• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
हादसा-9: खतरे के दायरे में आने वाले 30 घर कराए जा रहे खाली

हादसा-9: खतरे के दायरे में आने वाले 30 घर कराए जा रहे खाली

जीवनीमंडी स्थित एक शेल्टर होम में किया गया है रुकने का इंतजाम, एक भी नहीं पहुंचा

January 27, 2023
in accident, administration, Agra, disaster, Uncategorized

आगरा। सिटी स्टेशन रोड पर हुए हादसे के बाद बीच-बीच में मिट्टी धसक रही है। इस वजह से आसपास के ऐसे 30 घर चिन्हित किए गए हैं जो हादसे का शिकार हो सकते हैं। इन घरों में रहने वाले लोगों के रुकने के लिए जीवनी मंडी स्थित एक शेल्टर होम में व्यवस्था की गई है लेकिन रात में 8:00 बजे तक यहां कोई नहीं पहुंचा था। बताया जा रहा है कि लोग अपने रिश्तेदारों या  मिलने जुलने वालों के यहां पहुंच रहे हैं। 

गुरुवार सुबह सिटी स्टेशन रोड पर बेसमेंट की खुदाई की वजह से छह मकान ढह गए थे। एक चार साल की बच्ची की भी मौत हो गई है। पुलिस के द्वारा बिल्डर, खुदाई कराने वाले और जमीन के मालिक की गिरफ्तारी कर जेल भेज दिया गया है। बिल्डर हरेश परिवार सहित मुरादाबाद चला गया था। पुलिस ने उसकी वहां से गिरफ्तारी की है। रात में कई और मकानों में दरारें आई हैं। इसके बाद शुक्रवार सुबह से लेकर दोपहर के चार बजे तक नगर निगम, पीडब्ल्यूडी की टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि बीच-बीच में मिट्टी धसक रही है। इस वजह से कुछ और मकान खतरे में आ सकते हैं। ऐसे मकानों की गिनती शुरु की गई तो वह 30 तक पहुंची। इन मकानों में रहने वाले लोगों को बाहर जाने के लिए कहा गया। वह अपना कीमती सामान लेकर बाहर निकल आए। इसके बाद उन्हें जीवनी मंडी स्थित एक शेल्टर होम में जाने के लिए कहा गया। प्रशासन द्वारा वहां इनके रुकने के लिए पूरी व्यवस्था कर दी गई थी लेकिन यहां कोई नहीं पहुंचा है। इधर केंद्रीय कानून राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल भी पीड़ितों से मुलाकात करने के लिए पहुंचे। केंद्रीय कानून राज्य मंत्री ने कहा कि सरकार से उन्हें हर संभव मदद दिलाई जाएगी।

कैबिनेट मंत्री बोले- चेक लेना है तो लो

 कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय जब मृतका के परिजनों को मुख्यमंत्री द्वारा दी गई आर्थिक सहायता का चेक देने पहुंचे थे तो एक व्यक्ति ने कहा था कि इससे क्या होगा। इस बात पर मंत्री जी नाराज हो गए। मंत्री जी ने कहा कि लेना है तो लो। मैं दूसरे तरह का नेता हूं। मंत्री जी का पीड़ित परिवार से तीखे अंदाज में बात करने का वीडियो वायरल हो गया है। कैबिनेट मंत्री के बातचीत करने का तरीका देखकर लोगों में भारी आक्रोश है। 

Previous Post

हादसा-8: NDRF आ रही ढह गए घरों में फंसा सामान निकालने के लिए

Next Post

पुलिस का खास मुखबिर भोलू पुलिस के बड़ी मुश्किल से पकड़ में आया

Related Posts

बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव

बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव

September 16, 2026

आगरा। विधानसभा चुनाव 2027 के लिए बसपा ने खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने...

बर्थडे पार्टी कर रहे युवकों को मलपुरा पुलिस ने खदेड़ा, नाले में मिला युवक का शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप

बर्थडे पार्टी कर रहे युवकों को मलपुरा पुलिस ने खदेड़ा, नाले में मिला युवक का शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप

September 16, 2026

आगरा। मलपुरा क्षेत्र में एक युवक की मौत का थाना पुलिस को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।  जिस युवक की...

गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना युवक, कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख

गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना युवक, कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख

September 15, 2026

आगरा। आगरा जीआरपी पुलिस ने ट्रेनों में यात्रियों के सामान को चोरी करने वाले दो चोर पकड़े हैं। इसमें से...

प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा

प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा

September 15, 2026

आगरा। प्रतापपुरा स्थित एचपी के पेट्रोल पंप पर मंगलवार को  टैंकर के पास ही पंप के एक हिस्से में चिंगारी...

हमारे प्रेरणास्रोत मूर्धन्य पत्रकार एवं संपादक डोरीलालजी की 38वीं पुण्यतिथि पर सादर नमन्

हमारे प्रेरणास्रोत मूर्धन्य पत्रकार एवं संपादक डोरीलालजी की 38वीं पुण्यतिथि पर सादर नमन्

September 15, 2026

जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी

जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी

September 14, 2026

आगरा। सोमवार को आगरा आए प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश...

Next Post
पुलिस का खास मुखबिर भोलू पुलिस के बड़ी मुश्किल से पकड़ में आया

पुलिस का खास मुखबिर भोलू पुलिस के बड़ी मुश्किल से पकड़ में आया

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

तरबूज लेने गए बालक की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, भेज पर खेत लेने वालों ने की थी हत्या

तरबूज लेने गए बालक की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, भेज पर खेत लेने वालों ने की थी हत्या

May 3, 2026
निरीक्षण के दौरान नगर संकीर्तन मार्ग पर एडीएम सिटी को मिलीं अव्यवस्थाएं

निरीक्षण के दौरान नगर संकीर्तन मार्ग पर एडीएम सिटी को मिलीं अव्यवस्थाएं

December 24, 2022
कमिश्नर रितु माहेश्वरी ने लिया चार्ज, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक

कमिश्नर रितु माहेश्वरी ने लिया चार्ज, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक

July 24, 2023
फर्जी और निष्क्रिय ड्रग लाइसेंस किए जाएंगे निरस्त बोले आयुक्त

फर्जी और निष्क्रिय ड्रग लाइसेंस किए जाएंगे निरस्त बोले आयुक्त

June 11, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव
  • बर्थडे पार्टी कर रहे युवकों को मलपुरा पुलिस ने खदेड़ा, नाले में मिला युवक का शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप
  • गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना युवक, कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख
  • प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.