• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
महिला को थर्ड डिग्री देने वाले सिकंदरा थाने के पुलिसकर्मियों के खिलाफ लिखना होगा मुकदमा, जिला जज कोर्ट से रिवीजन हुआ खारिज

महिला को थर्ड डिग्री देने वाले सिकंदरा थाने के पुलिसकर्मियों के खिलाफ लिखना होगा मुकदमा, जिला जज कोर्ट से रिवीजन हुआ खारिज

मुकदमा दर्ज होते ही पुलिसकर्मी थाने में नहीं रह सकेंगे, उन पर कार्रवाई भी करनी पड़ेगी

June 11, 2026
in Agra, Court, Crime, Police

आगरा। सिकंदरा थाने में वारंटी महिला को जमीन पर गिरा गिरा कर लात घूसों बेल्टों से थर्ड डिग्री दिए जाने के मामले में आरोपित पुलिस कर्मियों के खिलाफ अब मुकदमा दर्ज करना ही पड़ेगा। इसके पीछे कारण यह है कि मकदमा दर्ज करने का आदेश करने वाले विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश के खिलाफ जिला जज के यहां जो रिवीजन दाखिल किया गया था, वह गुरुवार को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद खारिज हो गया है। जिला जज ने इसे विधिक रूप से पोषणीय नहीं होने के कारण खारिज किया है। इधर मुकदमा दर्ज होते ही नामजद पुलिस कर्मियों की मुश्किलें बढ़ जाएगी। उन्हें थाने से भी हटाना पड़ेगा। इसके साथ ही मुकदमा दर्ज होते ही उनके खिलाफ कार्रवाई भी करनी पड़ेगी। हालांकि विवेचना भी पुलिस ही करेगी। क्या यह निष्पक्ष हो पाएगी। यह सवाल भी खड़े हो रहे हैं।

थाना शाहगंज में बलवा, मारपीट, गाली गलौज, धमकी आदि धारा में वर्ष 2018 में मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमे में सीमा सिकरवार निवासी किरावली मोड़ रुनकता के वारंट चल रहे थे। सिकंदरा पुलिस ने बीते शुक्रवार को महिला को न्यायालय में पेश किया था। महिला और उसके अधिवक्ता ने आरोप लगाया था कि चौकी प्रभारी रुनकता नीलेश शर्मा, दरोगा सुरजीत सिंह, महिला दरोगा नेहा, हेड कंन्स्टेबल सीमा ने उसे गाली देते हुए लात घूसों और बेल्टों से जमीन पर गिरा गिरा कर पीटा है। उसे अंदरूनी चोटें लगी हैं। इसके साथ ही ऊपर भी घाव हैं। उसके घर में भी तोड़फोड़ की गई है। महिला ने न्यायालय के समक्ष अपनी चोटें दिखाईं। कोर्ट के आदेश पर पैनल से कराए गए मेडिकल में चोटों की पुष्टि हुई। न्यायालय ने रुनकता चौकी इंचार्ज नीलेश शर्मा, दरोगा सुरजीत सिंह, महिला दरोगा नेहा, हेड कंन्स्टेबल सीमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विभागीय जांच करने के आदेश दिए। इस आदेश के विरुद्ध राज्य की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता ने सत्र न्यायालय में मंगलवार को रिवीजन प्रस्तुत किया था। जिसमें डीजीसी एवं एडीजीसी ने तर्क प्रस्तुत कर छह जून के अधीनस्थ न्यायालय के आदेश को आपस्त कर पुनरीक्षण को स्वीकार करने का आग्रह किया था। विपक्षिया के अधिवक्ता ने रिवीजन पर जवाब के लिए समय मांगा था। गुरुवार को सुनवाई के दौरान विपक्षिया की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता ने हाईकोर्ट की नजीरों का हवाला देते हुए तर्क प्रस्तुत किये कि रिवीजन पोषणीय नहीं है और निरस्त करने का आग्रह किया। 

