• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
फर्जी और निष्क्रिय ड्रग लाइसेंस किए जाएंगे निरस्त बोले आयुक्त

फर्जी और निष्क्रिय ड्रग लाइसेंस किए जाएंगे निरस्त बोले आयुक्त

June 11, 2026
in administration, Agra

आगरा। दवा व्यापार में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और नकली, नशीली तथा एक्सपायरी दवाओं के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रदेशव्यापी थोक ड्रग लाइसेंस सत्यापन अभियान को तेज कर दिया है। इसी अभियान के तहत गुरुवार को आगरा के सर्किट हाउस में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता आयुक्त डॉ. रोशन जैकब ने की।

बैठक में आयुक्त डॉ. रोशन जैकब ने स्पष्ट किया कि प्रदेश स्तर पर चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य उन फर्जी, निष्क्रिय और लंबे समय से बंद पड़े ड्रग लाइसेंसों की पहचान करना है, जिनकी आड़ में कुछ लोग अवैध रूप से दवाओं की आपूर्ति और कारोबार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी दवा प्रतिष्ठान का लाइसेंसधारी स्वयं व्यवसाय संचालित नहीं कर रहा है और किसी अन्य व्यक्ति के माध्यम से दुकान या प्रतिष्ठान चलाया जा रहा है, तो ऐसे मामलों में ड्रग लाइसेंस निरस्त करने सहित कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दो टूक कहा कि नकली दवाओं, नशीली दवाओं, एक्सपायरी दवाओं के कारोबार और चिकित्सकीय सैंपलों की अवैध बिक्री के खिलाफ विभाग का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।आयुक्त ने दवा बाजारों के भवन स्वामियों को निर्देश दिए कि वे अपने परिसरों में संचालित दवा प्रतिष्ठानों की नियमित निगरानी करें। यदि कोई दुकान लंबे समय से बंद है, अनियमित रूप से संचालित हो रही है अथवा किसी संदिग्ध गतिविधि में शामिल दिखाई देती है, तो इसकी जानकारी तत्काल प्रशासन और औषधि विभाग को दें। उन्होंने चेतावनी दी कि बिना नाम-पट्टिका वाली या नियमों का पालन न करने वाली दुकानों के खिलाफ सीलिंग और अन्य प्रशासनिक कार्रवाई भी की जा सकती है। दवा व्यापारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने प्रतिष्ठानों, गोदामों और शाखाओं के शटर पर फर्म का नाम, ड्रग लाइसेंस संख्या, जीएसटी नंबर तथा मोबाइल नंबर स्पष्ट रूप से अंकित कराएं। इसके अलावा जिन व्यापारियों द्वारा लंबे समय से कारोबार नहीं किया जा रहा है, उनसे अपने निष्क्रिय लाइसेंस विभाग को समर्पित करने की अपील भी की गई।

Previous Post

महिला को थर्ड डिग्री देने वाले सिकंदरा थाने के पुलिसकर्मियों के खिलाफ लिखना होगा मुकदमा, जिला जज कोर्ट से रिवीजन हुआ खारिज

Next Post

थर्ड डिग्री देने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं

Related Posts

पीईटी परीक्षा के आखिरी दिन भी रविवार को आगरा की यातायात व्यवस्था लड़खड़ाई

पीईटी परीक्षा के आखिरी दिन भी रविवार को आगरा की यातायात व्यवस्था लड़खड़ाई

November 1, 2026

आगरा। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के आखिरी दिन रविवार को आगरा की यातायात व्यवस्था अभ्यर्थियों की भीड़ के आगे लड़खड़ा...

आर्थिक तंगी से जूझ रहे बुजुर्ग दंपति ने की आत्महत्या

आर्थिक तंगी से जूझ रहे बुजुर्ग दंपति ने की आत्महत्या

November 1, 2026

आगरा। शाहगंज थाना क्षेत्र में के बुजुर्ग दंपती ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। आर्थिक तंगी के चलते उन्होंने...

संजय प्लेस पुलिस चौकी के पीछे ही सजती शराबियों की महफिल

संजय प्लेस पुलिस चौकी के पीछे ही सजती शराबियों की महफिल

October 31, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट पुलिस के लिए बहुत शर्मसार होने की बात है कि चौकी के पीछे ही शराबियों की महफिल...

पुलिस लाइन में फंदे पर लटका मिला महिला कांस्टेबल का शव

पुलिस लाइन में फंदे पर लटका मिला महिला कांस्टेबल का शव

October 31, 2026

आगरा। शनिवार सुबह एक महिला कांस्टेबल ने सरकारी आवास में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर अधिकारी भी...

PET परीक्षा के चलते शहर की यातायात व्यवस्था चरमराई

PET परीक्षा के चलते शहर की यातायात व्यवस्था चरमराई

October 30, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दौरान शुक्रवार को जाम की स्थिति रही। ...

जिन वाहन स्वामियों के पांच से ज्यादा चालान हो चुके हैं उन पर होगी कार्रवाई

जिन वाहन स्वामियों के पांच से ज्यादा चालान हो चुके हैं उन पर होगी कार्रवाई

October 30, 2026

आगरा। विगत एक वर्ष में जिन वाहन स्वामियों के पांच से ज्यादा चालान हो चुके हैं उन्हें नोटिस देकर चालान...

Next Post
थर्ड डिग्री देने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं

थर्ड डिग्री देने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पकड़े जाने के डर से कैश वाला बैग फेंक गए थे लुटेरे, पुलिस ने किया बरामद

पकड़े जाने के डर से कैश वाला बैग फेंक गए थे लुटेरे, पुलिस ने किया बरामद

February 16, 2024
गुरुवार को पहले कोहरे में ही छिप गया ताजमहल

गुरुवार को पहले कोहरे में ही छिप गया ताजमहल

November 14, 2024
एनकाउंटर की धमकी देकर वसूली करने वाले पुलिसकर्मियों का नहीं बढ़ेगा 5 साल तक वेतन

एनकाउंटर की धमकी देकर वसूली करने वाले पुलिसकर्मियों का नहीं बढ़ेगा 5 साल तक वेतन

October 4, 2022
सभी नालों के दोनों और 3 से 6 मीटर तक ग्रीन बफर जोन विकसित होंगे

सभी नालों के दोनों और 3 से 6 मीटर तक ग्रीन बफर जोन विकसित होंगे

June 14, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पीईटी परीक्षा के आखिरी दिन भी रविवार को आगरा की यातायात व्यवस्था लड़खड़ाई
  • आर्थिक तंगी से जूझ रहे बुजुर्ग दंपति ने की आत्महत्या
  • संजय प्लेस पुलिस चौकी के पीछे ही सजती शराबियों की महफिल
  • पुलिस लाइन में फंदे पर लटका मिला महिला कांस्टेबल का शव
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.