• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
फोन पर किससे मांगा था 15 प्रतिशत कमीशन, एसटीएफ कर रही जांच

फोन पर किससे मांगा था 15 प्रतिशत कमीशन, एसटीएफ कर रही जांच

एक अधिकारी से भी की गई पूछताछ, उन्होंने भी की इस बात की पुष्टि

December 7, 2022
in Agra, News

-गौरव प्रताप सिंह-

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय के  एक शीर्ष पूर्व अधिकारी के बारे में एसटीएफ को एक और बात पता चली है। एसटीएफ की जानकारी में आया है कि वह फोन कर कमीशन मांगते थे। किसी व्यक्ति से उन्होंने फोन कर कहा था कि तुम्हारा भुगतान करा दिया है। खाते में 15 प्रतिशत डाल दो। यह व्यक्ति कौन है। इसका पता लगाने में एसटीएफ जुटी हुई है।

पूर्व कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक के खिलाफ लखनऊ के इंदिरा नगर थाने में कमीशन लेने के आरोप में मुकदमा दर्ज है। मुकदमे में दो आरोपी अजय मिश्रा और अजय जैन जेल जा चुके हैं। विनय कुमार पाठक अभी फरार है।  एसटीएफ के द्वारा उनके सभी कार्यों की जांच की जा रही है। अब तक कई मामले पकड़ में आ चुके हैं, जिनके उजागर होने के बाद उनका भविष्य खतरे में दिखाई दे रहा है।

सूत्रों के अनुसार एसटीएफ के संज्ञान में आया है कि एक शीर्ष पूर्व अधिकारी ने किसी व्यक्ति से फोन पर कहा था कि तुम्हारा भुगतान करा दिया है। 15 प्रतिशत खाते में डाल दो। यह फोन उस समय किया गया था जब उनके कार्यकाल में करीब पांच करोड़ के भुगतान हुए थे। फोन किसे किया गया है। इस बात की पुष्टि करने के लिए एक अधिकारी से भी पूछताछ की गई। अधिकारी ने बताया कि साहब फोन तो मेरे सामने ही किया था और यही कहा था जो आपकी जानकारी में आया है, लेकिन वह व्यक्ति कौन था यह मैं भी नहीं जानता हूं, लेकिन हैरान मैं भी हो गया था कि यह तो फोन पर ही सीधे पैसे मांगते हैं।

वर्तमान कुलपति ने किया सुरक्षा एजेंसी का 14 लाख रुपए का भुगतान

आगरा। पूर्व कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक के द्वारा हिंद सिक्योरिटी एजेंसी का अपने समय में अनुबंध किया गया था, उसका भुगतान रुका हुआ है। बताया जा रहा है कि 85 में से 10 से 12 ही पूर्व सैनिक सुरक्षा गार्ड के रूप में रखते हैं। अन्य सभी सामान्य लोग हैं। फिर भी उसका 14 लाख रुपए का भुगतान कर दिया गया है। विश्वविद्यालय  एक साल में इनके ऊपर डेढ़ से दो करोड रुपए खर्च करता है। इसमें भी एसटीएफ को कमीशन का खेल होने की आशंका है।

Previous Post

शमसाबाद थाना पुलिस ने 14 साल पहले मृत व्यक्ति का किया शांति भंग में चालान

Next Post

बुजुर्ग महिला के खाते से रिश्तेदार ने निकाले 33 लाख रुपये

Related Posts

आगरा कॉलेज खेल मैदान में मेट्रो निर्माण को लेकर सड़क पर उतरे छात्र, लगा लंबा जाम

आगरा कॉलेज खेल मैदान में मेट्रो निर्माण को लेकर सड़क पर उतरे छात्र, लगा लंबा जाम

November 27, 2026

आगरा। आगरा कॉलेज के खेल मैदान में मेट्रो निर्माण को लेकर  गुरुवार को कॉलेज के छात्र-छात्राओं और कॉलेज प्रशासन ने...