न्यायालय के आदेश का पालन नहीं होने पर 15 को सुनवाई 

न्यायालय के आदेश पर भी मुकदमा दर्ज नहीं होने को लेकर सीमा सिकरवार के अधिवक्ता ने मंगलवार को कोर्ट में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर न्यायालय के छह जून के आदेश का अनुपालन न करने पर अवमानना की कार्रवाई की मांग की थी। अब सत्र न्यायालय से राहत न मिलने एवं अवमानना की कार्रवाई से बचने को पुलिसकर्मियों के खिलाफ थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज करना पड़ेगा। साथ ही सीसीटीवी फुटेज और जीडी तलब की अर्जी पर 15 जून को सुनवाई होगी। पिछली सुनवाई पर थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज दाखिल नहीं किए हैं।

एकता चौकी पर भी युवकों से मारपीट के मामले में सुर्खियों में आए थे नीलेश शर्मा
नीलेश शर्मा पर पहली बार मारपीट का आरोप नहीं लगा है। एकता चौकी पर तैनाती के दौरान  कुछ युवकों ने उन पर मारपीट के आरोप लगाए थे उन्हें गंभीर चोटें आईं थीं। मामला सुर्खियों में आने के बाद वह छुट्टी पर चले गए थे।  कुछ दिन बाद ही उन्हें रुनकता चौकी पर प्रभारी बना दिया गया। इस बार वह बुरे फंस गए हैं। मेडिकल में चोटों की पुष्टि हुई है। इसलिए मुकदमे में एफआर लगाना पुलिस के लिए मुसीबत साबित होगा। 

Previous Post

निर्माणाधीन सिविल एयरपोर्ट टर्मिनल का सांसद ने किया निरीक्षण, 404 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा

Next Post

फर्जी और निष्क्रिय ड्रग लाइसेंस किए जाएंगे निरस्त बोले आयुक्त

Related Posts

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

September 10, 2026

आगरा। अछनेरा में चोरों ने सगे भाइयों के घर में से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

September 10, 2026

आगरा। बुधवार सुबह अछनेरा रेलवे स्टेशन पर वायु सेना के एक जवान की रेल की चपेट में आने से मौत...

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

September 10, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस के भ्रष्टाचार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। विधायक चौधरी बाबूलाल के द्वारा पुलिसकर्मियों...

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

September 9, 2026

आगरा नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा के कई पार्षद अधिकारियों की कथित मनमानी और अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों को...

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

September 9, 2026

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में जेसीबी चौराहे के पास आज सुबह एक युवती पर युवक ने चाकू से जानलेवा...

Next Post
फर्जी और निष्क्रिय ड्रग लाइसेंस किए जाएंगे निरस्त बोले आयुक्त

फर्जी और निष्क्रिय ड्रग लाइसेंस किए जाएंगे निरस्त बोले आयुक्त

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

25 हजार के इनामियां से डौकी पुलिस की हुई मुठभेड़, हुआ घायल

25 हजार के इनामियां से डौकी पुलिस की हुई मुठभेड़, हुआ घायल

September 3, 2025
सुप्रीम कोर्ट में 34 जजों का कोटा पूरा, केंद्र ने दो नए नाम मंजूर किए

सुप्रीम कोर्ट में 34 जजों का कोटा पूरा, केंद्र ने दो नए नाम मंजूर किए

May 7, 2022
लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, सात जवानों की मौत, कई घायल

लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, सात जवानों की मौत, कई घायल

May 27, 2022
खंदौली थाने में ट्रैक्टरकांड में पूरी रात चली पुलिसकर्मियों से पूछताछ, थानाध्यक्ष सहित कई की बढ़ सकती हैं मुश्किलें !

खंदौली थाने में ट्रैक्टरकांड में पूरी रात चली पुलिसकर्मियों से पूछताछ, थानाध्यक्ष सहित कई की बढ़ सकती हैं मुश्किलें !

March 22, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए
  • पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा
  • अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत
  • एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.