• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
हादसा-3:  घटना के बाद नकली राजू मेहरा को नोटिस थमा कर फुर्र हुए प्राधिकरण के अधिकारी

हादसा-3: घटना के बाद नकली राजू मेहरा को नोटिस थमा कर फुर्र हुए प्राधिकरण के अधिकारी

23 जनवरी की पड़ी हुई है तिथि, कार्रवाई से बचने को लीपापोती शुरू

January 26, 2023
in accident, administration, Agra, Crime, Development, disaster, Uncategorized

आगरा। सिटी स्टेशन रोड पर नौ महीने से बेसमेंट की खुदाई का कार्य चल रहा था। आगरा विकास प्राधिकरण के अधिकारी अपनी आंखें बंद किए हुए थे। हैरानी की बात तो यह है कि तीन दिन पहले बिल्डर को काम रोकने के लिए एक नोटिस भी जारी हुआ था लेकिन यह उन्हें रिसीव नहीं कराया गया। आज हादसा होने के बाद आगरा विकास प्राधिकरण के कुछ अधिकारी मौके पर पहुंचे और बिल्डर राजू मेहरा के नाम-राशि दूसरे व्यक्ति के हाथ में कागज देकर बोले यह आपका ही कागज है, रख लीजिए। वह कुछ पढ़ता उससे पहले वह वहां से फुर्र हो गए। राजू मेहरा प्रशासनिक अधिकारियों के पास नोटिस को लेकर पहुंचा और बोला कि साहब मैं तो गरीब राजू मेहरा हूं। अमीर राजू मेहरा का नोटिस मुझे दे गए हैं।

आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ का कहना है कि आखिर नोटिस समय से क्यों रिसीव नहीं कराया गया, वह इस बात की जांच कराएंगे।

टीला माईथान में के श्री राय बहादुर विशंभर नाथ धर्मशाला तकरीबन 100 साल पुरानी है। इसके बाहर मुख्य मार्ग पर दुकानें बनी हुई हैं। नौ महीने पहले धर्मशाला को तोड़कर निर्माण कार्य किया जा रहा था। क्षेत्रीय लोगों में आगरा विकास प्राधिकरण में कई बार शिकायतें भी की लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई। आज सुबह 6 मकान ढह गए, जिसमें एक चार साल की बच्ची की मृत्यु भी हो गई है। हादसा  होने के बाद बिल्डर और जमीन मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इधर आगरा विकास प्राधिकरण ने 23 जनवरी 2023 को बिल्डर राजू मेहरा को एक नोटिस जारी किया है, जिसमें लिखा है कि आप जो बेसमेंट का कार्य करा रहे हैं इसकी स्वीकृति नहीं है। इसे बंद कर दीजिए, लेकिन यह नोटिस अधिकारी प्राधिकरण में ही दाबे रहे। बिल्डर राजू मेहरा को रिसीव नहीं कराया गया। आज हादसा होने के बाद आगरा विकास प्राधिकरण के कुछ अधिकारी मौके पर पहुंचे और असली राजू मेहरा की जगह नकली राजू मेहरा के हाथ में नोटिस देकर भाग गए। राजू मेहरा इस कागज को देखने के बाद घबरा गया और पास में ही खड़े एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट आनंद कुमार के पास में पहुंचा और बोला कि साहब मुझ गरीब को अमीर राजू मेहरा का नोटिस दे गए हैं। मैंने आवाज देकर रोकने की कोशिश भी की लेकिन प्राधिकरण के अधिकारी नहीं रुके। राजू मेहरा का कहना था कि विकास प्राधिकरण कार्रवाई से बचने के लिए लीपापोती में जुट गया है।

Previous Post

हादसा-2: बिल्डर और जमीन मालिक के खिलाफ मुकदमा

Next Post

हादसा-4: खुदाई कराने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Related Posts

विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाकर दिया संदेश- जल है तो कल है और वन है तो जीवन है

विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाकर दिया संदेश- जल है तो कल है और वन है तो जीवन है

June 5, 2026

आगरा। विश्व पर्यावरण दिवस पर ताजनगरी में पर्यावरण संरक्षण, मातृभूमि के प्रति कृतज्ञता और हरित भविष्य का संदेश एक साथ...

वारंट पर गिरफ्तार करके लाई गई महिला के साथ पुलिस कस्टडी में मारपीट पर अधिवक्ताओं ने सुनाई खरी खोटी

वारंट पर गिरफ्तार करके लाई गई महिला के साथ पुलिस कस्टडी में मारपीट पर अधिवक्ताओं ने सुनाई खरी खोटी

June 5, 2026

आगरा। एक महिला के एनबीडब्लू वारंट होने पर सिकंदरा पुलिस उसे गिरफ्तार करके कोर्ट में पेशी के लिए लाई थी। ...

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने खुद रची अपनी बोलेरो चोरी की साजिश

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने खुद रची अपनी बोलेरो चोरी की साजिश

June 5, 2026

आगरा। जगनेर के भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बोलेरो चोरी होने की एफआईआर कराई थी। पुलिस की जांच में स्पष्ट हुआ...

एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस

एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस

June 4, 2026

आगरा।  थाना इरादत नगर में दर्ज पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के एक मुकदमे में विवेचक एसीपी शमसाबाद इमरान अहमद का...

विज्ञान भारती के प्रांत अध्यक्ष बने प्रो. मनोज रावत, प्रांत महासचिव डॉ. संध्या अग्रवाल बनीं

विज्ञान भारती के प्रांत अध्यक्ष बने प्रो. मनोज रावत, प्रांत महासचिव डॉ. संध्या अग्रवाल बनीं

June 4, 2026

आगरा। विज्ञान भारती, ब्रज प्रांत की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन बरेली में हुआ, जिसमें नवीन सत्र के लिए आगरा...

भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं: भूपेंद्र चौधरी

भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं: भूपेंद्र चौधरी

June 4, 2026

आगरा। केंद्र में भारतीय जनता पार्टी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अब तक की उपलब्धियां गिनाने...

Next Post
हादसा-4: खुदाई कराने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हादसा-4: खुदाई कराने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

48 आपत्तिजनक वीडियो ने पूरे इलाके में सनसनी फैलाई, क्षेत्र में फोर्स तैनात

48 आपत्तिजनक वीडियो ने पूरे इलाके में सनसनी फैलाई, क्षेत्र में फोर्स तैनात

March 31, 2026
बसई अरेला में डंपर ने तीन युवकों को पांच किलोमीटर तक घसीटा, तीनों की मौत

बसई अरेला में डंपर ने तीन युवकों को पांच किलोमीटर तक घसीटा, तीनों की मौत

February 27, 2025
एक्सप्रेस-वे पर पलटी बरातियों की कार, पांच की मौत

एक्सप्रेस-वे पर पलटी बरातियों की कार, पांच की मौत

April 21, 2024
चिकित्सक की लापरवाही से महिला की मौत, हंगामा

चिकित्सक की लापरवाही से महिला की मौत, हंगामा

March 9, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाकर दिया संदेश- जल है तो कल है और वन है तो जीवन है
  • वारंट पर गिरफ्तार करके लाई गई महिला के साथ पुलिस कस्टडी में मारपीट पर अधिवक्ताओं ने सुनाई खरी खोटी
  • भाजपा मंडल अध्यक्ष ने खुद रची अपनी बोलेरो चोरी की साजिश
  • एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.