जगनेर में दलित दूल्हे को घोड़ी से गिराकर पीटा, बरातियों के साथ भी मारपीट

जगनेर में दलित दूल्हे को घोड़ी से गिराकर पीटा, बरातियों के साथ भी मारपीट

November 27, 2026

आगरा। जगनेर थाना क्षेत्र में एक दलित दूल्हे को पीटने का आरोप है। आरोप है कि डीजे बंद कराने को...

शादी में गया था परिवार लौटा तो देखा कि घर के अंदर चोर थे, साहस दिखाते हुए पकड़ा

शादी में गया था परिवार लौटा तो देखा कि घर के अंदर चोर थे, साहस दिखाते हुए पकड़ा

November 26, 2026

आगरा। शाहगंज थाना क्षेत्र में एक परिवार शादी समारोह में गया था। घर को सूना देखकर उसमें चोर घुस गए।...

व्यापारियों से अभद्रता और मारपीट करने वाले नगर निगम कर्मियों पर कार्रवाई की मांग

व्यापारियों से अभद्रता और मारपीट करने वाले नगर निगम कर्मियों पर कार्रवाई की मांग

November 26, 2026

आगरा।  बुधवार को राजा मंडी बाजार में अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर निगम की टीम और व्यापारियों के बीच झड़प...

568 एमओयू तैयार, 443 फैक्ट्रियां चालू, आगरा में औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार

568 एमओयू तैयार, 443 फैक्ट्रियां चालू, आगरा में औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार

November 25, 2026

आगरा। आगरा मंडल में औद्योगिक विकास और निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के साथ उद्यमियों की समस्याओं के समाधान...

गैर-जमानती वारंट लौटाने पर कोर्ट ने पुलिस आयुक्त से मांगा जवाब

गैर-जमानती वारंट लौटाने पर कोर्ट ने पुलिस आयुक्त से मांगा जवाब

November 25, 2026

आगरा। शाहगंज के चर्चित तेजाब हमले में साढ़े चार साल बाद भी पीड़ित परिवार को न्याय का इंतजार है। मामले...

Next Post
बुजुर्ग महिला के खाते से रिश्तेदार ने निकाले 33 लाख रुपये

बुजुर्ग महिला के खाते से रिश्तेदार ने निकाले 33 लाख रुपये

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

38 मुकदमों का आरोपी कुख्यात अलीशेर 6 महीने के लिए आगरा से जिला बदर

38 मुकदमों का आरोपी कुख्यात अलीशेर 6 महीने के लिए आगरा से जिला बदर

July 2, 2026
जगदीशपुरा में कारोबारी की हत्या कर रेलवे लाइन किनारे फेंका शव

जगदीशपुरा में कारोबारी की हत्या कर रेलवे लाइन किनारे फेंका शव

November 8, 2023
जम्मू-कश्मीर में मचा बवाल! 350 कश्मीरी पंडितों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

जम्मू-कश्मीर में मचा बवाल! 350 कश्मीरी पंडितों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

May 13, 2022
जिन्हें लगता है, इन हमलों से मैं  टूट जाऊंगा, समझौता कर लूंगा वह बड़ी गलतफहमी के शिकार: सुमन

सांसद रामजीलाल सुमन के घर पर हमले के मामले में सरकार से हाई कोर्ट ने मांगा जवाब

April 30, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • आगरा कॉलेज खेल मैदान में मेट्रो निर्माण को लेकर सड़क पर उतरे छात्र, लगा लंबा जाम
  • जगनेर में दलित दूल्हे को घोड़ी से गिराकर पीटा, बरातियों के साथ भी मारपीट
  • शादी में गया था परिवार लौटा तो देखा कि घर के अंदर चोर थे, साहस दिखाते हुए पकड़ा
  • व्यापारियों से अभद्रता और मारपीट करने वाले नगर निगम कर्मियों पर कार्रवाई की मांग
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.