेखपाल द्वारा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गई। अधिवक्ता देवीचरन सिंह का कहना है कि पूरी घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है, जो उनके आरोपों की पुष्टि करती है।

घटना की जानकारी मिलते ही तहसील के अधिवक्ताओं में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में अधिवक्ता कोतवाली परिसर में एकत्रित हुए और धरना-प्रदर्शन करते हुए आरोपी लेखपाल के खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि यदि दोषी पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। फिलहाल, पुलिस द्वारा मामले की जांच की बात कही जा रही है।

Previous Post

दुष्कर्म के आरोपी प्रोफेसर ने छलेसर कैंपस के फिजिकल एजुकेशन विभाग में किया ज्वाइन

Next Post

जगदीशपुरा में मंदिर के पास मीट की दुकान होने से क्षेत्रीय लोगों में फूटा आक्रोश

Related Posts

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

November 5, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर योगी सरकार पर दबाव बढ़ाना...

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

November 5, 2026

आगरा। कमला नगर कारोबारी के घर में 70 लाख के जेवरात चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया...

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

November 4, 2026

आगरा। सदर बाजार स्थित सुल्तानपुरा सर्राफा बाजार से 31 अक्टूबर को 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने...

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

November 4, 2026

आगरा। सरकारी जमीनों पर कब्जे और नक्शा पास के मामले इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। आगरा विकास प्राधिकरण...

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

November 3, 2026

आगरा। ताज ट्रेपेजियम जोन में हरे पेड़ों की कटाई रुकने का काम नहीं ले रही है। ताजमहल के पास ही...

सेवानिवृत्त आईएएस की  हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

November 3, 2026

आगरा। भोपाल में एक महीने पहले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की हत्या हुई थी। हत्यारा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा...

Next Post
जगदीशपुरा में मंदिर के पास मीट की दुकान होने से क्षेत्रीय लोगों में फूटा आक्रोश

जगदीशपुरा में मंदिर के पास मीट की दुकान होने से क्षेत्रीय लोगों में फूटा आक्रोश

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

25 हजार के इनामियां से डौकी पुलिस की हुई मुठभेड़, हुआ घायल

25 हजार के इनामियां से डौकी पुलिस की हुई मुठभेड़, हुआ घायल

September 3, 2025
फैक्ट्री में काम करते समय मजदूर का हाथ कटा, मौत, हंगामा

फैक्ट्री में काम करते समय मजदूर का हाथ कटा, मौत, हंगामा

November 15, 2024
पंचतत्व में विलीन धर्मेंद्र, नम आंखों से सितारों ने दी अंतिम विदाई

पंचतत्व में विलीन धर्मेंद्र, नम आंखों से सितारों ने दी अंतिम विदाई

November 24, 2025
प्राधिकरण की उपाध्यक्ष ने प्रस्तावित नवीन टाउनशिप ‘अटलपुरम’ का किया निरीक्षण

प्राधिकरण की उपाध्यक्ष ने प्रस्तावित नवीन टाउनशिप ‘अटलपुरम’ का किया निरीक्षण

April 4, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी
  • कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी
  • नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.