आगरा। जगदीशपुरा में एक युवक की हत्या कर उसका शव रेलवे लाइन किनारे फेंक दिया गया। सुबह लोगों की शव पर निगाह पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। परिजनों के द्वारा साझेदार पर हत्या करने का शक जताया गया है।
घटिया आजम खां निवासी सोल कारोबारी भारत अपने घर से मंगलवार शाम निकले थे। आज सुबह उनका शव बिचपुरी में रेलवे लाइन किनारे पड़ा था। घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही झाड़ियों में उनकी एक्टिवा पड़ी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंचे परिजन ने भारत के साझीदार पर हत्या करके शव फेंकने का शक जताया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। डीसीपी सिटी खुद ही आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं।











