आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण ने बिना नक्शे और अग्निशमन एनओसी के बिना चल रहे तीन होटल को सोमवार को सील किया है।
बोदला बिचपुरी रोड पर अशोक तोमर और राजीव गुप्ता द्वारा होटल जेएमएस इन संचालित किया जा रहा था। होटल का नक्शा भी पास नहीं कराया गया है। नोटिस जारी किए जाने के बाद भी नक्शा पास नहीं होने पर आज होटल पर सीलिंग की कार्रवाई कराई गई। इसी प्रकार एडीए की कॉलोनी ताज नगरी में होटल रीवा होमस्टे और रिदम रेजिडेंसी भी बिना मानकों के चल रहे थे। अग्नि सुरक्षा मानकों को भी यहां ताक पर रख दिया गया था। दोनों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई है।











