• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पुलिस का खास मुखबिर भोलू पुलिस के बड़ी मुश्किल से पकड़ में आया

पुलिस का खास मुखबिर भोलू पुलिस के बड़ी मुश्किल से पकड़ में आया

सिकंदरा थाने की पुलिस पकड़ने गई तो घर की महिलाओं को कर दिया आगे

January 27, 2023
in administration, Agra, Crime, Police, Uncategorized

आगरा। पुलिस के एक खास मुखबिर ने सिकंदरा थाने के एक दरोगा से एक युवक को बिना किसी जुर्म के पकड़वा लिया। इसके बाद उससे छोड़ने के नाम पर 20 हजार रुपये ले लिए। दरोगा को पुलिस कमिश्नर द्वारा निलंबित कर दिया गया था। मुखबिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही थी। शुक्रवार को जब थाना पुलिस उसे गिरफ्तार करने गई तो वह बड़ी मुश्किल से पकड़ में आया, उसने अपने घर की महिलाओं को पुलिस के आगे कर दिया।

13 जनवरी को जमील पुत्र रहीसुद्दीन निवासी हरीपर्वत ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की थी कि चार जनवरी को वह अपने मकान आवास विकास सेक्टर 16 पर थे। वहां पदम प्राइड चौकी इंचार्ज देवव्रत पांडे  आ गए और उन्हें जबरन पकड़कर चौकी ले गए। यहां उनके साथ जमकर मारपीट की। बोले कि मेरे पास तुम्हारा वारंट है। जमील ने कहा कि साहब मेरे खिलाफ तो आज तक मुकदमा ही दर्ज नहीं हुआ तो वारंट कहां से आया। शायद आपको गलत फहमी हो गई है। आपको कोई और पकड़ना था। आपने मुझे पकड़ लिया है। दरोगा ने कहा कि नहीं मैंने सही आदमी पकड़ा है। अगर 50 हजार दे देगा तो तुझे छोड़ दूंगा। जमील ने अपने परिवारीजनों को फोन कर पैसे मंगाए। परिवारीजन 20 हजार लेकर पहुंच गए, जिसके बाद दरोगा ने पैसे लेकर उसे छोड़ दिया। जमील को हाजी गोलू निवासी हरीपर्वत के द्वारा जबरन वसूली के लिए उठवाया गया था। वह पुलिस का खास मुखबिर बताया जाता है। सूत्रों का कहना है कि लोहामंडी सर्किल और हरीपर्वत सर्किल में उसका सिक्का चलता है। इस बार मामला सुर्खियों में आने के बाद पुलिस कमिश्नर के आदेश पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे पकड़ा गया है। पुलिसकर्मी जब उसे पकड़ने के लिए पहुंचे तो उसने अपने घर की महिलाओं को आगे कर दिया। बड़ी मुश्किल के बाद पुलिस ने उसे पकड़ा। बताया जा रहा है कि हाजी भोलू का आपराधिक इतिहास भी है। इंस्पेक्टर सिकंदरा आनंद कुमार शाही ने बताया कि हाजी भोलू को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Previous Post

हादसा-9: खतरे के दायरे में आने वाले 30 घर कराए जा रहे खाली

Next Post

लोहामंडी गोलीकांड के एक लुटेरे से पुलिस की मुठभेड़, गिरफ्तार

Related Posts

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

November 5, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर योगी सरकार पर दबाव बढ़ाना...

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

November 5, 2026

आगरा। कमला नगर कारोबारी के घर में 70 लाख के जेवरात चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया...

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

November 4, 2026

आगरा। सदर बाजार स्थित सुल्तानपुरा सर्राफा बाजार से 31 अक्टूबर को 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने...

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

November 4, 2026

आगरा। सरकारी जमीनों पर कब्जे और नक्शा पास के मामले इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। आगरा विकास प्राधिकरण...

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

November 3, 2026

आगरा। ताज ट्रेपेजियम जोन में हरे पेड़ों की कटाई रुकने का काम नहीं ले रही है। ताजमहल के पास ही...

सेवानिवृत्त आईएएस की  हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

November 3, 2026

आगरा। भोपाल में एक महीने पहले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की हत्या हुई थी। हत्यारा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा...

Next Post
लोहामंडी गोलीकांड के एक लुटेरे से पुलिस की मुठभेड़, गिरफ्तार

लोहामंडी गोलीकांड के एक लुटेरे से पुलिस की मुठभेड़, गिरफ्तार

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

हेमनदास जैसवानी हत्याकांड में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास

हेमनदास जैसवानी हत्याकांड में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास

June 4, 2025
आगरा के हेड कॉन्स्टेबल को इटावा पुलिस ने दी थर्ड डिग्री, हालत गंभीर

आगरा के हेड कॉन्स्टेबल को इटावा पुलिस ने दी थर्ड डिग्री, हालत गंभीर

November 5, 2023
हरीपर्वत थाने में पुलिस के सामने ही एबीवीपी और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं में हुई जमकर मारपीट, मुकदमा

हरीपर्वत थाने में पुलिस के सामने ही एबीवीपी और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं में हुई जमकर मारपीट, मुकदमा

February 10, 2024
आगरा-मथुरा में वाइल्डलाइफ एसओएस ने 1300 से अधिक वन्यजीवों को दिया नया जीवन

आगरा-मथुरा में वाइल्डलाइफ एसओएस ने 1300 से अधिक वन्यजीवों को दिया नया जीवन

January 3, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी
  • कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी
  • नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.