• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आज तुलसी की शादी हमारे अँगना..

आज तुलसी की शादी हमारे अँगना..

सिया राम विवाह के रंग में रंगा पुष्पांजलि हाइट्स, बही भजनों की सुर सरिता, लगे जयकारे, छलका उत्साह..

September 22, 2022
in Agra, Cultural

आगरा। गुरुवार को जनकपुरी महोत्सव के अंतर्गत दयाल बाग स्थित पुष्पांजलि हाइट्स भगवान सियाराम के विवाह में पूरी तरह रंगा नजर आया। फूलों की आकर्षक सजावट के मध्य पुष्प वर्षा से स्वागत और भगवान राम और माता जानकी के जयकारों से रह-रहकर पुष्पांजलि हाइट गूँजता रहा।

दोपहर को सुहाने मौसम के साथ पुष्पांजलि हाइट्स के केदारनाथ धाम के लुक में तैयार किए गए सुसज्जित मंदिर प्रांगण में तुलसी सालिगराम का विवाह विधि विधान से संपन्न किया गया। पंडित वेद प्रकाश प्रचेता ने वैदिक मंत्रोच्चार से विवाह की सभी रस्में पूरी कराते हुए तुलसी सालिगराम के रूप में भगवान श्री राम के सात फेरे पूरे करवाए।
राजा जनक आलोक अग्रवाल और रानी सुनयना श्रीमती आरती अग्रवाल ने परिवारोंजनों संग जानकी मां का कन्यादान लिया। तुलसी माता का पूजन किया और विवाह में जी भर कर दान दहेज दिया।
मंगल विवाह परिणय के दौरान आज मेरे राम की शादी है, ऐसा लगता है जैसे सारे संसार की शादी है, आओ मेरी सखियो! मुझे मेहंदी लगा दो, मुझे रामचंद्र की दुल्हन बना दो और आज तुलसा की शादी हमारे अंगना जैसे भजनों पर मिथिला नगरी के निवासी भावविभोर होकर थिरकते रहे।
इस दौरान राजा दशरथ संजय मित्तल, रानी कौशल्या सपना मित्तल, रामलीला कमेटी के कोषाध्यक्ष अतुल बंसल, उप मंत्री संजय तिवारी, अंजुल बंसल, ताराचंद, विजय प्रकाश गोयल, प्रवीन गर्ग, आनंद मंगल और प्रकाश चंद मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

दुल्हन के रूप में नजर आईं माता तुलसी..
इससे पूर्व राजा जनक आलोक अग्रवाल और रानी सुनयना श्रीमती आरती अग्रवाल के साथ श्री जनकपुरी महोत्सव समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद गर्ग (तपन ग्रुप), संयोजक भरत शर्मा, महामंत्री मनोज अग्रवाल अछनेरा वाले, राजीव जैसवाल, दिनेश नौहवार, अखिल बंसल, मानसिंह धाकड़, रमाशंकर अग्रवाल, तिलकधारी शर्मा, अनूप अग्रवाल, विकास बंसल (लड्डू भाई) और विनोद कुमार गर्ग बैंड बाजों संग पुष्प वर्षा करते हुए माता तुलसी को दुल्हन के रूप में सजा कर, हाथों में उठा कर श्रद्धा पूर्वक फेरों के मंडप तक लाए। इस दौरान जगत जननी माता जानकी के जयकारों से पुष्पांजलि हाइट्स का कोना कोना गूँजता रहा।

जनकपुरी महोत्सव समिति और राजा जनक ने की भगवान राम की भव्य अगवानी..
राम बारात के जनकपुरी में पहुंचने पर सुबह तपन ग्रुप के चेयरमैन और श्री जनकपुरी महोत्सव समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद गर्ग के निवास पर भगवान राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के चारों स्वरूपों की भव्य अगवानी की गई।
सुरेश चंद गर्ग के साथ राजा जनक आलोक अग्रवाल और विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने भगवान राम की आरती उतारी।
इस दौरान रामलीला कमेटी के मंत्री राजीव अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल और राहुल गौतम मौजूद रहे।
वहीं जनकपुरी आयोजन समिति के संयोजक भरत शर्मा, महामंत्री मनोज अग्रवाल अछनेरा वाले, राजीव जैसवाल, रामचरन शर्मा, दिनेश नौहवार, सुदीप गर्ग, ऐश्वर्य गर्ग, दयानंद यादव, अखिलेश धर गौड़, अखिल बंसल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

सफायर अपार्टमेंट बना राम का धाम..
जनकपुरी में भगवान राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के स्वरूप श्री जनकपुरी महोत्सव समिति और राजा जनक द्वारा अगवानी के बाद कार से पुष्पांजलि हाइट्स पहुंचे। यहां सफायर अपार्टमेंट में 402 नंबर फ्लैट में समाजसेवी चंद्रवीर फौजदार के निवास पर उन्हें विश्राम कराया गया। ऐसे में फौजदार के फ्लैट सहित पूरा सफायर अपार्टमेंट और पुष्पांजलि हाइट्स भगवान राम के धाम जैसा हो गया। माया फौजदार, अजय बंसल, ममता गोयल सहित वहां के सभी महिला और पुरुष भगवान राम और माता जानकी की भक्ति के रंग में रंगे नजर आए।

Previous Post

आगरा और आसपास के शहरों में देर रात से भारी बारिश

Next Post

भक्ति के रंग संग “स्वास्तिक” ने रचाई सिया राम के स्वागत में रंगोली 

Related Posts

बिजलीघर चौराहे से लिफ्ट देकर गाड़ी में बैठाते और सुनसान जगह पर ले जाकर लूट लेते थे

बिजलीघर चौराहे से लिफ्ट देकर गाड़ी में बैठाते और सुनसान जगह पर ले जाकर लूट लेते थे

July 27, 2026

आगरा। आगरा पुलिस ने सवारी बनाकर लोगों को लूटने वाले एक शातिर गैंग का पर्दाफाश करते हुए चार बदमाशों को...

बाह में घेवर बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, पिता-पुत्र समेत पांच लोग झुलसे

बाह में घेवर बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, पिता-पुत्र समेत पांच लोग झुलसे

July 27, 2026

आगरा। जिले के जरार (बाह) क्षेत्र में घेवर बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में लगी अचानक आग लगने से पिता-पुत्र...

ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली

ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली

July 26, 2026

आगरा। ताजमहल पर रविवार को विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया। हैरानी की बात यह रही कि बंदर के...

मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया

July 26, 2026

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय के शिवाजी मंडपम में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का...

कमला नगर से गायब हुए दो छात्रों को पुलिस ने हरिद्वार से खोज निकाला

कमला नगर से गायब हुए दो छात्रों को पुलिस ने हरिद्वार से खोज निकाला

July 25, 2026

आगरा। आगरा के कमला नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए कक्षा नौ के दोनों...

अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ

अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ

July 25, 2026

आगरा। शनिवार को फतेहाबाद रोड स्थित टाटा मैदान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा और कांग्रेस की...

Next Post
भक्ति के रंग संग “स्वास्तिक” ने रचाई सिया राम के स्वागत में रंगोली 

भक्ति के रंग संग “स्वास्तिक” ने रचाई सिया राम के स्वागत में रंगोली 

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

एसटीएफ ने डीजल-पेट्रोल में मिलावट का बड़ा खेल पकड़ा

एसटीएफ ने डीजल-पेट्रोल में मिलावट का बड़ा खेल पकड़ा

October 7, 2023
कोर्ट ने सुनाई चिकित्सक को 10 साल की सजा

कोर्ट ने सुनाई चिकित्सक को 10 साल की सजा

July 13, 2022
सस्ते लोन का विज्ञापन देकर लोगों को ठगने वाले पांच शातिर एसटीएफ ने पकड़े

सस्ते लोन का विज्ञापन देकर लोगों को ठगने वाले पांच शातिर एसटीएफ ने पकड़े

September 30, 2022
शमसाबाद और फतेहाबाद में हुई पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़

शमसाबाद और फतेहाबाद में हुई पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़

April 19, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • बिजलीघर चौराहे से लिफ्ट देकर गाड़ी में बैठाते और सुनसान जगह पर ले जाकर लूट लेते थे
  • बाह में घेवर बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, पिता-पुत्र समेत पांच लोग झुलसे
  • ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली
  • मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.